ग्रामीणों ने किया विधालय के आगे टायर जलाकर किया धरना प्रदर्शन,
विधालय को क्रमोन्नति करने के इंतजार में,
पादरू क्षेत्र के इटवाया गाँव का मामला,
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द स्कूल को क्रमोन्नति करने की मांग की
ग्रामीणों ने दी उग्र धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी
पादरू(बाड़मेर)
पादरू
क्षेत्र के इटवाया के राप्रावि इटवाया क्रमोन्नत नही होने से उच्च
शिक्षा के लिए विधाथ्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस विधालय
में करीब 250 से ज्यादा बालक बालिकाएँ अध्ययन करते है। ऐसे में उन्हें
लम्बी दुरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में कई बालक बालिकाएँ उच्च शिक्षा से
वंचित रह जाती है। और कई बालिकाओं को पैदल चलकर या टैक्सी में अपनी जान
जोखिम में डालकर उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए 10 या 15 किलोमीटर की दुरी
तय कर दूर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत
करवाया लेकिन क्रमोन्नति नही हो रही है।
No comments:
Post a Comment