Followers

Friday, October 27, 2017

पुलिस की गोली से आरोपी की मोत, एक निर्दोष महिला की भी गयी जान

पुलिस की फायरिंग मे एक की मोत,
पुलिस की भागमभाग मे एक महिला की भी गयी जान
सांचोर
सांचोर से एक सनसनी खेज खबर मिल रही है। सांचोर के निकट हाडेतर के पास पुलिस की फायरिंग में एक युवक की मोत की खबर मिल  रही है जबकि एक घायल बताया जा रहा है। वारदात मे राह चलती एक महिला की भी जान चली गयी   एएसपी जस्साराम बोस ने बताया कि भीनमाल के भगलभीम निवासी भीमसिंह भाटी पर आंध्रप्रदेश के डॉन थाने में वारदात करने का मुकदमा नम्बर  149  दर्ज है। आंध्र की पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए आई हुई थी। आरोपियों को सांचोर चार रस्ते से निकलते देख आंध्र पुलिस ने पीछा किया। तो आरोपी  हाडेतर रोड  की तरफ भाग निकले। । आंध्र पुलिस ने पीछा किया। इस  दौरान फायरिंग में भीमसिंह को गोली लगी ओर उसकी मोत हो गयी  जबकि साथी एक घायल हो गया। आरोपियों और पुलिस की दौड़ भाग के दौरान राह चलते  एक महिला भी चपेट में आ गई। जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक युवक का शव मोर्चरी में रखवाया है। महिला किसकी गाड़ी से मरी इसकी जांच की जा रही है। वारदात के कारणों को जानने के लिए मजिस्ट्रेट भी मुआयना करने पहुंचे है।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...