राष्ट्रवाद बचेगा तभी बच पायेगा देश-सैनी
सिणधरी में एबीवीपी का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न
बालोतरा, 21 फरवरी। निकटवर्ती सिणधरी उपखण्ड मुख्यालय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को कस्बे के मेला मैदान में ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के दौरान हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर और स्वामी प्रतापुरी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के शुभारम्भ में स्ववामी प्रताप पुरी महाराज ने शिक्षा के साथ संस्कारों के विकास की आवश्यकता जताई। वहीं साध्वी देवा ठाकुर ने भारत के भविष्य निर्माण के लिए विद्यार्थियों को राष्ट्रवाद एवं हिन्दुतत्व का पाठ पठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साध्वी ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में देश में हिन्दुतत्व की लहर चल पड़ी है, जिसके बूते भारत एक बार फिर से विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। इसको लेकर उन्होंने विद्यार्थियों को इस लहर का हिस्सा बन कर देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री भुपेन्द्र सैनी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए राजस्थान की प्रतिभाओं द्वारा देश और विदेश में नाम रोशन करने की बात कही। उन्होंने कहा सरकार सभी क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। साथ ही उन्होंने संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रवाद के नाम पर प्रदेश के युवाओं के सबबे आगे होने की बात कही। वहीं विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि हमारा राष्ट्रवाद बचेगा, तभी हमारा देश बच पायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जोधपुर नगर निगम के मुख्य सचेतक प्रदीप बेनिवाल ने विद्यार्थियों के जीवन निर्माण को लेकर प्रतिभा सम्मान समारोह समेत अन्य आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर बलवीर चौधरी ने बतौर मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थी और राष्ट्र निर्माण में योगदान की बात रखी। उन्होंने विद्यार्थी परिषद द्वारा शैक्षिक-सह शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करने तथा जीवन मूल्यों के विकास में योगदान की जानकारी दी। इस दौरान विशिष्ट अतिथि रावल विक्रमसिंह, मां सरस्वती उमावि सिणधरी के निदेशक दीपाराम टाक और भामाशाह मगाराम बेनिवाल ने अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं कार्यक्रम संयोजक और जिला सह प्रमुख खरथाराम सोलंकी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए उपखण्ड में संगठन द्वारा स्कूलों में वातावरण निर्माण और विद्यार्थियों के हित में किये गये कार्यो की जानकारी दी। इस दौरान विाकस अधिकारी हीराराम कलबी, जालोर भाजपा अध्यक्ष हीराराम जाखड़, भाकिसं प्रांत उपाध्यक्ष नगाराम सियाग, अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरपतराज मूढ़, बाल योगिनी पूजा पटेल, विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख अशोक व्यास, जिला संयोजक कृष्ण बोराणा, जिला सह संयोजक मुकेश मूढ़ण, नगर अध्यक्ष खेताराम नैण और नगर मंत्री जसराज सोनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन चिमनाराम आसू ने किया।

No comments:
Post a Comment