आसोतरा में बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग को लेकर किसानो ने किया प्रदर्शन
पुलिस को देखकर भड़के किसान
बालोतरा
आसोतरा गांव में किसानो को सरकार द्वारा नियत बिजली नहीं मिलने से किसान आंदोलन पर उतर आये। किसानो ने आसोतरा के सब स्टेशन पर प्रदर्शन कर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता सोनाराम चोधरी को खरी खोटी सुनाई। जानकारी मिलने पर जब बालोतरा थाना अधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा व् सिवाना के सहायक थाना अधिकारी भवर सिंह उदावत मोके पर पहुचे तो पुलिस को देखकर किसान भड़क गए और अधिशाषी अभियंता सोनाराम चोधरी को जीएसएस की विधुत आपूर्ति ठप्प करने की चेतावनी दी। माहोल के थोडा तनाव पूर्ण होने पर पुलिस ने किसानो को जीएसएस परिसर से बाहर निकाला और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करवाई। किसानो ने जीएसएस के गेट पर राजस्व मंत्री अमराराम चोधरी व् अधिशाषी अभियंता सोनाराम चोधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में अधिशाषी अभियंता सोनाराम चोधरी ने रात की जगह दिन में विद्युत आपूर्ति देने के बारे में उच्च अधिकारियो से बात कर हल निकलवाने का आश्वाशन दिया तब किसान शांत हुए। किसानो ने बताया कि आसोतरा में किसानो को खेती के लिए पूरी बिजली नहीं मिल रही है और डिस्कॉम अधिकारी मनमर्जी कर रहे है।
बिठूजा और किटनोद में भी किसानो ने किये प्रदर्शन-
इसी प्रकार बिठूजा और किटनोद में भी किसानो ने बिजली आपूर्ति सुधरवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किये।
आसोतरा में रात को बिजली हो जाती है गुल-
आसोतरा के ग्रामीणों ने बताया कि जीएसएस के कार्मिको की हठ धर्मिता से वे परेशान है। घरो में रात को बिजली गुल हो जाती है जो सुबह वापस दुरुस्त होती है। बत्ती गुल होने से छात्रो को पढ़ने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।
इनका कहना है-
डिस्कॉम के उच्च अधिकारियो के आदेश पर आसोतरा में रात को आपूर्ति दी जा रही है। अब किसानो की मांग से उच्च अधिकारियो को अवगत करवाकर किसानो के हित में फैसला लिया जायेगा।
सोनाराम चोधरी, अधिशाषी अभियंता डिस्कॉम बालोतरा

No comments:
Post a Comment