बालोतरा न्यूज ट्रैक की खबर का असर,29 जनवरी को छपी थी खबर,दो साल से रिक्त पड़ा था पद,महिलाओं को हो रहीं थी परेशानी
बालोतरा। बालोतरा न्यूज ट्रैक में 29 जनवरी को व सहयोगी अखबार तरूण राजस्थान में 30 जनवरी स्त्री रोग विशेषज्ञ का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था और आखिरकार खबर का असर हुआ प्रशासन की नींद खुली व स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनिक) की नियुक्ति कर दी गई। महिला चिकित्सक की नियुक्ति होने से खुश लोगों व समाजसेवी संगठनों ने बालोतरा न्यूज ट्रैक व तरूण राजस्थान का आभार व्यक्त किया है।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बलराजसिंह ने बताया कि स्थानीय राजकीय नाहटा चिकित्सालय में लंबे समय से रिक्त स्त्री रोग विशेषज्ञ पद पर डॉ. संतोष खोखर की नियुक्ति हुई। स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने पर कई जन संगठनों व सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर की है। क्षेत्र के बड़े नाहटा चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति से विशेषकर महिलाओं को सरकारी स्तर पर सुलभ इलाज मिलेगा और निजी चिकित्सालयों के महंगे इलाज से निजात मिलेगी। लंबे समय से जागरूक लोगों द्वारा की जा रही मांग व क्षेत्रीय विधायक अमराराम चौधरी की मजबूती पैरवी से इस ज्वलंत समस्या का समाधान हुआ है जो कि एक महत्वपूर्ण कदम है। लंबी समस्या पर विशेष पैरवी के लिए सर्वोदय शिक्षण संस्थान के धनराज सऊ, वीरसिंह भाटी, राजूराम मूढ़, भंवरी व्यास, चांदनी चौधरी, अमरसिंह, देवीसिंह राजपुरोहित, रामलाल माली, वीर तेजाजी युवा संगठन के ओमप्रकाश चौधरी, पूर्व सरपंच छोगाराम भील सहित कई लोगों व जन संगठनों ने जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट कर खुशी जाहिर की।

29 जनवरी को छपी न्यूज़ आप यहाँ क्लिक कर देख सकते हे

No comments:
Post a Comment