Followers

Friday, May 23, 2014

कर्नल का समदड़ी व सिवाना में जोरदार स्वागत

समदड़ी। बाड़मेर जैसलमेर के लोकप्रिय नवनिर्वाचित सांसद कर्नल सोनारामजी चौधरी के विजयोपरांत प्रथम बार सिवाना आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ नागरीको द्वारा भव्यातिभव्य स्वागत किया गया। कस्बे में प्रवेश पर ढोल धमाको और पुष्पवर्षा के साथ साफे और मालाओ से अभिनंदन किया गया। उसके पश्चात सांसद ने धन्यवाद सभा को संबोधित किया।
मंडल महामंत्री महेन्द्र छाजेड़़ के निवास पर भोजन किया। भाजयुमों सिवाना नगर कार्यकारीणी की ओर से नगर अध्यक्ष राजेश जोशी के नेतृत्व में महामंत्री मनोज रामदेव, उपाध्यक्ष जितेन्द्र जांगिड़, महेश त्रिवेदी, ललित शास्त्री, नवीन सोनी ने बहुमान किया गया। इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष सोहनसिंह भायल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप सांखला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...