बालोतरा। प्रभुयीशु के जन्म दिवस क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय में उल्लास का माहौल बना हुआ है। क्रिसमस को लेकर बाजारों में भी कई दुकानों पर आकर्षक सजावट के सामानों के साथ क्रिसमस ट्री सांता क्लोज के मुखौटे बिक्री के लिए सजे नजर अाने लगे हैं। क्रिसमस का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सेंट पॉल स्कूल के फादर मार्टिन एंटो ने बताया कि बुधवार रात में ११ बजे प्रभु यीशु की प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें ईसाई समुदाय के लोग शरीक हुए।
उन्होंने बताया कि क्रिसमस के दिन घरों में स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाएंगे और लोग एक-दूसरे को प्रभु के जन्म दिवस की बधाई देंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल में एक दिन पूर्व प्रभु यीशु के जन्म दिवस को लेकर बच्चों को क्रिसमस का पर्व उल्लास के साथ मनाया।

No comments:
Post a Comment