ड्राईवर की लापरवाही से पलटी निजी बस,
करीब 20 यात्री हुए घायल, आधा दर्जन लोगो को किया जोधपुर रेफर
बालोतरा
नोसर से बालोतरा आ रही एक निजी बस ड्राईवर की लापरवाही से पलट गयी। गनीमत यह रही कि क्षमता से अधिक भरी सवारियो से भरी बस पलट जाने से बाद भी यात्री केवल घायल हुए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की जानकारी मिलने पर बालोतरा सहित आस पास की 108 एम्बुलेंस मोके पर पहुची और घायलो को नाहटा अस्पताल लाया। घायलो में महिलाओ सहित बच्चे भी शामिल थे। बड़ी तादाद में घायलो के एक साथ अस्पताल आने पर अस्पताल के चिकित्सा कर्मी तुरंत घायलो की चिकित्सा में जुट गए। आधा दर्जन लोगो को गंभीर हालात में जोधपुर रेफर किया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर नगर परिषद् के प्रतिपक्ष नेता मदन चोपड़ा अस्पताल पहुचे और घायलो को इलाज में मदद की। उप पुलिस अधीक्षक राजेश माथुर व् थाना अधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा भी अस्पताल पहुचे।
अस्पातल में रेफर होने वाले घायलो के लिए एम्बुलेंस नहीं-
राजकीय नाहटा अस्पताल में घायलो को रेफर करने के एम्बुलेंस नहीं उपलब्ध हो पाई। अस्पताल की एक एम्बुलेंस पिछवाड़े खड़ी रही लेकिन रेफर के लिए नहीं भेजी गयी। जब मीडिया ने इस पास सवाल उठाये तो घायलो को सरकारी एम्बुलेंस में रेफर किया गया।
निजी एम्बुलेंस चालको ने नहीं लगाई एम्बुलेंस-
दो दिनों पूर्व उपखंड अधिकारी पीएल जाट द्वारा अस्पताल के बाहर खड़ी निजी अम्बुलंसो के टायरों की हवा निकाल देने से नाराज निजी एम्बुलेंस चालको ने घायलो को रेफर करने के लिए निजी एम्बुलैंस नहीं लगाई। इस कारण घायलो को परेशानीयों का सामना करना पड़ा।

No comments:
Post a Comment