बालोतरा
प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति की बैठक आज समिति के खेड़ रोड पर स्तिथ कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में रसायनिक प्रदुषण के रोकथाम पर चर्चा की गयी। बैठक में आये बिठूजा के ग्रामीणों ने अवगत करवाया कि बिठूजा के डार्क जोन घोषित इलाके में जलविक्रेता अंधाधुंन अवैध जल दोहन कर टेक्सटाइल इकाइयों के बेच रहे है। अंधाधुन जल दोहन से क्षेत्र का जलस्तर गिर रहा है जिस कारण किसानो को खेती लायक पानी भी नहीं मिल रहा है। बिठूजा के ग्रामीणों ने समिति से बिठूजा में अंधाधुन जल दोहन रुकवाने का आव्हान किया। समिति पदाधिकारी राणाराम मेगवाल खेड़ ने बताया कि बालोतरा के टेक्सटाइल उद्योगों से निकलने वाला रासायनिक प्रदूषित पानी जोजरी नदी में डाला जा रहा है जो खेड़,कलावा सहित आस पास के खेतो व् गावो में पहुच रहा है। खेत रासायनिक प्रदुषण से बंजर हो रहे है। कलावा में आवागमन के आम रास्ते रासायनिक प्रदूषित पानी से बाधित हो गए है जिससे ग्रामीणों को परेशानियो का सामना करना पद रहा है पर प्रसाशन व् प्रदुषण नियंत्रण मण्डल कोई सुनवाई नहीं कर रहे है। समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी ने कहा कि उपखंड में किसानो व् ग्रामीणों को प्रदुषण व् पर्यावरण संरक्षण की रोकथाम के लिए जागरूक करने के लिए सघन जनसम्पर्क अभियान शुरू किया जायेगा। साथ ही आने वाले दिनों में समिति एक प्रदुषण की रोकथाम व् पर्यावरण के संरक्षण के लिए विशाल आंदोलन करेगी। आंदोलन में काश्तकार संघर्ष समिति पाली के किसानो को भी बुलाया जायेगा। सदस्य चेनाराम हुड्डा ने बैठक में कहा कि बालोतरा वाटर पॉल्युशन कंट्रोल ट्रस्ट द्वारा बालोतरा व् बिठूजा में संचालित एचारटीएस प्लांटों में पौधरोपण नहीं किया गया है। नियमो की अवेहलना कर एचारटीएस प्लांट के नाम पर ट्रस्ट ने नदी के अंदर रासायनिक प्रदूषित पानी के तालाब बना दिए है। इन प्लांटों के कच्चा होने व् लूणी नदी के किनारे स्तिथ होने के कारन रासायनिक प्रदूषित पानी लूणी नदी के भूगर्भ में रिस कर भूगर्भ को प्रदूषित कर रहा है जो एनजीटी के आदेशो की अवहेलना है फिर भी प्रसाशन व् प्रदुषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है जिससे किसानो में रौश व्याप्त है। समिट उपाध्यक्ष पृथ्वीराज भाट ने बताया कि क्षेत्र में रासायनिक प्रदूषण की जाँच के लिए आने वाली टीम समिति के सदस्यो को साथ नहीं रखती है जिस कारण प्रदुषण के वास्तविक हालातो से सरकार को पता नहीं चलता है और प्रदुषण फैलाने वालो के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो पाती है।
मंत्री मांगीलाल देवासी को हटाया–
मंत्री मांगीलाल को बैठक में मंत्री पद व् समिति की सदस्यता से बर्खास्त किया गया।
समिति में जोड़े नए सदस्य-
समिति में तिलवाड़ा सरपंच शोभ सिंह महेचा को मंत्री बनाया गया। साथ ही देरामसिंह राजपुरोहित,भेरूलाल नामा व् आशापुरा नमक उत्पादक विकास समिति अध्यक्ष पारसमल खारवाल को समिति से जोड़ा गया।
No comments:
Post a Comment