विधुत ट्रांसफार्मर नही लगाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी
बालोतरा
कांग्रेस सेवादल के जिला संगठक व् पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम सोनी ने समदड़ी कस्बे की रामदेव कॉलोनी में विद्युत व्यवस्था सुचारू करने के लिए मुख्यमंत्री , ऊर्जा मंत्री व् जिला कलेक्टर बाड़मेर को पत्र भेजा है।
सोनी ने पत्र में बताया कि समदड़ी कस्बे के रामदेव कॉलोनी में पिछले एक वर्ष से विधुत व्यवस्था खराब चल रही है , विधुत वोल्टेज बहुत कम आने से हमेशा इलेक्ट्रानिक उपकरण खराब हो रहें है । वोल्टेज सही करवाने के लिए पिछले एक वर्ष से मोहल्ले के लोग समदड़ी बिजली घर में चक्कर लगा रहे है पर बिजली घर में कार्यरत अधिकारी व् कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे रहे है।
इस बारे में दर्जनों बार विधुत विभाग के उच्च अधिकारियो को भी अवगत करवाया गया पर वहाँ से भी ख़ाली झूठे आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। सुनवाई नहीं होने पर मोहल्ले वासियो में भारी रोष व्याप्त है । सोनी ने बताया कि इस समस्या का समाधान करवाने को लेकर सरकारी कार्यालयों की दर दर की ठोकरे खा कर परेशान हो गए है। उपभोकताओं ने पत्र के माध्यम से चेतावनी दी है कि अगर 5 दिनों रामदेव कॉलोनी में ट्रांसफार्मर नही लगा तो ग्राम वासियो के सहयोग से बिजलीघर का घेराव कर धरना प्रदशन किया जायेगा।
Followers
Thursday, October 5, 2017
धरना प्रदर्शन की चेतावनी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
सर्व समाज ने दिया ज्ञापन
हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...
No comments:
Post a Comment