बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी संगठन व पार्षद दल द्वारा नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष पद पर मदनराज चौपड़ा को चुने जाने के पश्चात गुरुवार को चौपड़ा ने भाजपा पार्षदों व कार्यकर्ताओं के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर विधिवत् रूप से अभिजीत मुहूर्त में अपनी जिम्मेदारी संभाली। गुरुवार दोपहर 12 बजे नेता प्रतिपक्ष चौपड़ा नगर परिषद कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं व पार्षदों ने फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। पूर्व उप सभापति रामलाल राजपुरोहित ने चौपड़ा का साफा पहनाकर व पार्षद राजेश जैन ने माल्यार्पण कर अभिनदंन किया। वहीं नेता प्रतिपक्ष कक्ष में भाजपा नेताओं व पार्षदों ने उनका माल्यार्पण से स्वागत किया। इस अवसर पर चौपड़ा ने कहा कि शहर के विकास के लिए सत्ता पक्ष के साथ सकारात्मक भूमिका निभायी जाएगी।
शहर के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष पारसमल भण्डारी, भाजपा संगठन प्रभारी झुमरलाल सार्जेंट, पूर्व पार्षद अल्लाबक्स तैली, योगेश गहलोत, लक्ष्मण माली, कन्हैयालाल घांची, श्रीमती सोनिया गौड़, पूर्व पार्षद रोहित सोलंकी, नव निर्वाचित पार्षद राजेश जैन, शैतानसिंह चारण, पुखराजसिंह राजपुरोहित, मांगीलाल भील, कांतिलाल हुण्डिया, देवीचंद ओस्तवाल, मानवेन्द्र परिहार, रमेशपुरी के अलावा विशनाराम चंदेल, खेताराम प्रजापत, गौरव कोठारी, गिरधारी माली, सुलेमान तैली, गौतम माली, गोविंद प्रजापत, कांतिलाल घांची सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment