बालोतरा। स्थानीय देशांतरियों का धोरा स्थित श्रीगणेश शनि मंदिर में सूर्य मण्डल के तत्वावधान में 15वां शनि जयंती महोत्सव मंदिर पुजारी भंवरलाल देशांतरी के सान्निध्य में 28 मई को धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। 28 मई को शनि जयंती के दिन प्रात:काल शुभ मुहूर्त में मंदिर में भगवान शनिदेव की प्रतिमा का पंचतत्व से अभिषेक किया गया तथा प्रतिमा की आकर्षक सजावट की गई। इसके पश्चात प्रात:कालीन महाआरती की गई व पंचमेवा का भोग लगया गया। मंदिर में वेद पंडितों के मंत्रोच्चारण द्वारा शनि शांति यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें सेवार्थी परिवारों द्वारा आहुतियां दी गई व मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। वहीं प्रात:काल 8 बजे भक्ति गीतों व शनिदेव के जयकारों के साथ मंदिर स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सजे ऊंट, घोड़ों पर सवार युवक, मंगल कलश लिए कन्याएं चल रही थी तथा शोभायात्रा में शनि भगवान की झांकी,राधा कृष्ण की झांकी,मां जगदंबा,शनि सिंगनापुर,पंचमुखी बालाजी,विष्णु लक्ष्मी व विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां श्रद्धलुओं का मन मोह रहीं थी तथा शोभायात्रा में स्थानीय भजन मण्डलियों द्वारा सुमधुर भजन प्रस्तुत किए गए।
शनि जयंती को लेकर मंडल अध्यक्ष नेमीचंद सोनी, उपाध्यक्ष प्रताप घांची, सचिव हिरालाल प्रजापत, कोषाध्यक्ष सुनील बसंल, संरक्षक सुरेश सिंघल,प्रवक्ता दौलत आर प्रजापत, मंगलाराम घांची, जोगाराम घांची, विकास जिंदल, नरेश परिहार, तुलसीदास रामावत, गौतम गहलोत, देवीलाल गोयल, ओम भाटी, सुरेश राजपुरोहित, कमलेश जाटोल,देवाराम गोयल, सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
शोभायात्रा शनि मंदिर से रवाना होकर कबीर आश्रम रोड़,पुराना बस स्टैंड,शास्त्री चौक,गौर का चौक,भैरू बाजार,सिताणियों का धोरा,चौंच मंदिर,मालियों का बास होते हुए पुन:मंदिर परिसर पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा का शहर के कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर भक्त भाविकों द्वारा शीतल पेयजल व अन्य ठंड़े पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई।

No comments:
Post a Comment