समदड़ी
9 अगस्त, 1942 को स्वतंत्रता संग्राम के "भारत छोड़ो आंदोलन "की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी की लड़ाई के इस महत्वपूर्ण दिवस पर समदड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने क्रांति दिवस के रूप में प्रभात फेरी निकालकर स्वतन्त्रता सेनानियों को याद किया।
प्रभात फेरी श्री यादे मंदिर से बाई पास होकर देवल माता मन्दिर से जामा मस्जिद, बावड़ी चौक, गौर का चौक, ग्राम पंचायत , श्री लिखमाराम जी मंदिर,मालियों के धोरे से राईका बाग होते हुए कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ रैली का समापन हुआ ।
जिसमे, वरिष्ठ कांग्रेसी महामंडलेश्वर महन्त निर्मलदास महाराज, सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव देवी सिंह राजपुरोहित, खेजड़ियाली सरपंच प्रतिनिधि एवं कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग जिला सचिव मदन लाल भील, पूर्व सरपंच सिलोर माधु सिंह राजपुरोहित, उप सरपंच मोहन लाल माली, सेवादल जिला संगठक एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुरषोत्तम सोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी आईदानराम जीनगर, युवा कांग्रेस पूर्व जिला महासचिव अधिवक्ता घेवर चन्द प्रजापत, युवा नेता अरुण व्यास, सेवादल जिला संगठन मंत्री सफी मोहम्मद रंगरेज, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव सुरेश सैन, पूर्व नगर अध्यक्ष पुखराज जोगसन, टेक्सी यूनियन नगर अध्यक्ष पोकर सिंह राजपुरोहित, नरेंद्र सिंह राणावत, हरि सिंह राजपुरोहित, खेजड़ियाली युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष धनवीर सिंह भाटी, कमठा मजदूर यूनियन नगर अध्यक्ष घेवर सुंकरिया, सेवादल रनियादेशीपुरा नगर अध्यक्ष पारसमल भील, सफी खान छीपा, दिनेश लक्षकार, प्रशांत दवे, महावीर माली, गोविंद भील, नारायण मेघवाल, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के छात्र नेता यूनुस खान, थानाराम मेघवाल, हड़मानराम सहित कांग्रेसजनों ने प्रभात फेरी में भाग लिया।
posted from Bloggeroid
No comments:
Post a Comment