Followers

Sunday, August 20, 2017

राजीव गांधी की जयंती मनाई

*युवाओं का मतदान का अधिकार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की देन।*
समदड़ी
नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में वयोवृद्ध कांग्रेसी एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र सिंह चम्पावत बामसीन के सानिध्य व नगर अध्यक्ष भंवर लाल मेघवाल की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गाँधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और सगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी ने कहा कि स्व राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण लागू कर सशक्त लोकतंत्र की स्थापना की जिसके माध्यम से गाँव ढाणी तक बैठे अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकार की योजना से लाभान्वित करवाया।

सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने कहा कि आधुनिक भारत की परिकल्पना को साकार करने का श्रेय भारत रत्न स्व. राजीव गांधी को जाता है। जिन्होंने युवाओं को मतदान का अधिकार और देश मे कम्प्यूटर क्रांति के माध्यम देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा किया उनके द्वारा देश के लिए त्याग और बलिदान के स्वर्णिम इतिहास को पूरा विश्व सदियों सदियों तक याद करेगा।

युवा कांग्रेस पूर्व जिला महासचिव अधिवक्ता घेवर चंद प्रजापत, सेवादल जिला संगठक पुरषोत्तम सोनी ने भी संबोधित करते हुए राजीव गांधी के स्वर्णिम इतिहास को दोहराया।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भंवर लाल मेघवाल ने संगोष्ठी में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों का आभार जताया।

कार्यक्रम का संचालन युवा नेता अरुण व्यास ने किया व संगोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जीवनी पर विस्तृत में प्रकाश डाला।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी महामंत्री जाकिर हुसैन पठान, वरिष्ठ कांग्रेसी धन्नाराम चौधरी, उप सरपंच मोहन लाल माली, सेवादल अतिरिक्त जिला संगठक कानाराम चौधरी, ब्लॉक सचिव देवी सिंह राजपुरोहित, करमावास पूर्व सरपंच मंगलाराम मेघवाल, अजीत सरपंच प्रतिनधि अनिल राठौड़, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिलीप सिंह राव, सेवादल जिला संगठन मंत्री सफी मोहम्मद रंगरेज, युवा कांग्रेस के प्रशांत दवे, एनएसयूआई छात्र नेता यशपाल गुर्जर, युनुस खान,किशनाराम, भूराराम प्रजापत, हनीफ खान मेहर सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...