खेतों ने ओढ़ी हरियाली की चादर
बालोतरा।
खरीफ के बाद अब खेतों में रबी की फसले लहलहाना शुरु हो गई हैं। क्षेत्र के कीटनोद गांव में कृषि कुओ पर सिंचाई से उगाई जा रही रबी की फसलों से अब खेतों में हरियाली छाई हुई हैं। किसान भाई फसलों की निराई-गुड़ाई, खरपतवार पूर्ण कर पकने का इंतजार कर रहे हैं।
रायड़ा ने ओढी पीली चादर
कीटनोद सहित आस-पास के गांवो में रायड़ा की फसल ने फूलों की पीली चादर ओढ कर लहरा रही हैं। फूलों छाई फसलों को देखकर किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। इसके अलावा गेंहू, मैथी, गाजर, मूली, प्याज, जीरा, ईसबगोल सहित कई तरह की फसले उगाई गई हैं।
हमारे संवाददाता ने बुधवार को बालोतरा क्षेत्र में कीटनोद, बिठूजा, गोलिया, भिंडाकुआ, जेठन्तरी पारलू सहित कई गांवो का दौरा कर खेतों में तैयार हो रही रबी की फसलों का जायजा लिया तथा इसके संबंध में किसान भाईयों से फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
No comments:
Post a Comment