Followers

Monday, March 3, 2014

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण को दी श्रद्धांजलि

बालोतरा। वाल्मिकी समाज बालोतरा की ओर से स्थानीय वाल्मिकी समाज के युवाओ की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वाल्मिकी समाज के राष्ट्रीय नेता श्री बंगारू लक्ष्मण के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वाल्मिकी समाज के युवा कार्यकर्ता विरेन्द्र रति ने कहा कि बंगारू लक्ष्मण ने अपनी योग्यता के आधार पर एक राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को सुशेभित  कर वाल्मिकी समाज को गौरवान्वित किया है। व्यक्ति अपने जन्म से नही कर्म से महान बनता है। आज वाल्मिकी समाज ने अपने समाज का रत्न को खो दिया है। जिससे समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। इस दौरान महेन्द्र रति, अनिल बारासा, सम्पत धरी, हिरेन्द्र रति, राजेश घारू, किरण घुसर, पूर्ण प्रकाश घारू, बालकिशन घारू सहित अनेक वाल्मिकी समाज के युवा उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...