स्मृति ईरानी पर फेंकीं चूड़ियां
अमरेली
किसान द्वारा चूड़ी
फेंके जाने के मामले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि चुनाव
गुजरात में आ रहे हैं, इसलिए इस तरह के करतबों की मुझे अपेक्षा है।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'पुरुष को भेजा है महिला पर
आक्रमण करने के लिए, कांग्रेस की वो स्ट्रेटजी थोड़ी गलत है'।
आपको बता दें कि गुजरात के अमरेली जिले में एक
सभा के दौरान एक युवक ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री और भाजपा की तेज तर्रार
महिला नेता स्मृति ईरानी पर चूड़ियां फेंक दीं। पुलिस ने युवक को तुरंत
हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान अमरेली के मोटा भंडारिया गांव के निवासी
केतन कसवाला (20) के रूप में हुई है।
अमरेली के एसपी जगदीश पटेल के मुताबिक, यह घटना तब घटी जब स्मृति मोदी सरकार की तीन साल की उपलब्धियां जनता को बताने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि मंत्री के संबोधन के दौरान ही दूर बैठा केतन उठा और चूड़ियां मंच की ओर फेंक दी।
इस दौरान वह ‘वंदे मातरम’ बोल रहा था। काफी दूरी होने के चलते चूड़ियां मंच तक नहीं पहुंची। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया और बाहर ले गई।
इस बीच, कांग्रेस के स्थानीय नेता ने दावा किया है कि कसवाला गुजरात में किसानों का कर्ज माफ करने की मांग कर रहा था। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। एसपी के मुताबिक, ‘कसवाला कांग्रेस या किसी दूसरी पार्टी से नहीं जुड़ा है। चूड़ियां फेंकते समय वह सिर्फ वंदे मातरम बोल रहा था।’

No comments:
Post a Comment