क्षेत्रीय अधिकारी पर गुमराह करने का आरोप
बालोतरा
प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति ने प्रदुषण नियंत्रण मंडल की चेयरमैन अपर्णा अरोड़ा को पत्र भेजकर प्रदुषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी बालोतरा पर प्रदुषण फेलाने वाली इकाइयों को बचाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पत्र में समिति अध्यक्ष तुलसाराम चोधरी ने बताया कि क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा कुछ ऐसी टेक्सटाइल इकाइयों के विद्युत कनेक्शन काटने की लिस्ट मुख्यालय को भेजी है जिनके नाम की कोई एनओसी नहीं है और उस नाम से कोई टेक्सटाइल इकाई में रजिस्टर नहीं है। जो इकाइयां प्रदूषण फैलाती हुई पाई गयी थी उनको बचाने के लिए क्षेत्रीय अधिकारी जगदीश सिंह में गलत लिस्ट प्रदुषण नियंत्रण मंडल की अध्यक्षा को भेज दी है। समिति ने 14 जनवरी को उपखंड अधिकारी द्वारा बिठूजा में जांच के दौरान लूणी नदी में रासायनिक प्रदूषित पानी डालते पाई जाने वाली इकाइयों के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की है।
इनका कहना है-
जो इकाइया वास्तव में एनजीटी के आदेशो की अवहेलना कर रही है उन इकाइयों को क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। क्षेत्रीय अधिकारी चेयरपर्सन को गुमराह कर रहे है।
तुलसाराम चोधरी, अध्यक्ष प्रदुषण निवारण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति बालोतरा।

No comments:
Post a Comment