बालोतरा। स्थानीय देशांतरियों का धोरा स्थित श्रीगणेश शनि मंदिर में सूर्य मण्डल के तत्वावधान में 15वां शनि जयंती महोत्सव मंदिर पुजारी भंवरलाल देशांतरी के सान्निध्य में 28 मई को धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मंडल प्रवक्ता दौलत आर. प्रजापत ने बताया कि 28 मई को शनि जयंती के दिन प्रात:काल शुभ मुहूर्त में मंदिर में भगवान शनिदेव की प्रतिमा का पंचतत्व से अभिषेक किया जाएगा तथा प्रतिमा की आकर्षक सजावट की जाएगी। इसके पश्चात प्रात:कालीन महाआरती होगी व पंचमेवा का भोग लगेगा। मंदिर में सेवार्थी परिवार द्वारा वेद पंडितों के मंत्रोच्चारण द्वारा शनि शांति यज्ञ होगा व मंदिर शिखर पर ध्वजा लगायी जाएगी। शनि जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से आकर्षक सजाया गया है। वहीं प्रात:काल 8 बजे भक्ति गीतों व शनिदेव के जयकारों के साथ मंदिर स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सजे ऊंट, घोड़ों पर सवार युवक, मंगल कलश लिए कन्याएं तथा विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल होगी तथा शोभायात्रा में स्थानीय भजन मण्डलियों द्वारा सुमधुर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा।
शनि अमावस्या की रात्रि स्थानीय वद्र्धमान स्कूल में एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें भजन गायक संजू बाबा एण्ड पार्टी व हर्ष सक्सेना तथा प्रिती प्रिया द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। शनि जयंती को लेकर मंडल अध्यक्ष नेमीचंद सोनी, उपाध्यक्ष प्रताप घांची, सचिव हिरालाल प्रजापत, कोषाध्यक्ष सुनील बसंल, संरक्षक सुरेश सिंघल, मंगलाराम घांची, जोगाराम घांची, विकास जिंदल, नरेश परिहार, तुलसीदास रामावत, गौतम गहलोत, देवीलाल गोयल, ओम भाटी, सुरेश राजपुरोहित, कमलेश जाटोल सहित समस्त सदस्य जोर-शोर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

No comments:
Post a Comment