Followers

Wednesday, February 5, 2014

हमारी बेटीयां देश की शान है : कैलाश चौधरी

महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का समापन
बालोतरा। डीआरजे राजकीय कन्या महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह-2014 पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में बायतु विधायक कैलाश चौधरी, सभापति महेश बी. चौहान, प्राचार्य डॉ. सतीशचंद्र शर्मा, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रभा सिंघवी, पूर्व सरपंच जसोल ईश्वरसिंह, भामाशाह नंदलाल डीडवानिया, नगर अध्यक्ष भाजपा मदनराज चौपड़ा, पूर्व प्रदेश मंत्री एबीवीपी जोगेन्द्रसिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पूजा अर्चना कर किया।
महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में अतिथियों ने साहित्यिक-सांस्कृतिक खेलकूद व महिला प्रकोष्ठ में विजेता रही छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी ने छात्राओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हुए महाविद्यालय के विकास के लिए 7 लाख का सहयोग देने की घोषणा की। नगर परिषद सभापति चौहान ने महाविद्यालय की सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए 15 लाख रुपये के कार्य शीघ्र शुरू कराने की घोषणा की। बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने छात्राओं को मातृ शक्ति को सर्वोपरि बताते हुए देशभक्ति का जज्बा जगाया। आज हमारी बेटीया इस देश की शान है और इसी तरह आगे बढ़े व देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में बाबूलाल ओस्तवाल, भंवरलाल सालेचा, महावीर मेहता, योगेश गहलोत आदि कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। वहीं छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। प्राचार्य एम.एल. मोदी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सुश्री रवीना मेहता अध्यक्ष छात्रा संघ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नीता कंवर, महासचिव सीता परिहार, संयुक्त सचिव सारिका सिंघवी एवं सांस्कृतिक सचिव ज्योति कांकरिया आदि छात्र संघ पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्य परामर्शदात्री डॉ. श्रीमती संतोष जाखोटिया ने आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन प्रो. ओ.पी. टेलर व सुश्री शर्मिला छल्लानी ने किया।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...