उपखंड अधिकारी ने रिको औद्योगिक क्षेत्र में की जांच
बालोतरा
रिको औद्योगिक क्षेत्र में टेक्सटाइल इकाइयों द्वारा ट्रीटमेंट प्लांट में रासायनिक प्रदूषित पानी भेजने की बजाय सड़को पर बहाने की शिकायतों के बाद आज उपखंड अधिकारी पीएल जाट में रिको औद्योगिक क्षेत्र का जायजा लिया और सड़को पर रासायनिक प्रदूषित पानी बहाने वाली इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। पिछले कुछ समय से रिको औद्योगिक क्षेत्र के तीनो चरणों में सड़को पर रासायनिक प्रदूषित पानी बहने की शिकायते मिल रही थी। उपखंड अधिकारी ने प्रदुषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी जगदीश सिंह व् रिको के अधिकारियो को भी मोके पर बुलाया और रासायनिक प्रदुषण की रोकथाम करने में असफल रहने पर लताड़ पिलाई। जांच के दौरान अनेक ईटीपी संचालित टेक्सटाइल इकाइयों से नालो में डाली गयी पाइप लाईने भी मिली जिस लार उपखंड अधिकारी ने जेसीबी से उन पाइप लाइनों को हटवाया। गोरतलब है कि रिको सहित समूचे टेक्सटाइल क्षेत्रो में रासायनिक प्रदुषण की रोकथाम का जिम्मा प्रदुषण नियंत्रण मंडल का है लेकिन मंडल के अधिकारी प्रदुषण की शिकायतो पर कार्यवाही करने की बजाय धृतराष्ट्र बने हुए है। पूर्व में प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति ने अनेक बार उपखंड अधिकारी व् प्रदुषण नियंत्रण मंडल को रिको में प्रदुषण की रोकथाम की मांग की है।

No comments:
Post a Comment