*कांग्रेस पार्टी का इतिहास विश्व में सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की परिकल्पना को स्थापित करना रहा है। : मेगवाल*
सिवाना
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगमी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पार्टी की मजबूती के लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिवाना और पादरू की सयुक्त बैठक एआईसीसी द्वारा नियुक्त जिला संयोजक पूर्व सांसद भरत राम मेघवाल, विधानसभा समन्वयक पूर्व मंत्री दिलीप चौधरी के आतिथ्य और कांग्रेस जिला अध्यक्ष फतेह खान की अध्यक्षता में कस्बे के इंदाणी भवन में आयोजित हुई।
बैठक में बूथ जीतो अभियान की शुरुरात की गई और विभिन्न कमेठीयों का गठन किया गया।
बैठक में एआईसीसी द्वारा नियुक्त जिला संयोजक एवं पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखते हुए कहा कि आगमी चुनावों में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने पर आतुर है हमे एकजुट होकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर तैयारियों में लगने की आवश्यकता है कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इतिहास को आमजन तक विशेष कर युवा वर्ग में पार्टी के त्याग बलिदान को बताने की आवश्यकता है यह कांग्रेस पार्टी ही जिसने विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की परिकल्पना को साकार किया है।
विधानसभा समन्वयक एवं पूर्व मंत्री दिलीप चौधरी ने कहा कि आगामी दिनों में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्देशित बूथ को मजबूती के लिए बूथ स्तर पर पांच सक्रिय कार्यकर्ताओ का चयन किया जाएगा, जिनके माध्यम से आमजन तक पार्टी का सीधा संपर्क स्थापित हो सके व पार्टी के इतिहास को आमजन तक पहुचाया जा सके तथा युवा प्रवक्ता का चयन कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नाकामियो को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुँचाया जा सके।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेह खान, वरिष्ठ कांग्रेसी महन्त निर्मलदास महाराज, पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी, बालोतरा नगर परिषद सभापति रतन खत्री,ब्लॉक अध्यक्ष मोटाराम मेघवाल ने भी संबोधित करते हुए आगामी चुनावों पार्टी को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए।
बैठक का संचालन कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने किया।
जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ गणपत सिंह राठौड़ ने बैठक में पधारे सभी कांग्रेसजनों का आभार जताया।
बैठक में पादरू ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल, माला राम भील, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मुकन सिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र टाइगर, दिन मोहम्मद हाडा, कुलदीप सिंह बग्गड़, राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन जिला संयोजक चेतन, बालोतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भंवर लाल मेघवाल, सेवादल ब्लॉक मुख्य संगठक महेंद्र सिंह गहलोत, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नोसर, किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष केवलराम पटेल, बालोतरा नगर परिषद उप सभापति राधेश्याम माली, सिणधरी उप प्रधान देदाराम पटेल, पूर्व उप प्रधान अधिवक्ता धनाराम चौधरी, पंचायत समिति सदस्य भगवानाराम माली, गणपत मेघवाल, सिलोर पूर्व सरपंच माधु सिंह राजपुरोहित, करमावास पूर्व सरपंच मंगलाराम मेघवाल, पुूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोहरलाल मेघवाल, पूर्व सरपंच हीर सिंह अर्थण्डी, ब्लॉक सचिव जाकिर पठान, सेवादल जिला संगठक पुरषोत्तम सोनी, किसान कांग्रेस जिला महासचिव सोहन बिश्नोई, पूर्व जिला परिषद सदस्य अणसी देवी भील, नगर अध्यक्ष फरीद खान हाडा, समिति सदस्य मधुबाला, युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव पहाड़ सिंह कुंडल, विनोद चौधरी, नरपत सिंह उमरलाई, लोकसभा सचिव मोहन सिंह सिणेर, पदम सिंह देवड़ा, युवा कांग्रेस समदड़ी पूर्व नगर अध्यक्ष पुखराज जोगसन, विधानसभा महासचिव फारुख अहमद, पूर्व पंचायत समिति सदस्य चैनाराम माली, पूर्व सरपंच मोतीसरा गणपत सिंह, युवा नेता नारायण सिंह कुशीप, कालू राम सैन पऊँ, पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहनलाल माली, जबर सिंह सिणेर, सेवादल जिला संगठन मंत्री सफी मोहम्मद रंगरेज, समदड़ी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भंवर लाल मेघवाल, किसान कांग्रेस के कल्याण सिंह कोटड़ी, गोपाल सिंह कोटड़ी, भंवर सिंह, छात्र संघ सचिव इंसाफ खान कुशीप, पूर्व अध्यक्ष सुजाराम मेघवाल, अरुण व्यास, सुरेश सैन, छात्र नेता उत्तम सिंह राजपुरोहित, परवेज हाडा, बाबर देवासी, सुरेश सांखला, निम्बाराम सुथार, जयंती लाल ओस्तवाल, मांगीलाल प्रजापत, जीवाराम पादरू, मूलाराम मेघवाल सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment