सिवाना भाजपा मंडल की बैठक आयोजित
सिवाना। पंचायतीराज चुनावों में हर गांव और गली से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाएँ और विकास की कडी से कडी जोडने में सहयोग करावें। ये बात विधायक हमीरसिंह भायल ने शनिवार को भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कांग्रेस के रिफायनरी बचाओ अभियान को चुनावी स्टंट करार देते हुए कहा कि मात्र पत्थर खडा करने से रिफायनरी नही लगती रिफायनरी भाजपा सरकार बाड़मेर जिले में ही लगाएगी। पूर्व विधायक कानसिंह कोटडी ने कहा कि पार्टी आलाकमान द्वारा जिस किसी को भी टिकट दिया जाता हैं उसके साथ खडे होकर सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा को विजय दिलवानी हैं जिससे समदडी और सिवाना में भाजपा का प्रधान बन सके। भाजपा सदस्यता अभियान के जिला सह प्रभारी बाबुसिंह राजगुरू ने कहा कि बागी और स्वार्थी कार्यकर्ताओं की पार्टी में कोई जगह नही हैं, टिकट उसी को मिलेगा जो पार्टी के प्रति पुर्ण समर्पित हैं। पुर्व प्रधान मूलसिंह भायल ने पुरे सिवाना मंडल का वार्डवार आरक्षण का ब्यौरा पेश किया। मंडल अध्यक्ष बाबुलाल परिहार ने आभार ज्ञापित किया। मंडल महामंत्री महेंद्र छाजेड़ ने चुनाव प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। बैठक को पूर्व मंडल अध्यक्ष आसूसिंह ईन्द्राणा, पशुपालक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरताराम देवासी, जेएनवीयू पूर्व अध्यक्ष ईश्वरसिंह बालावत, एडवोकेट अशोकसिंह राजपुरोहित, ललित शास्त्री, गौतम जैन, सूजाराम देवासी, खंगाराराम मेगवाल आदि ने भी संबोधित किया! संचालन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सोहनसिंह भायल ने किया।
बैठक में बडी संख्या में क्षेत्रभर के भाजपा कार्यकर्ता शरीक हुए! पंचायत समिति और जिला परिषद् के लिए दावेदारी करने वालो से आवेदन आमंत्रित किए गए। आवेदन रविवार शाम तक विधायक कार्यालय में जमा करवाने होंगे। उसमें बाद निर्णायक समिति उक्त आवेदन पत्रों के आधार पर टिकट फाईनल करेगी। इस अवसर पर वगताराम सरपंच मेली, अभयसिंह धीरा, वीरसिंह सेला, सुरेंद्रसिंह अजीत, रूगनाथाराम चौधरी राखी, जोगाराम माली, प्रभुपुरी, भंवरू खां खोखर, यासीन खां, महबूब खां, वगताराम, पिंटू सुथार तेलवाडा, जीत जांगिड़, राजेश जोशी, मनोज रामदेव, महेश त्रिवेदी सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहें।

No comments:
Post a Comment