मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव् में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार,
लाभार्थी परिवारो ने धार्मिक अनुष्ठानो में लिया बोलियो का लाभ,
संत महात्माओ का मिला सानिध्य,
बालोतरा
सिवाना के निकटवर्ती खाखरलाई गांव में झुंझार जी महाराज के नवनिर्मित मंदिर का पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव उमंग व् धूम धाम से संपन्न हुआ। महोत्सव में अनेक साधू संतो का सानिध्य मिला।
प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बुधवार को अलसवेरे से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हुआ जो दिन चढ़ने के साथ परवान चढ़ता गया। मंदिर में सुभवेला में आचार्य ओमप्रकाश जोशी के निर्देशन में वेद पाठी ब्राह्मणों के वेदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ की पूर्ण आहुतिया दी गयी। बाद में ढोल नगाड़ो की करतल ध्वनि और गगबचुम्बि जयकारो के साथ मंदिर में झुंझार जी महाराज की प्रतिमा को विराजित किया गया तथा शिखर पर कलश व् ध्वजा फहराई गयी। मेले में आये भक्त भाविकों ने जयकारो के साथ झुंझार जी के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। मंच सञ्चालन जगदीश सैन जेठन्त्री ने किया।
इनका मिला सानिध्य-
महोत्सव में उमरलाइ मठ महंत रामानंद सरस्वती, राजाराम आश्रम शिकारपुरा के दयाराम महाराज,अंजनी धाम चेंडा के पदमाराम महाराज,कनाना मठाधीश परशुराम गिरी महाराज,श्री मामाजी मंदिर व् सुभद्रा माता धाम लालाना के भूराराम महाराज, खारवा मठ महंत सुमेर गिरी महाराज सहित अनेक साधू संतो का पावन सानिध्य मिला।
ये रही मौजूद-
महोत्सव् में पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चोधरी, पूर्व सांसद हरीश चोधरी,मेली सरपंच गणपत सिंह भाटी, सिवाना प्रधान गरिमा सिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान ओमाराम मेगवाल, समाज सेवी महेंद्र टाइगर सिवाना, जिला परिषद् सदस्य मुकन सिंह राजपुरोहित, उत्तम राठौड़, समाज सेवी कानाराम साईं तिलवाड़ा, एएसआई भवर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिको व् श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
No comments:
Post a Comment