राज्य में गेहूं की खरीद अब 30 जून तक होगी
अब तक 19 अरब 79 करोड 25 लाख रुपये के गेहूं खरीदे
-सहकारिता मंत्री
जयपुर,
14 जून।सहकारिता मंत्री श्री अजय सिंह किलक ने बुधवार को बताया कि राज्य
में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद अब 30 जून तक की जाएगी, पहले 15 जून तक
खरीद होनी थी । उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 12 लाख 18 हजार मै.टन
से अधिक गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
श्री किलक
ने बताया कि राज्य में भारतीय खाद्य निगम, नेफैड, तिलम संघ एवं राजफैड
द्वारा 208 खरीद केन्द्रों पर गेहूं की खरीद समर्थन मूल्य 1625 रुपये प्रति
क्विंटल पर की जा रही है। अभी तक 19 अरब 79 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक के
गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि
किसानों को गेहूं विक्रय की राशि का भुगतान ई-मोड या एकाउण्ट पेई चैक के
माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में कई स्थानों पर
ग्राम सेवा सहकारी समितियों के स्तर पर भी खरीद केन्द्र स्थापित किए गए
हैं।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि खरीद
केन्द्रों पर कांटा-बांट, मॉईश्चर मीटर, छाया एवं पानी आदि की समुचित
व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है ताकि
किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने
बताया कि खरीद केन्द्रों पर किसानों से प्रथम आवक प्रथम जावक के आधार पर
गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि खरीद केन्द्रों पर प्रतिदिन
सुबह 9 बजे से सूर्यास्त कर तुलाई का कार्य किया जा रहा है ताकि प्रतिदिन
अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित किया जा सके।
---
No comments:
Post a Comment