चोंच मंदिर इलाके में सीज की टेक्सटाइल इकाइयों में चल रहा काम,
प्रदुषण नियंत्रण मंडल की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
बालोतरा
टेक्सटाइल
उद्योग के लिए पापलीन नगरी के नाम से प्रसिद्ध बालोतरा में औद्योगिक
गतिविधियों को होड़ शुरू होने के साथ ही प्रदुषण नियंत्रण मंडल की अनुमति के
बिना ही धुपाइ इकाइयों का संचालन भी लंबे समय से जारी है। बिना अनुमति
संचालित धुपाई इकाइयां सीधे ही लूणी नदी में रासायनिक प्रदूषित पानी छोड़
रही है जिससे लूणी नदी रासायनिक पानी का दरिया बन गयी है। क्षेत्र के
चोच
मंदिर के पास लंबे समय से संचालित हो रही धुपाई इकाइयों ले लिए प्रदुषण
नियंत्रण मंडल शायद किसी चिडिया का नाम हो गया है। मंडल द्वारा सीज की गयी
इकाइयों की सील तोड़कर धुपाई इकाई संचालक इकाई को संचालित कर रहे है। कुछ
समय पूर्व प्रदुषण नियंत्रण मंडल ने चोंच मंदिर के पास में संचालित अवैध
धुपाई इकाइयों को सीज किया था पर वे इकाइय आज भी संचालित हो रही है। उक्त
इकाइयां सीधे ही लूणी नदी में रासायनिक प्रदूषित पानी डाल रही है। उक्त
इकाइयां एनजीटी के आदेशो की भी अवहेलना कर रही है।


No comments:
Post a Comment