Followers

Tuesday, September 30, 2014

सातवां दिन मां कालरात्रि

सफलता के नजदीक पहुंचने पर कैसा हो हमारा स्वरूप जानिए मां कालरात्रि से
महाशक्ति मां दुर्गा का सातवां स्वरूप है कालरात्रि। मां कालरात्रि काल का नाश करने वाली हैं। इसी वजह से इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। माता का कालरात्रि स्वरूप बताता है कि हमें सफलता के नजदीक पहुंचने पर और सजग और सावधान हो जाना चाहिए। जब सफलता का फल प्राप्त होने वाला होता है। उस दौरान कई विघ्न खड़े हो जाते हैं। हमें ऐसे विघ्नों का तत्काल नाश कर देना चाहिए। माता का ये स्वरूप भयंकर है। इसमें वे दुष्टों का तत्काल नाश करती हैं और सज्जनों को संकट से बचाती हैं। माता सिखाती हैं कि हमें शत्रुओं से भयग्रस्त होने की बजाय उनके विनाश के लिए उद्धत होना चाहिए। कार्य सिद्धि के अंतिम समय में थोड़ी सी भी लापरवाही पूरे काम को बिगाड़ सकती है। इसलिए हमें चौकन्ना होकर शत्रुओं और विपत्तियों का नाश करना चाहिए।मां दुर्गा के सातवें स्वरूप का नाम कालरात्रि है। इनके शरीर का रंग घने अंधकार की तरह एकदम काला है। सिर के बाल बिखरे हुए हैं। गले में विद्युत की तरह चमकने वाली माला है। इनके तीन नेत्र हैं। ये तीनों नेत्र गोल हैं। इनकी नाक से अग्रि की भयंकर ज्वालाएं निकलती रहती हैं। इनका वाहन गधा है।
महत्व
मां कालरात्रि की आराधना के समय भक्त को अपने मन को भानु चक्र जो ललाट अर्थात सिर के मध्य स्थित करना चाहिए। इस आराधना के फलस्वरूप भानु चक्र की शक्तियां जागृत होती हैं। मां कालरात्रि की भक्ति से हमारे मन का हर प्रकार का भय नष्ट होता है। जीवन की हर समस्या को पलभर में हल करने की शक्ति प्राप्त होती है। शत्रुओं का नाश करने वाली मां कालरात्रि अपने भक्तों को हर परिस्थिति में विजय दिलाती हैं।
ध्यान मंत्र 
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता। 
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी 
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टक भूषणा। 
वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी

औद्योगिक नगरी में परवान पर चढने लगा गरबों का रंग

बालोतरा। शहर के नयापुरा स्थित श्रीमाली समाज भवन में नौ दिवसीय गरबा महोतसव के तहत श्रीमाली समाज के तत्वाधान में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। शाम होते ही गहनों व सुंदर रंग बिरंगी पोशाकों से सुशोभित होकर समाज के बालक बालिकाएं , महिलाएं माता के दरबार में मनोरम नृत्य की प्रस्तूतियां देकर सबकों भावविभोर कर रही है। वहीं युवा भी विचित्र वेशभूषा में सज धज कर जगत जननी माॅ जगदम्बे की प्रतिमा के समक्ष नृत्य कर रहे है। इस गरबा नृत्य को देखने मानों पूरा शहर उमड रहा है। शहर सहित आस पास के गांवों से भी श्रृ0ालु गरबा नृत्य का आनंद लेने के लिए रात 12 बजे तक पैरो पर खउे रहकर गरबा देखते है। मंगलवार को रात्रि में श्रीमाली युवा संगठन के उदयभानू व्यास, पंकज बोहरा, जीत दवे, विशाल दवे, अजय शर्मा, अशोक अवस्थी, नरेश दवे, यशपाल दवे, मनीष बोहरा, अमित दवे, राजेश व्यास, मनिष दवे, शिवप्रसाद दवे, यज्ञदत त्रिवेदी, योगेश त्रिपाठी, विपिन दवे सहित कई युवा व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं दे रहे है।
ठीक इसी तरह शहर के समदडी रोड स्थित चारण समाज भवन में आयोजित गरबा महोत्सव मंे समाज के युवक और युवतियंा रंग बिरंगी वेशभूषा में डांडिया नृत्य करने पहुंच रहे है। समाज के लोग इस गरबा महोत्सव में उत्साह के साथ  बढ चढ कर हिस्सा ले रहे है। समाज के प्रवक्ता एवं चारण नवयुवक मण्डल के खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री कुलदीप पिथाणी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरबों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें बच्चों ने विशेष रूचि दिखाई। इसमें म्यूजिकल चेयर, फैंसी डैªस, सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें दिशा, तान्या, प्रांजल, नेहा पिथाणी, निर्मला देवी, मोक्ष, सीतादेवी, करन ,माही, राजेश, कपिल, नयन, प्राची, कार्तिक, कौशल, जाह्नवी आदि विजेता और उपविजेता रहे। महोत्सव में उपस्थित प्रमेंद बाफना, लालचंद पुनित, विजयसिंह, सैफुद्दीन सर ने निर्णायक की भूमिका निभाकर सहयोग दिया तथा मण्डल के प्रयासों की प्रशंसा की।

