सभापति रतन खत्री का पुतला फूंका
बालोतरा
नगर परिषद् बालोतरा के सभापति रतन खत्री का बड़बोलापन उनके लिए गले की घंटी बन गया है। कांग्रेस पार्टी के सभापति खत्री द्वारा माली समाज के एक युवक के खिलाफ की गयी एक टिप्पणी का ऑडियो वायरल होने के बाद अब माली समाज के युवाओ में सभापति के खिलाफ रौश व्याप्त है। माली समाज के लोगो ने आज उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने नगर परिषद् के सभापति रतन खत्री का पुतला फूंका और प्रदर्शन कर मुर्दाबाद के नारे लगाये। बाद में थाना अधिकारी के नाम मुख्य मंत्री को भेजे ज्ञापन में माली समाज ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए सभापति से सार्वजानिक रूप से माफ़ी मंगवाने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment