बालोतरा। खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा पर ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज के सान्निध्य में श्रीब्रह्माजी मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास के न्यासियों का चुनाव अधिकारी मनफूलसिंह आडसर की देखदेख में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी मनफूलसिंह आडसर ने बताया इसमें नियमानुसार न्यास के दो उपाध्यक्ष छोगसिंह सरवड़ी, खेतसिंह मवड़ी को चुना गया। वहीं न्यास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पद पर बाबुलाल कालूड़ी हाल हिम्मतनगर को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया। इसी प्रकार रामलाल पुरोहित बालोतरा को न्यास का कोषाध्यक्ष चुना गया।
ब्रह्माजी मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास के निर्वमान महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि ब्रह्मधाम आसोतरा न्यास में संपूर्ण भारत वर्ष के राजपुरोहित समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। विधिवत क्षेत्रवार संपूर्ण भारत वर्ष से 50 (पचास) न्यासियों का चुनाव संपन्न करवाया गया। उल्लेखनीय है कि ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज इस न्यास के स्थायी अध्यक्ष है। गुरु महाराज की आज्ञा अनुसार प्रति पांच वर्ष से न्यास के नये चुनाव कराए जाते हैं। मंगलवार को नव निर्वाचित न्यास की बैठक हुई, जिसमें प्रबंधकारणी एवं न्यास पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया।

No comments:
Post a Comment