Followers

Monday, March 3, 2014

फागोत्सव में श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली

बिठूजाधाम में बाबा के दर्शनार्थ उमड़ा आस्था का सैलाब
बालोतरा। बाबा रामदेव की विश्राम स्थली के नाम से विख्यात बिठूजाधाम स्थित प्राचीन रामसापीर के मंदिर पर सोमवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष को बाबा दूज के मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी की प्रतिमा के दर्शन व पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। भक्त भैरूलाल डागा ने बताया कि मंदिर में बाबा दूज के अवसर पर दिनभर श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी रही। प्रात:ब्रह्ममुहूर्त में क्षेत्र के जानियाना, नारिया, बुड़ीवाड़ा, जागसा, असाड़ा, टापरा, गोपड़ी, आसोतरा, कीटनोद,बालोतरा, जसोल, पचपदरा, पारलू, कनाना, सराणा, सहित आसपास के गांवों व कस्बों से बड़ी संख्या में पैदल जातरु हाथों में रंग-बिरंगी ध्वज पताका लिए बिठूजाधाम आकर बाबा की आदमकद प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर महाआरती में भाग लिया।
बाबा रामदेवजी की सजी प्रतिमा।
फागोत्सव में झूमें श्रद्धालु
बाबा रामदेव मंदिर बिठूजा धाम पर सोमवार को आयोजित किया गया। जिसमें आस पास के क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु भाग लिया। बिठूजा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष भैरूलाल डागा ने बताय कि सोमवार को प्रात:11 बजे मंदिर प्रांगण में फागोत्सव का आयोजन किया गया, महोत्सव में श्रद्धालुओं ने बाबा रामसा पीर के समक्ष फूलों की होली खेली। दोपहर में मंदिर परिसर में भजन किर्तन का आयोजन हुआ। डागा ने बताया कि सवेरे ब्रह्म  बुहुर्त में बाबा की महाआरती व ध्वजारोहण किया गया। फागोत्सव महोत्सव में ट्रस्ट सचिव शंकरलाल पटेल, राजेन्द्र डागा, ताराराम परिहार, पी राजेश जैन, राणाराम मेघवाल, बाडाराम चौधरी, कांतिलाल सालेचा, जितेन्द्र लुंकड, शिवलाल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...