Followers

Friday, January 27, 2017

माई सिटी.माय हेरिटेज कार्यक्रम आयोजित


माई सिटी.माय हेरिटेज कार्यक्रम आयोजित
बालोतरा
स्कूली छात्रो के लिए इंटेक चैप्टर बाड़मेर द्वारा बालोतरा के उच्च प्रथमिक विद्यालय नंबर 2 छात्रा में  माय सिटी.माय हेरिटेज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में दस स्कूलो के करीव सौ छात्र.छात्राओ ने भाग लिया। इंटेक चैप्टर के सह संयोजक राजेंद्र सिंह मान ने बताया कि
पूरा धरोहर के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत संस्था इंटेक चैप्टर द्वारा आज शहर की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या 2 में  कक्षा 6 से 8 वी के छात्रो के लिए विरासत प्रतियोगिता माय सिटी.माय हेरिटेज का आयोजन किया। प्रतियोगिता के दौरान जसोल के रावल किशन सिंह ने भी भाग लिया। राजेंद्र सिंह  ष्मानष्ने बताया कि भावी पीढ़ी को पूरा धरोहरो के संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उदेशय से इंटेक द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें छात्रो ने अपनी कल्पनाओ से  स्थानीय विरासत पर चित्र बनाए और साथ ही विरासत व् धरोहरो के संरक्षण के लिए आलेख लिखे। उन्होंने  बताया कि प्रतियोगिता में प्रथमए द्वितीय व् तृतीय रहने वाले छात्रो को जोधपुर के मेहरानगढ़ में जोधपुर नरेश गजसिंह द्वारा पुरुस्कृत किया जायेगा। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रो को इंटेक द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा। प्रतियोगिता में छात्रो ने पौराणिक धरोहरो को संरक्षण देने वाली पेंटिग बनाई साथ ही
छात्रो ने लूणी नदी में रासायनिक प्रदुषण से प्राकृतिक धरोहरो को होने वाले नुकसान का भी मुद्दा उठाया। रावल किशन सिंह रावल ने बताया कि पूरा धरोहरो को संरक्षण देने के लिए इंटेक द्वारा प्रयास किया जा रहा है जो सराहनीय है। कार्यक्रम में इंटेक चैप्टर बाड़मेर के संयोजक यशोवर्धन शर्मा ए सतीश खिवसराए  स्कूल की प्रधानाध्यापक सुश्री सुखी देवी गोयलए सदाशिव सलूंदीयाए ओमप्रकाश सोनीए प्रदुषण निवारण एवम् पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी आदि मौजूद रहे।

.

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...