नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही नतीजों के बारे में अटकलबाजी शुरू हो गई है। सोमवार शाम तीन एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को लोकसभा में बहुमत मिल सकता है। वहीं एक दशक से सत्ता पर काबिज कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन, सरकार से बेदखल हो जाएगा। टीवी चैनलों पर प्रसारित किए गए एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया है, वहीं कांग्रेस को घाटा होता दिखाया गया है। जहां कुछ चैनलों ने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया है वहीं कुछ चैनलों ने पूर्ण बहुमत से कुछ सीटों से ही दूर बताया है।
एबीपी न्यूज ने एग्जिट पोल में जहां एनडीए को २८१ दी हैं, वहीं आजतक ने २७२, इंडिया टीवी ने २८९ और न्यूज२४ ने ३४० सीटें दी हैं। अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ ने एनडीए को २४९ जबकि यूपीए को १४८ सीटें दी हैं। इसके साथ ही कांग्रेस को नुकसान होता दिखाया गया है, एबीपी ने यूपीए को ९७, आजतक ने ११५, इंडिया टीवी ने १०१ और न्यूज २४ ने केवल ७० सीटें ही दी हैं। १६ वीं लोकसभा के माध्यम से संसद में पहली बार अपनी उपस्थिती दर्ज कराने जा रही आम आदमी पार्टी को ४-५ सीटें मिलती दिखाया गया है।चुनाव पूर्व आए सभी सर्वेक्षणों में भी दिखाया गया था कि एनडीए सबसे बड़े गठबंधन के रूप में सामने आएगा।

No comments:
Post a Comment