Followers

Wednesday, August 2, 2017

चाइनीज सामानों की जलाई होली

ABVP ने चाइनीज सामान का बहिष्कार को लेकर जलाई होली
बालोतरा--

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज स्थानीय रेलवे स्टेशन के आगे चाइनीज वस्तुओं की होली जलाई गई । नगर मंत्री रोहित छाजेड़ ने बताया कि बाड़मेर विभाग संयोजक कृष्णा बोराणा के नेतृत्व में सैकड़ों विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा चाइनीज वस्तुओं की होली जलाई गई वही विभाग संयोजक कृष्ण बोराणा ने बताया कि हम सब को सीख लेनी चाहिए कि चाइना के किसी भी प्रोडक्ट का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि चाइना के द्वारा उत्पादित सभी वस्तुए है वह सभी प्रकार की देश में अंदर घातक सिद्ध होती है इसलिए चाइना की वस्तुओं से आम जन को सचेत रहना जरूरी है ,
वही वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक व्यास ने बताया कि भारतीय संस्कृति और भारतीय रीति नीति के अंतर्गत चाइना के द्वारा उत्पादित सभी वस्तुएं भारत देश में भारत को पीछे धकेलने का काम कर रही है हम सबको मिलकर के इस चाइना सामान का बहिष्कार करना चाहिए ताकि चाइना की उत्पादित कोई भी वस्तु है इस भारत देश में प्रयोग नहीं की जाए ,
वहीं छात्र नेता दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आगामी हिंदू पर्व रक्षाबंधन पर राखी का प्रयोग न करके मौली और धागे का प्रयोग करना चाहिए भारतीय संस्कृति की यह बहुत ही अटूट और विश्वसनीय परंपराएं हैं हम सबको मिलकर के रक्षाबंधन के पर्व पर संपूर्ण शहर भर में एक मुहिम चलानी चाहिए ताकि एक अच्छा संदेश देशभर में जा सकता है ,इस अवसर पर नेमाराम जाखड़ लूण सिंह चारण, कमल प्रजापत, कौशल वैष्णव, पंकज सैन, देव किशन दर्जी, नरसी राम पटेल, मोहनलाल, जगदीश जाखड़, मनीष राजगुरु,दीपा राम माली,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद ।

posted from Bloggeroid

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...