Followers

Thursday, May 22, 2014

स्वाथ्य जागरूकता ही प्रथम उपचार

                                        स्वरुप माली 
कवास. किसी समस्या की जानकारी ही समस्या का समाधान होता है। उसी प्रकार स्वास्थ की जानकारी ही स्वास्थ संबधित समस्याओं का समाधान हो सकता है। उपरोक्त को ध्यान में रखते केयर्न इंडिया, हेल्पेज इंडिया केयर्न इंडिया एवं स्वास्थ विभाग बाड़मेर के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायत कोसरिया में स्वास्थ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ संबधित विभिन्न पहलु जेसे स्वाइन् फ्लू, मलेरिया, खानपान में आयोडीन के महत्व, बाल विवाह, कन्या भू्रण हत्या, टीकाकरण एवं स्वच्छता पर जागरूकता के विभिन्न माध्यम को नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, लोक गीत एवं नृत्य के द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।कार्यक्रम में कोसरिया के सरपंच पन्नाराम चौधरी ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा की इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होना चाहिए। जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणों को जागरूक किया जा सके। जिससे एक स्वास्थ एवं खुशहाल समाज का निर्माण हो सके। इस दौरान केयर्न इंडिया के सुन्दर राज नायडू ने बताया की केयर्न इंडिया सहयोगी संस्थओं के माध्यम से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का अयोजन हर समय होता है, जिससे स्वास्थ संबधित मुलभूत जानकारी सीधे तोर पर आम लोगो तक पहुंचे।
हेल्पेज इंडिया के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रतोश परिहार ने बताया की केयर्न इंडिया के सहयोग से हेल्पेज इंडिया द्वारा सचल स्वास्थ वाहन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ की सुविधाये बायतु क्षेत्र के 20 गावों में उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे काफी लोग लगातार स्वास्थ लाभ ले रहै। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ जागरूकता संबधित प्रश्न्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चे, महिलाओ एवं पुरुषो ने भाग लिया एवं उनके प्रोत्साहन हेतु अथितियो द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये।
कार्यक्रम में हेल्पेज इंडिया के बिजेन्द्र चौबे, पवन पाटीदार, स्माइल फाउंडेशन के मूलचंद खिची, सीताराम नैण, धारा संस्थान के प्रियदर्शी सिन्हा, केयर्न इंडिया के विजय कुमार, विद्यालय के प्रधान अध्यापक आशु सिंह आंगनवाडी कार्यकर्ता पन्नीदेवी, सहायिका वर्जुदेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...