Followers

Sunday, August 13, 2017

वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती मनाई

*दुर्गादास राठौड़ की स्वामिभक्ति, वीरता, और बलिदान को सदियों तक याद रखा जाएगा।*
समदड़ी 
वीर दुर्गादास सेवा समिति द्वारा कस्बे के डॉ भीमराव अंबेडकर टाउन हॉल में वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम में अतिथियों ने वीर दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।

समारोह में क्षत्रिय युवक संघ के वरिष्ठ प्रक्षिशक अमर सिंह अकली ने वीर दुर्गादास राठौड़ की जीवनी पर विस्तृत में प्रकाश डालते हुए मारवाड़ के गौरवशाली इतिहास को बताया।

विधायक हमीर सिंह भायल ने युवाओं से वीर दुर्गादास राठौड़ की बहादुरी और स्वामिभक्ति से प्रेरणा लेने की बात कही साथ ही कहा कि राज्य सरकार क्षैत्र के हल्देश्वर की पहाड़ियों में स्थित वीर दुर्गादास राठौड़ की स्मृति में स्मारक बनाने और वहां पर उनके ठहराव के दौरान के बने पौराणिक स्थलों के जीर्णोद्वार कर पर्यटक स्थल के तौर विकसित करने के लिए प्रयासरत है।

पूर्व विधायक कान सिंह कोटड़ी ने कहा कि युवा वर्ग को महापुरुषों के इतिहास को पढ़कर उनकी जीवनशैली को आत्मसात करने की आवश्यक्ता है।

तहसीलदार सुरेंद्र सिंह खंगारोत ने कहा कि सामान्य परिवार से निकलकर वीर दुर्गादास राठौड़ ने मारवाड़ की रक्षा की। समारोह में उपस्थित प्रबुद्धजनों से आग्रह किया कि भविष्य में सहपरिवार सहित सहभागिता बढ़ाए, जिससे आने वाली पीढ़ी को स्वर्णिम इतिहास से रूबरू होने का अवसर मिले।

पूर्व विधायक धाराराम फुलवारिया ने कहा कि वीर महापुरुष वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती पर छत्तीस कौम की उपस्थिति ही उनकी स्वामिभक्ति की परिचायक है।

कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने कहा कि हल्देश्वर की पहाड़ियां, उज्जैन के शिप्रा नदी का तट आज भी बीते हुए स्वर्णिम काल की गवाह है जहां वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ की शूरवीरता, स्वामिभक्ति, मर्यादा पुरुषोत्तम की मिशाल से स्वर्णिम इतिहास बना।

समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ गणपत सिंह राठौड़,जिला परिषद सदस्य इंदाराम पटेल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुरषोत्तम सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री राम सिंह करणोत, राहुल गुप्ता, समाजसेवी राण सिंह टापरा, युवा नेता अरुण व्यास ने भी संबोधित करते हुए वीर दुर्गादास राठौड़ को याद किया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे समदड़ी ठाकुर नटवर करण करणोत ने सफल कार्यक्रम के आयोजन पर पधारे प्रबुद्धजनों का आभार जताकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर उप प्रधान लक्ष्मण सिंह कोटड़ी, प्रधान प्रतिनिधि पदमाराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य सोहन सिंह भायल, पूर्व जिला परिषद सदस्य देवेन्द्र करण कनाना, मारवाड़ राजपूत सभा जिला प्रतिनधि गंगा सिंह बालावत, उप सरपंच मोहन माली,  युवा कांग्रेस पूर्व जिला महासचिव अधिवक्ता घेवर प्रजापत, समाजसेवी किरण बोहरा, पारस माली, मालम सिंह मिठुड़ा, रामपुरा सरपंच प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह चिरड़िया, कांग्रेस राजीव गांधी ब्रिगेड जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह रातड़ी, अधिवक्ता दिलीप सिंह भाटी, शिक्षाविद विशन सिंह सोलंकी, राजस्थान शिक्षक संघ बालोतरा ब्लॉक अध्यक्ष लाख सिंह डुंगरोत, किसान नेता कल्याण सिंह कोटड़ी, निजी विद्यालय संघ सिवाना ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भायल, करण सिंह राठौड़, फूल सिंह मेली, माधु सिंह सांवरड़ा, मेहताब सिंह करणोत, सुरेंद्र सिंह चारण, एससी मौर्चा मंडल अध्यक्ष लुम्बाराम मेघवाल, पदम सिंह देवड़ा, मांगीलाल चौधरी, ओम सिंह तेलवाड़ा, शिक्षाविद जालम सिंह पिपलून, चंदन सिंह थोब, हुकम सिंह बरना, गोपाल सिंह खेजड़ियाली, सवाई सिंह कोलू, परमजीत सिंह सोढ़ा, रमेश सोनी, बाबू लाल, सूर्यपाल सिंह कांकराला, ओमप्रकाश सुथार, कुलदीप सिंह खेजड़ियाली, मुरली वैष्णव, पेप सिंह रातड़ी, सुरेंद्र सिंह देवलयारी, छैल सिंह भाटी, अनोप सिंह ढाणी सांखला, दिलीप नट, पृथ्वी सिंह मजल, हनीफ खान मेहर सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे।।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...