*राहुल गांधी की गाड़ी पर पथराव लोकतंत्र पर हमला : डूडी।*
*बाढ़ प्रभावित गुजरात को 500 करोड़ का राहत पैकेज और राजस्थान को कुछ नही : डूडी*
*विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डूडी ने पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना।*
बालोतरा
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पाली पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़, जोधपुर देहात कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष संगीता बैनीवाल शुक्रवार को सांचोर से बीकानेर जाते वक्त जोधपुर रोड़ पर नगर परिषद के सभापति रतन खत्री के रिसोर्ट स्थित रत्नेश्वर महादेव मन्दिर में युवा नेता अरुण व्यास के मंत्रोच्चार पर जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
रिसोर्ट में कांग्रेसजनों से मुलाकात करते हुए डूडी ने गुजरात मे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर पथराव को लोकतंत्र पर हमला बताया और कहा कि उक्त घटना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
डूडी ने कहा कि भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री की हठधर्मिता और अहंकारी रवैये से प्रदेश के आमजन में असंतोष है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है, युवा वर्ग बेरोजगारी से परेशान है, प्रधानमंत्री जन धन खातों की विसंगतियों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के प्राकृतिक आपदा और बाढ़ग्रस्त क्षैत्र में हवाई दौरा कर केंद्र से राज्य के लिए तत्काल प्रभाव राहत पैकेज की घोषणा जबकि पडौसी राजस्थान से भेदभाव बरतना प्रदेशवासियों के साथ सरासर धोखा है राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन में कोताई बरतकर जनमानस की भावना से खेलना न्यायसंगत नही है कांग्रेस पार्टी इस विपरीत घड़ी में आमजन के साथ मजबूती से खड़ी है हरसम्भव मदद के लिए तैयार है।
इस दौरान राजस्थान विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, जोधपुर देहात महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संगीता बेनीवाल का बालोतरा नगर परिषद सभापति रतन खत्री द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पचपदरा पूर्व विधायक मदन प्रजापत वरिष्ठ कांग्रेसी महामंडलेश्वर महंत निर्मलदास महाराज, सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, उप सभापति राधेश्याम माली, युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव रामेश्वर प्रजापत, पार्षद धनराज घांची, सेवादल जिला संगठक पुरषोत्तम सोनी, ब्लॉक मुख्य संगठक संगठक भरत गहलोत, युवा कांग्रेस विधानसभा सचिव सुरेश सैन, पचपदरा नगर अध्यक्ष अनिल बी खारवाल, शिवराम बिश्नोई, महिला इनर्विहल क्लब के सदस्य सरपंच सुमित्रा खत्री, ग्राम पंचायत नगर गुडामालानी राजकुमारी खत्री, चित्रा व्यास, उमा मूंदड़ा, कल्पना माथुर, सरिता अग्रवाल सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
posted from Bloggeroid
No comments:
Post a Comment