Followers

Tuesday, June 13, 2017

पब्लिक की प्लानिंग , धरा गया पॉकेटमार

 पब्लिक की प्लानिंग , धरा गया पॉकेटमार 
जोधपुर 
जोधपुर के मसूरिया इलाके में पिछले दिनों हुई चोरी व पर्स पार करने की वारदातों ने लोगों की नींद हराम कर रखी थी। लोगों ने पुलिस से गुहार भी लगाई पर कुछ न हुआ। ऐसे में लोगों ने खुद ही कमान संभाली। निगरानी रखनी शुरू की, आखिरकार एक चोर पकड़ा ही गया। चोर ने पिछले दिनों इलाके में कुछ वारदातों को अंजाम देना स्वीकार भी किया है।
दरअसल इलाके में पिछले कुछ दिनों से चोर गिरोह सक्रिय है। लगातार मोबाइल और पर्स चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस के पास लोग गए, लेकिन घटनाएं नहीं रूकी। इसके बाद लोगों ने अब अपने स्तर पर ही ऐसे चोरों को सबक सिखाने का निणर्य किया है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखनी शुरू की । रविवार को एक व्यक्ति का मोबाइल पर्स पार करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद  उसकी  पिटाई कर दी।

 सूचना के बाद पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और चोर को थाने लेकर गई। आरोपी असलम ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है। इसके लिए वह लोगों के मोबाइल व पर्स पार करके शराब पीता था। लोगों को पहले से ही असलम पर शक था। इसलिए इस पर पिछले कुछ समय से नजर रखे हुए थे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...