Followers

Wednesday, June 14, 2017

*सात सुत्री मांग को लेकर ज्ञापन दिया।*

*सात सुत्री मांग को लेकर ज्ञापन दिया।*
 प्राइवेट हॉस्पिटल नर्सेज एसोसिएशन बालोतरा द्वारा विभिन्न समस्याओं तथा मांगो के निवारण के संबंध मे निजी अस्पतालों को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल निराकरण करने की मांग की गई।
अस्पतालों के प्रबंधको ने उन्हे समस्याओं पर गौर करके  निदान करने का आश्र्वासन दिया।
 एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगीलाल परीहार ने बताया कि निजी अस्पतालों मे कार्य करने वाले नर्सींगकर्मीयो को कम वेतन ज्यादा ड्यूटी टाइम,बिना डीर्गी/डीपलोमा वाले नर्सींगकर्मीयों को हटाने इत्यादि समस्याओं के साथ 7 बिन्दुओं का मांग पत्र
संत हरिदास आई हॉस्पिटल,बाबा रामदेव हॉस्पिटल,विश्नोई हॉस्पिटल,सिटीलाईट हॉस्पिटल,पुष्पा हॉस्पिटल,मानसरोवर हॉस्पिटल,डागा हॉस्पिटल,जाहन्वी हॉस्पिटल सहित बालोतरा के सभी निजी हॉस्पिटलों के प्रबंधको को दिया गया।
       इस अवसर पर मांगीलाल परीहार,भंवरलाल भील,रूपेश तिवारी,अल्केश प्रजापत,भोमाराम,पुरण जाटोल,थानाराम माली,हुकमाराम,गोपाल,महेन्द्रसिंह,हनुमान सहित कई नर्सींगकर्मी मौजुद थे।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...