Followers

Tuesday, March 4, 2014

कुंपावास में भजनों पर देर रात तक झूमें श्रद्धालु

बालोतरा। निकटवर्ती कुंपावास ग्राम के समीप स्थित प्राचीन बाबा रामदेवजी की बेरी पर सोमवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की बाबादूज की रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त भजन गायकोंं ने एक से बढक़र एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। भक्तराज पुखराज माली ने बताया कि बाबा दूज पर प्राचीन बाबा रामदेवजी की बेरी पर भजन संध्या से पूर्व मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया एवं शाम को महाआरती की गई जिसमें आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण श्रद्धालुओंं में किया गया। भजन संध्या में गायक आसुलाल व शिवलाल एण्ड़ पार्टी ने देर रात तक भजनों की एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भक्तीरस से सरोबार कर दिया। बाबा दूज पर मंदिर को दर्शनार्थ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी के दर्शन करने के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर भिक्षु ग्रुप के नरेश भंडारी,महावीर डागा,लूणचंद तातेड़,राजू डागा,मूलचंद परमेश्वरी ग्रुप,डूंगरचंद सालेचा,गणपत माली,डूंगरचंद माली,मांगीलाल काग,मूलाराम चौधरी,मेहराराम,मंगलाराम चौधरी,अखाराम चौधरी किटनोद,खेताराम प्रजापत,केसाराम जाट,मेहराराम जाट,भंवरसिंह,गंगाराम,दीपाराम प्रजापत,गोविंद माली,ठाकराराम,कानसिंह  पुरोहित,आसाराम भील,शिवलाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...