बालोतरा। देश की 16वीं लोकसभा चुनाव की मतगणना में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बालोतरा के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। शहर के मुख्य चौराहों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। जश्न दौर प्रात:काल से सांयकाल तक जारी रहा। वहीं प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के मिशन-25 को लेकर आज हुई मतगणना की ऐतिहासिक जीत व मिशन 25 के परिणाम आने के पश्चात व बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चौधरी की जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया।शुक्रवार प्रात:काल 8 बजे से ही भाजपा मण्डल अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा के चौपड़ा हाउस पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने टीवी के आगे बैठकर मतगणना का परिणाम देखना शुरू किया। मतगणना शुरू होने के पश्चात ज्यों-ज्यों भाजपा के पक्ष में रूझान आने लगा तो कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोडक़र आतिशबाजी शुरू की। जैसे ही प्रदेश की 25 सीटों का रूझान भाजपा के पक्ष में आने पर ढोल-नगाड़ों पर कार्यकर्ता झूमते हुए आतिशबाजी करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कर बधाईयां दी। दोपहर लगभग 3 बजे के पश्चात बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चौधरी के विजयी होने के घोषणा हुई तो कार्यकर्ताओं ने फिर जबरदस्त आतिशबाजी कर जश्न मनाया। पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी ने मुख्यमंत्री के मिशन 25 का समर्थन करते हुए बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के विजयी होने के साथ पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने पर सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित सहयोग करने वाले सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा, सभापति महेश बी चौहान, उप सभापति रामलाल राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष पुखराज मोदी, महामंत्री नेमीचंद माली, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दुर्गा देवी सोनी, नगर उपाध्यक्ष शैतानसिंह चारण, मीडिया प्रभारी योगेश गहलोत, गौतम बूठ, महावीर चौपड़ा, शिवकुमार ढेलडिय़ा, रोहित सोलंकी, राजेश जैन, महेन्द्र श्रीमाली, अम्बादान रावल, गणपत संत, मोती चौपड़ा, अल्ला बक्स तैली, मोहम्मद भाई खिलेरी, साबिर भाई, कन्हैयालाल घांची, आसु भाटी, गौरव कोठारी, रूपाराम, लक्ष्मण परिहार, हस्तीमल जाटोल, कांतीलाल हुंडिया, नेमीचंद जीनगर आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोडक़र आतिशबाजी कर विजय का जश्न मनाया।
वीर तेजाजी युवा संगठन ने भी मनाई खुशी
लोकसभा चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार कर्नल सोनाराम चौधरी के विजयी होने पर वीर तेजाजी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर खुशीयां मनाई। संगठन के संयोजक खींयाराम चौधरी,राजेंद्र बेनीवाल,चेतनराम धतरवाल,करनाराम मांजू,बालाराम,भैराराम,कालू खां,वगताराम सहित कई कार्यकर्ताओं ने पटाखें छोडक़र व मीठाई बांटकर भाजपा की जीत पर कर्नल सोनाराम चौधरी को बधाई दी।

No comments:
Post a Comment