समदड़ी। निकटवर्ती चिरङिया गांव स्थित एक चरवाहे के घर में आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे रुपाराम देवासी की ढाणी में आग लग गई,आग लगने की सूचना ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने निजी टैंकरों की सहायता से आग पर काबू पाया तब तक घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना गांव के सरपंच व समदड़ी पुलिस थाने के अधिकारियों को दी।
प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम सेवक के साथ मौके पर आकर घटना स्थल का जायजा लिया। सरपंच ने देवासी के परिवार सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका था।
प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम सेवक के साथ मौके पर आकर घटना स्थल का जायजा लिया। सरपंच ने देवासी के परिवार सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका था।
No comments:
Post a Comment