बालोतरा. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर कॉलेज कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय आरएसएस समर्पण भवन में एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर की अध्यक्षता में हुई। नगर मंत्री कृष्ण बोराणा ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री पाचपोर ने कहा कि एबीवीपी ही एकमात्र गैर राजनीतिक छात्र संगठन है। जो हमेशा छात्र हितों की रक्षा के लिए लड़ता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य है। प्रदेश संगठन मंत्री मिथिलेश गौतम ने कहा कि एबीवीपी छात्र हितों के साथ-साथ राष्ट्र हितों के लिए तत्पर रहती है।
प्रदेश सह मंत्री नरपत राज मूढ़ ने कहा कि एबीवीपी १२ जनवरी २०१५ से २३ जनवरी तक नशा मुक्त पर्यावरण युक्त भारत का अभियान चलाएगी। विभाग सह प्रमुख ने संगठनात्मक कार्य को गति प्रदान करने की बात कही। इस अवसर पर भाग प्रमुख अशोक व्यास, जिला सह संयोजक नेमीचंद मेघवाल, महिपालसिंह करणोत, मनोज कड़वासरा, जगदीश जाखड़, नगर अध्यक्ष भरत बंसल, दुर्ग सिंह, निखिल मेवाड़ा, रेवत सुथार, हितेश, जेता राम गोदारा, राहुल सहित छात्र मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment