Followers

Wednesday, April 19, 2017

रासायनिक प्रदुषण की रोकथाम की मांग

रासायनिक प्रदुषण की रोकथाम की मांग
बालोतरा
प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति ने राजस्थान प्रदुषण नियंत्रण मंडल की चेयरमैन को पत्र भेजकर बालोतरामें रासायनिक प्रदुषण की रोकथाम नहीं होने व् एनजीटी के आदेशो को अवहेलना होने की जानकारी देकर उचित कार्यवाही की मांग की है। समिति अध्यक्ष तुलसाराम चोधरी ने बताया कि बालोतरा, बिठूजा, गांधीपुरा, जेरला आदि इलाको में संचालित टेक्सटाइल इलाको में रासायनिक प्रदुषण की रोकथाम के मानको व् माननीय एनजीटी के निर्देशो की एक अंश भी पालना नहीं हो रही है। रिको औद्योगिक क्षेत्र में आज भी टेक्सटाइल इकाइयां नालो के माध्यम से रासायनिक प्रदूषित पानी खुले में सड़को पर छोड़ रही है। खुले में डाले जा रहे घातक रासायनिक प्रदूषित पानी व् स्लज से पर्यावरण सम्पदा को भारी क्षति हो रही है। जेरला रोड इलाके में संचालित इकाइयां रासायनिक प्रदूषित पानी नगर परिषद् के नालो में छोड़ रही है। नगर परिषद् के नालो में बहकर रासायनिक प्रदूषित पानी जोजरी नदी में पहुच रहा है। जोजरी नदी भी अब रासायनिक प्रदुषण की चपेट में है। बालोतरा वाटर पॉल्युशन कंट्रोल ट्रस्ट द्वारा लूणी नदी के किनारे संचालित एचारटीएस प्लांट पूर्ण रूप से कच्चा है और उस प्लांट में किसी प्रकार का पौधरोपण नहीं है। अंदेशा है कि  इस प्लांट के निचे पाइप लाइनों से भूगर्भ में रासायनिक प्रदूषित पानी डाला जा रहा है जो लूणी नदी के भूगर्भ को प्रदूषित कर रहा है। गांधीपुरा में नगर परिषद् की आबादी क्षेत्र में टेक्सटाइल इकाइयों का सञ्चालन हो रहा है। यहाँ नदी के किनारे संचालित टेक्सटाइल इकाइयां सीधे ही लूणी नदी में रासायनिक प्रदूषित पानी डाल रही है। गांधीपुरा में भी एनजीटी के आदेशो की पालना में किसी भी प्रकार के फ्लो मीटर नहीं लगे है और न ही स्कोडा आदि सिस्टम लगा है फिर भी ओद्योगिक इकाइयों का संचालन हो रहा है। बार बार प्रदुषण नियंत्रण मंडल को अवगत करवाने के बावजूद भी स्थानीय अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे है । बिठूजा औद्योगिक क्षेत्र में एचारटीएस प्लांट के नाम पर बालोतरा वाटर पॉल्युशन कंट्रोल ट्रस्ट खुद लूणी नदी की जमीन में कच्चा तालाब बनाकर रासायनिक प्रदूषित पानी भर रहा है जो कि एनजीटी के आदेशो को अवहेलना है। बिठूजा में संचालित टेक्सटाइल इकाइयां आस पास के खेतो व् भूखंडों में रासायनिक प्रदूषित पानी डाल रही है जिससे खेत खराब हो रहे है।  बिठूजा ओद्योगिक क्षेत्र में प्रदुषण नियंत्रण मंडल की एनओसी को थर्ड पार्टी को किराये पर बेचने का गोरख धंधा चल रहा है। मंडल ने जिस व्यक्ति को अनुमति प्रदान की है उसके स्थान पर अन्य लोग टेक्सटाइल इकाई का सञ्चालन कर रहे है। बिठूजा में एक दर्जन से अधिक लोग किराये की एनओसी पर टेक्सटाइल इकाइयों का सञ्चालन कर रहे है। साथ ही जिस स्थान पर टेक्सटाइल गतिविधियों के सञ्चालन की अनुमति प्रदान है उसको छोड़ कर अन्य स्थान पर टेक्सटाइल इकाइयों का सञ्चालन हो रहा है। मंडल को एनओसी को बेचना गंभीर कृत्य है। किराये की एनओसी पर टेक्सटाइल इकाइयों का सञ्चालन करने वाली इकाइयों को बंद करवाया जाये।
------------------

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...