Followers

Saturday, October 7, 2017

किसान एकता जिंदाबाद, समिति संघर्ष करो हम आपके साथ है

प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति का किसानो ने किया भव्य स्वागत
बालोतरा
एनजीटी दिल्ली में हुई सुनवाई में किसानो के बालोतरा के टेक्सटाइल उद्योग के रासायनिक प्रदुषण से हुए खराबे के मुआवजे के लिए सीईटीपी ट्रस्ट पर डेढ़ करोड़ का जुर्माने के फैसले के बाद पेशी में भाग लेकर बालोतरा लौटे प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष व् सचिव का किसानो ने भव्य स्वागत किया। शाम को ट्रेन से उतरते ही किसानो ने अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी सहित अन्य सदस्यों को फूल मालाओ से लाद दिया। बाद में किसान एकता जिंदाबाद के  नारो के साथ ढोल थाली के टंकार के साथ किसानो ने समिति सदस्यों को गाजे बाजे के साथ सभी को डाक बंगले पहुचाया। डाक बंगले में किसानो ने एनजीटी के फैसले को लेकर ख़ुशी जताते हुए नृत्य कर ख़ुशी का इजहार किया।  किसानो ने एक दूसरे का मुह भी मीठा करवाया। बाद में किसानो ने छोटी सभा भी की। किसानो को संबोधित करते हुए  प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी ने कहा कि किसानो ने प्रदुषण के कहर का बहुत खामियाजा भुगत लिया लेकिन अब किसान चुप नहीं बैठेंगे और क़ानूनी तरीके से खेती में हुए नुकसान की भरपाई के लिए लड़ाई लड़ेंगे। किसानो ने एक सुर में चौधरी का समर्थन किया। अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही समिति एक बड़ा किसान सम्मलेन कर आंदोलन की रूप रेखा तय करेगी  तिलवाड़ा सरपंच शोभ सिंह ने कहा कि नदी के दोनों किनारो पर खेती करके जीवन यापन करने वाले किसान बहुत परेशान है पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। काश्तकार संघर्ष समिति अध्यक्ष दैराम सिंह राजपुरोहित ने कहा कि किसानो के समस्याओ के लिए मिलजुल कर संघर्ष करेंगे। भेरूलाल नामा ने किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संघर्ष समिति की मेहनत रंग ला रही है। बिठूजा में अवैध जल दोहन को रुकवाने के लिए उन्होंने किसानो से आंदोलन करने का आव्हान किया। समाज सेवी कानाराम साईं तिलवाड़ा ने कहा कि हम किसानो को यदि ज़िंदा रहना है तो मरू गंगा को जीवित रखना जरुरी है। इस अवसर पर समूचे उपखंड से आये सेकड़ो किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...