Monday, September 29, 2014

बालोतरा के छात्र ने बनाई 118 किलोमीटर का माईलेज देने वाली कार

बालोतरा। एनआईआईटी जालंधर के छात्र अंकित चौहान पुत्र अनिल खारवाल ने टीम दक्ष के सदस्य सुर्यांश शर्मा व विकास कुमार शर्मा के साथ मिलकर 118 किलोमीटर प्रति लीटर का माईलेज देने वाली प्रोटोटाइप डीलज इंजन कार बनाकर औद्योगिक नगरी का नाम रोशन कर अपने देश का भी नाम रोशन किया है। अंकित मूल रूप से बालोतरा उपखंड का रहने वाला है और एनआईआईटी जालंधर में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा है इस दौरान अंकित ने अपने मित्रों के साथ मिलकर एक डीलज कार बनाई उसमें उन्होंने सफलता हासिल की। इस कार का ट्रायल भी उन्होंने किया तो चौकाने वालेद परिणाम सामने आए उसमें कार ने 118 किलोमीटर प्रतिलीटर का माईलेज दिया। अंकित के साथ उसकी पूरी टीम को दुनियाभर के मैकेनिकल इंजीनियरों की सबसे बड़ी प्रतिस्पद्र्धा शैल ईको मैराथन जो फिलिपिंस की राजधानी मनीला में आयोजित होती है उसके लिए आमंत्रित किया गया है जो गर्व की बात है
। पिछले वर्ष टीम दक्ष के छात्रों द्वारा बनाई गई कार पूरे भारत से शैल ईको मैराथन में तकनीकि एवं सुरक्षा निरीक्षण पूर्ण करने वाली पहली टीम थी। इस बार यह टीम और भी बड़े इरादे व जोश के साथ इस प्रतिस्पद्र्धा में भाग लेने के लिए मनीला फिलिपिंस जाएगी। छात्र अंकित ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरूजनों को दिया।




छठा दिन देवी कात्यायनी

अर्थ और समृद्धि देती हैं माता कात्यायनी 
नवरात्र की षष्ठी तिथि की प्रमुख देवी मां कात्यायनी हैं। कात्यायनी दुर्गा का अवतार हैं लेकिन उनका ये स्वरूप लक्ष्मी और समृद्धि प्रदान करने वाला है। माता भय से मुक्ति देती हैं। इसमें हर प्रकार का भय शामिल है, जैसे दरिद्रता से भय, मृत्यु से भय, शत्रुओं से भय आदि। लक्ष्य साधना में धन की भूमिका अतिमहत्वपूर्ण है। धन के अभाव में मानसिक त्रास और असुरक्षा का भाव होता है। माता कहती हैं कि जब किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अग्रसर हो तो अर्थ शक्ति भी आवश्यक होती है। माता का ये रूप बहुत ही वैभव वाला है। वे भक्तों को अपने इस रूप से वैभव और समृद्धि प्रदान करती हैं। महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं।
मां दुर्गा के छठे स्वरूप का नाम कात्यायनी है। इनका स्वरूप बहुत वैभवशाली दिव्य और भव्य है। देवी कात्यायनी का वर्ण स्वर्ण के समान चमकीला है। इनकी चार भुजाएं हैं। माताजी की दाहिनी ओर ऊपर वाला हाथ अभयमुद्रा में है तथा नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में है। बायी तरफ के ऊपर वाले हाथ में तलवार है और नीचे वाले हाथ में कमल का फूल है।

महत्व 
माता कात्यायनी की उपासना से आज्ञा चक्र जाग्रति की सिद्धियां साधक को स्वयमेव प्राप्त हो जाती हैं। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौकिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है तथा उसके रोग शोक संताप भय आदि सर्वथा विनष्ट हो जाते हैं।
ध्यान मंत्र 
चन्द्रहासोज्जवलकरा शार्दूलावरवाहना। 
कात्यायनी शुभं दद्यादेवी दानवद्यातिनी।।

