बालोतरा। आर्य के समाज के प्रसिद्ध भजनोंपदेशक भूपेंद्रसिंह ने मधुर भजनों के माध्यम से गृहस्थ जीवन को कैसे सुखी बनाया जाए इस पर प्रकाश डाला। भूपेंद्रसिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि स्वामी दयानंद महाराज ने नारी के उत्थान में बहुत जोर दिया था,जिस घर नारी का सम्मान होता है वहा देवी देवता निवास करते है। जहा नारी के साथ अन्याय या गृह क्लेश आदि का व्यवहार होता है उस घर का पतन निश्चित है। योगीराज ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे इस धरती के प्रणेता है और उन्होंने भी नारी का सम्मान किया था। आयोजित आर्य समाज के शिविर के दौरान पण्डित हरिशचंद्र शास्त्री ने महाभारत काल के कुछ पहलुओ को बताते हुए गीता का गुणगान किया। इस दौरान योग शिविर का समापन नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान व कार्यक्रम में आए योगी संतों ने हवन में आहुतियां देकर किया।
इस दौरान आर्य समाज बालोतरा के प्रधान बृजमनोहर पिथानी का समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया एवं आर्य वीरों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनका भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य प्रदेशों से आए विद्वान पंण्डितों व संतो का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा प्रधान ब्रजमनोहर पिथानी ने सभी आगंतुकों व भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आर्य वीरों के साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया।

No comments:
Post a Comment