Followers

Monday, August 28, 2017

कांग्रेस की बैठक संपन्न

*कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर ब्लॉक निर्वासन अधिकारी पारासर ने कांग्रेसजनों की ली बैठक।*

*बैठक में संगठनात्मक चुनाव पर कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए गए।*

सिवाना 
विधानसभा क्षैत्र के सिवाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन चुनाव को लेकर रविवार को कस्बे के मुख्य बाजार स्थित इंदाणी भवन में ब्लॉक निर्वासन अधिकारी राहुल पाराशर  की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई आयोजित।

बैठक में कांग्रेसजनों को संबोधित करते ब्लॉक निर्वासन अधिकारी राहुल पाराशर ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा संगठन चुनाव प्रक्रिया में पूर्णतः निष्पक्षता ओर पारदर्शिता बरती जाएगी अतः सभी सक्रिय कार्यकर्ता मजबूती से बढ़चढ़ कर भाग ले जिससे वर्तमान भाजपा सरकार की किसान, मजदूर, मध्यमवर्गीय सहित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आमजन को जागरूक किया जा सके। कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के नीति रीति सिद्धान्तों को प्रसार प्रचार कर पार्टी के सशक्त देश की परिकल्पना को साकार करने व  देशहित में महापुरुषों द्वारा दिया गया बलिदान आज युवाओं के समक्ष स्वर्णिम इतिहास को सांझा करने की आवश्यकता है। जिससे आगमी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश व केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए।

ब्लॉक निर्वासन अधिकारी ने बैठक के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं से अलग सुझाव को बंद कमरे में भी सुना और आश्वस्त किया गया कि आपके सुझाव आलाकमान तक पहुँचाया जाएगा।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी महन्त निर्मलदास महाराज, पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल, पूर्व विधायक मोटाराम मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी, पादरू ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल, गरिमा राजपुरोहित, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ गणपत सिंह राठौड़, सचिव मुकन सिंह राजपुरोहित, कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन हुकम सिंह अजीत, वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र टाइगर, अधिवक्ता करण सिंह राजपुरोहित, चंदन सिंह राजपुरोहित, राजसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी निजी सचिव सुमेर सिंह कानोडिया, पूनमचंद रामदेव, दिन मोहम्मद हाडा, अम्बाशंकर सोनी, सेवादल ब्लॉक मुख्य संगठक महेंद्र सिंह गहलोत, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नोसर, किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष केवलराम पटेल, युवा कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भरत कानूनगो, पूर्व सरपंच मंगलाराम मेघवाल, महिलावास पूर्व सरपंच भीखी देवी, पंचायत समिति सदस्य तन सिंह राखी, जाकिर हुसैन बेलिम, कोज सिंह भायल पिपलून, मनोहरलाल मेघवाल, पूर्व सरपंच हीर सिंह अर्थण्डी, पदम सिंह देवड़ा, ब्लॉक सचिव जाकिर पठान, सेवादल जिला संगठक पुरषोत्तम सोनी, खंगार माली, संगठन मंत्री कानाराम चौधरी, किसान कांग्रेस जिला महासचिव सोहन बिश्नोई, आईटी सैल जिला सह संयोजक महेंद्र वाल्मीकि, ग्राम सेवा सहकारी समिति फूलन अध्यक्ष किशनाराम बिश्नोई, पूनम चंद बिश्नोई, युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव पहाड़ सिंह कुंडल, विनोद चौधरी, पूर्व जिला सचिव अधिवक्ता घेवरचंद प्रजापत,  विधानसभा महासचिव फारुख अहमद, पूर्व पंचायत समिति सदस्य चैनाराम माली, पुरषोत्तम सोनी, मोहनलाल माली, जबर सिंह सिणेर, सेवादल जिला संगठन मंत्री सफी मोहम्मद रंगरेज, समदड़ी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भंवर लाल मेघवाल, नगर उपाध्यक्ष धन्नाराम चौधरी, छात्र संघ सचिव इंसाफ खान कुशीप, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुजाराम मेघवाल, अरुण व्यास, सुरेश सैन, छात्र नेता विनोद प्रजापत, परवेज हाडा, अर्जुन सिंह इटवाया, दिनेश इन्द्राणां, सुरेश सांखला, राकेश गोदारा, निम्बाराम सुथार, जयंती लाल ओस्तवाल, मांगीलाल प्रजापत, छगन लाल माली, फिरोज खान, मूलाराम मेघवाल, महावीर माली रणजीत वाल्मीकि, इमरान अब्बासी सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...