Sunday, September 28, 2014

पांचवें दिन स्कंध माता की पूजा

स्कंध माता से सिखिए नेतृत्व के सटीक सूत्र नवरात्रा स्पेशल
नवरात्र की पंचमी तिथि को स्कंद माता की पूजा की जाती है। स्कंद माता भक्तों को सुख-शांति प्रदान करने वाली माता हैं। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप को स्कंद माता के नाम से जाना जाता है।
माता का ये स्वरूप नेतृत्व के गुण को मजबूत करता है। माता के इस स्वरूप की गोद में भगवान स्कंध कार्तिकेय विराजमान हैं। ये स्वरूप हमारी नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। हम जब नेतृत्व की भूमिका में हों तो हमारे अधीनस्थों के लिए ऐसा भाव मन में होना चाहिए जैसा माता का पुत्र के लिए होता है। नेतृत्व में दो काम प्रमुख होते हैं। टीम से काम लेना और टीम को संभालना। नेतृत्व वही व्यक्ति कर सकता है जिसके पास लक्ष्य पाने की क्षमता हो और वो दूसरों के प्रति आदर व अपनत्व का भाव रखता हो। स्कंध माता प्रेम और वात्सल्य की मूर्ति हैं। उनके आशीर्वाद से हमें नेतृत्व का गुण प्राप्त होता है।
मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप का नाम स्कंदमाता है। इनकी चार भुजाएं हैं। दाहिनी तरफ की ऊपर वाली भुजा में भगवान स्कंद गोद में हैं। दाहिने तरफ की नीची वाली भुजा में कमल पुष्प है। बाएं तरफ की ऊपर वाली भुजा वर मुद्रा तथा नीचे वाली भुजा में भी कमल पुष्प है।

महत्व 
नवरात्र की पंचमी तिथि को स्कंदमाता की पूजा विशेष फलदाई होती है। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होना चाहिए ताकि ध्यान वृत्ति एकाग्र हो सके। यह शक्ति परम शांति व सुख का अनुभव कराती है।
ध्यान मंत्र 
सिंहासनगता नित्यं पद्मातिकरद्वया। 
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी

चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा

स्वस्थ देह और मन से ही होगी लक्ष्य की प्राप्ति, सिखाती हैं मां कुष्मांडा
नवरात्रि के चौथे दिन की प्रमुख देवी मां कुष्मांडा हैं। देवी कुष्मांडा रोगों को तुरंत नष्ट करने वाली हैं। इनकी भक्ति करने वाले श्रद्धालु को धन-धान्य और संपदा के साथ अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है। मां के इस चौथे रूप का संकेत है कि हमें हमेशा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। रोगी तन और मन से कभी कोई लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। हमें अपने शरीर से पुष्ट और मन से प्रसन्न रहना चाहिए। माता के कुष्मांडा स्वरूप की आराधना से भयंकर रोगों के भय से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति का जीवन निरोगी रहता है। माता की घोषणा है कि आप लक्ष्य पूर्ति में इतने भी न खो जाएं कि अपने शरीर को कमजोर और मन को उत्साहहीन कर लें। औषधियों का सेवन, सुपाच्य भोजन और आवश्यक आराम भी शरीर और मन के लिए जरूरी है। इससे हमारे मन में निरंतर अच्छे विचारों के आने का क्रम जारी रहता है और उनको मूर्त रूप देने के लिए शरीर सक्षम होता है।
देवी कुष्मांडा मां दुर्गा का चौथा स्वरूप हैं। ऐसी मान्यता है कि इस ब्रह्मांड को मां कुष्मांडा ने मंद मुस्कान के साथ उत्पन्न किया है। इसी वजह से इन्हें कुष्मांडा देवी के नाम से जाना जाता है। आठ भुजाओं वाली कुष्मांडा देवी अष्टभुजा देवी के नाम से भी जानी जाती हैं। इनके हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमलपुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा रहते हैं। देवी कुष्मांडा का वाहन सिंह है।
महत्व
मां दुर्गा के इस चतुर्थ रूप कुष्मांडा ने अपने उदर से ब्रह्मांड को उत्पन्न किया। इसी वजह से दुर्गा के इस स्वरूप का नाम कुष्मांडा पड़ा। नवरात्रि के चौथे दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है। मां कुष्मांडा के पूजन से हमारे शरीर का अनाहत चक्र जागृत होता है। इनकी उपासना से हमारे समस्त रोग व शोक दूर हो जाते हैं। साथ ही, भक्तों को आयु, यश, बल और आरोग्य के साथ-साथ सभी भौतिक और आध्यात्मिक सुख भी प्राप्त होते हैं।
ध्यान मंत्र 
सुरासम्पूर्णकलशं रूधिराप्लुतमेव च। 
दधानाहस्तपद्याभ्यां कुष्माण्डा शुभदास्तु में

