Followers

Monday, October 23, 2017

मानव सेवा परम धर्म-महंत निर्मल दास

मानव सेवा ही परम धर्म- निर्मलदास महाराज

तृतीय पुण्यतिथि पर शत् दिवगत आत्माओं को किया नमन
महिलाओं को सिलाई मशीन की भेट 
बालोतरा
3 वर्ष पूर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर बालोतरा शहर में भयानक अग्निकांड मे काल कलवित हुए लोगो को उनकी आज तृतीय पुण्यतिथि पर श्रधांजलि दी गयी । साथ ही उनकी याद मे जरूरत मंद महिलाओ को  सिलाई मशीन वितरित की गयी।   महामंडलेश्वर  व साधु समाज प्रदेश अध्यक्ष महंत निर्मल दास महाराज, राजपुरोहित समाज बालोतरा अध्यक्ष गुमान सिंह राजपुरोहित की मोजुदगी मे सिलाई मशीन का वितरण किया गया। बाबू सिंह राजपुरोहित भी मौजूद रहे।

 सभा को संबोधित करते हुए महंत निर्मल दास महाराज ने दिवंगत आत्माओ को नमन करते हुए उन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  साथ ही सभी समाजों को इस प्रकार की घटनाओं से प्रेरणा लेकर सावधान रहने की अपील की ताकि कभी भी इस प्रकार की कोई घटना नहीं घटीत नही हो।उन्होंने  समाज से  नशा मुक्त समाज हो साथ ही शिक्षा में भी अग्रणी रहने का आह्वान किया।  हमेशा समाज और राष्ट्र की सेवा का भाव रखकर इस समाज की उन्नति और प्रगति का कार्य करें मानव सेवा ही व्यक्ति का प्रथम धर्म है हम सबको इसी की प्रेरणा से कार्य करना चाहिए।

राजपुरोहित समाज के अध्यक्ष गुमान सिंह ने युवा साथियों से आवाहन किया कि हम सबको मिलकर के एक सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए एक सोसायटी का निर्माण करना चाहिए जो आम जनता के हित में और गरीबों के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे एक वेलफेयर सोसाइटी का गठन हो जिस से समाज को मजबूती मिले और आम लोगो की मदद हो सके।

 सिलाई मशीन दिवंगत आत्माओं के परिवारजन किशन सिंह राजगुरु बालेरा की तरफ से भेंट की गई।

 कार्यक्रम संयोजक पुखराज राजपुरोहित सिहा ने बताया कि समाज में हम सब को एकजुट रहकर के भाई सारा आपसी एकजुटता का परिचय देना चाहिए। इस अवसर पर-गोविंद सिंह कालूड़ी, रामेश्वर सिंह सिहा,बस्ती सिंह सोढ़ा,अर्जुन सिंह बालेरा,दिनेश सिंह कालूड़ी,दुर्ग सिंह राजपुरोहित,जेठूसिंह सिहा,बाबूसिंह राजगुरू बिसू, देवी सिंह सरवडी,घेवर सिंह राजगुरु बिसू,लाल सिंह राजपुरोहित, रवींद्रसिंह राजगुरु,भवानी सिंह राजपुरोहित,धर्मवीर दवे, कांतिलाल राजपुरोहित जसोल,दलपत सिंह,श्याम सिंह सोढ़ा,मनीष राजगुरु बालेरा, रामेश्वर सिंह कनोडिया,नारायणसिंह मालाणी,जालम सिंह मंडली, राजूसिंह घंटियाला, ईश्वर सिंह बिसू,कुलदीपसिंह, श्रवण सिंह इंद्राणा, बलसिंह बालेरा, योगेश राजपुरोहित बालेरा,गणपत सिंह,अर्जुन सिंह कालूड़ी, नरपत सिंह, जबरसिंह राजपुरोहित, अजय जैन, जीतू सिंह, हितेश सिंह, सहित कई समाज के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...