Followers

Thursday, February 6, 2014

ध्वजारोहण के साथ विष्णु महायज्ञ शुरू

बालोतरा। ध्वजारोहण के साथ गुरूवार को दोपहर 12:15 अभिजित मुहूत्र्त में नाकोड़ा मंदिर पर रूपादेवी के पालिया मंदिर पर विष्णु महायज्ञ प्रधान यजमान भगवानसिंह राठौड़ व प्रधानयज्ञाचार्य श्री मोहनलाल गर्ग,ज्योतिषाचार्य डॉ रमेश भोजराज द्विवेदी आदि ने मंत्रोच्चार से बनी बनी भविष्य त्रिखंड़ी यज्ञशाला पर ध्वजारोहण शुभांरभ हुआ। शाम को प्रमुख यजमान भगवानसिंह सिणेर द्वारा 16 ब्राह्मणों का वरण किया गया। श्री विष्णु महायज्ञ समिति के प्रेस प्रवक्ता सुमेरलाल शर्मा सिणली जागीर ने बताया कि वरणी कार्यक्रम में मुख्य आचार्य श्री गर्गाचार्य आचार्य आचार्यापीठ ब्रह्मधामभांडूकलां के प्रधानयज्ञाचार्य मोहनलाल गर्ग का व्यासपीठ पर वरण हुआ एवं रमेश भोजराज द्विवेदी ने उपचार्य पर पर पंडित नारायणलाल श्रीमाली को ऋत्वीक पर सहित 16 पदों पर 16 ब्राह्मणों द्वारा वरणीत किया गया। इसी के साथ 10 हजार इष्टीकाओं द्वारा 108 कुण्डों का निर्माण भी शुरू हो गया। महायज्ञ के इस अवसर पर जैन श्वेताम्बर नाकोड़ा भैरवनाथ तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष अमृतलाल जैन,श्री रूपादे मंदिर के महंत श्री अमरनाथ बालोतरा,एएसपी सीताराम प्रजापत,भवानीसिंह मेवानगर,मूलसिंह मेवानगर सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...