Followers

Friday, February 3, 2017

चम्पालाल बांठिया महान इंसान, उनके आदर्शो पर चलकर जीवन सफल बनाये-कटारिया

चम्पालाल बांठिया महान इंसान, उनके आदर्शो पर चलकर जीवन सफल बनाये-कटारिया
बालोतरा





पचपदरा के पूर्व विधायक स्वर्गीय चम्पालाल बांठिया की प्रथम पुण्य तिथि पर  संस्तुति व् समर्पण समारोह का आयोजन हुआ। आयोजन में गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने स्वर्गीय बांठिया को श्रधांजलि अर्पित की। समारोह में बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट की और से समाज सेवा करने वाले लोगो को विशिष्ठ सेवा सम्मान से नवाजा गया।  साथ ही महिलाओ को सिलाई मशीनों व् दिव्यंगो को साइकिल बांटी गयी। इस दौरान पूर्व विधायक चम्पालाल बांठिया पर लिखी जा रही पुस्तक के मुख्य पृष्ठ का गृह मंत्री ने अनावरण किया। इस अवसर पर गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पूर्व विधायक बांठिया उनके राजनितिक गुरु रहे है। उनके बताये आदर्श पर चलकर ही वे आज राजनीती में सफल है। उन्होंने कहा कि बांठिया एक महान समाज सेवी थे । कटारिया ने कहा कि आदमी कर्म से बड़ा बनता है। उन्होंने कहा कि बांठिया के जाने के बाद भी लोग उनको याद करते है जो यह बताता है कि उस सख्सियत में कुछ अलग था। बांठिया ने जीवन में जो सेवा का बीड़ा उठाया था उसके लिए बांठिया सदैव याद किये जाते रहेंगे। कटारिया ने बांठिया के आदर्शो को जीवन में अपनाने का आव्हान करते हुए कहा कि भीड़ कभी भी रास्ता नहीं दिखा सकती है पर अंतकरण रास्ता खोल सकता है, इसलिए बांठिया के बताये आदर्शो पर चलना ही उनको सच्ची श्रंधाजली होगी। समारोह में राजस्व मंत्री अमराराम चोधरी ने  कहा  कि चम्पालाल  बांठिया  लौह पुरुष थे और बालोतरा के विकाश  पथ प्रदर्शक थे ! समारोह  में  सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, बायतु विधायक कैलाश चौधरी, शिव विद्यायक मानवेन्द्र सिंह, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, जोधपुर विधायक कैलाश भंशाली, नगर परिषद् बालोतरा के नेता प्रतिपक्ष मदन राज चोपड़ा सहित बड़ी तादाद में ग्रामीणों ने शिरकत की।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...