Friday, September 26, 2014

तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा

नवरात्रि का तीसरा दिन माता चंद्रघंटा को समर्पित है। चंद्रघंटा के नाम से ही स्पष्ट है कि इनमें घोर स्वर का वास है। माता का ये स्वरूप हमें सिखाता है कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। समय और साधन के अनुसार हमें सफलता प्राप्ति के प्रयास शुरू कर देने चाहिए। जब हम किसी कार्य की सिद्धि के लिए प्रयास शुरू करें तो हमारे नेत्रों में सिर्फ लक्ष्य ही दिखना चाहिए। माता के इस स्वरूप के दस हाथ हैं। ये संकेत करता है कि हमें एक साथ कई काम करने की आदत होनी चाहिएए क्योंकि जब भी हम किसी काम को करने निकलते हैं तो हमारे सामने कई तरह के संकट खड़े हो जाते हैं। अगर हम किसी एक परेशानी पर ही ध्यान केंद्रित कर देंगे तो हमारा लक्ष्य चूक जाएगा। इस कारण हमें कई काम एक साथ करने की आदत होनी चाहिए। जिससे हमारा लक्ष्य साधन भी न रुके और हम आने वाले हर संकट से बेहतर तरीके से निपट सकें। यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप हैं। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है। इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है।

सफ लता के पहले नाद का प्रतीक है मां चंद्रघंटा 
मां दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। इनके मस्तक में घंटे के आकार का अद्र्धचंद्र है। इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। इनके दस हाथ हैं। इनके दस हाथों में शस्त्र आदि हैं। इनका वाहन सिंह है। इनकी मुद्रा युद्ध के लिए तैयार रहने जैसी है। इनके घंटे की भयानक ध्वनि से अत्याचारी दानवए दैत्य आदि सभी डरते हैं। असुरों के साथ युद्ध में देवी चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश कर दिया था। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वतरू प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
ध्यान मंत्र 
पिण्डजप्रवरारूढ़ा ण्डकोपास्त्रकैर्युता। 
प्रसादं तनुते मह्रयं चन्द्रघण्टेति विश्रुता

Thursday, September 25, 2014

दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी पूजन का महत्व

माता ब्रह्मचारिणी सिखाती हैं कि सफलता के लिए संयम कितना जरूरी
आस्था और आत्मविश्वास से भरे पहले दिन के बाद दूसरे दिन सफलता के दूसरे सूत्र की बारी आती है। दूसरा दिन है माता के ब्रह्मचारिणी रूप का। ब्रह्मचारिणी स्वरूप प्रतीक है तप और संयम का। लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर तप और संयम की आवश्यकता होती है। माता का ये रूप सिखाता है कि हम जब भी कोई कार्य शुरू करें तो सफलता मिलने तक लगातार प्रयास करते रहें। निरंतर प्रयास ही साधना है। यही तप है। साथ ही संयम भी जरूरी है। जब हम किसी मार्ग पर चल पड़ते हैं तो रास्ते में हमें विचलित करने वाली कई चीजें मिलती हैं। जिसके मन में संयम का भाव नहीं है, वो अपने मार्ग से भटक जाता है और दूसरी चीजों के पीछे भागना शुरू कर देता है। मन में संयम हो तो व्यक्ति एकनिष्ठ भाव से अपने लक्ष्य की साधना करता है। हमारे मन में संयम का भाव होना चाहिए। देवी ब्रह्मचारिणी ब्रह्मशक्ति यानी तप की शक्ति की प्रतीक हैं। इनकी आराधना से भक्त की तप करने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही सभी मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं।
ध्यान मंत्र
दधना करपद्याभ्यांक्षमालाकमण्डलू। 
देवीप्रसीदतु मयी ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।। 
नव दुर्गा में दूसरी माताजी हैं मां ब्रह्मचारिणी। देवी ब्रह्मचारिणी का स्वरूप अद्भुत और दिव्य है। मां के दाहिने हाथ में जप की माला एवं बाएं हाथ में कमंडल रहता है।
कैसे होती है सिद्धि 
ब्रह्मचारिणी हमें यह संदेश देती हैं कि जीवन में बिना तपस्या अर्थात कठोर परिश्रम के सफलता प्राप्त करना असंभव है। बिना श्रम के सफलता प्राप्त करना ईश्वर प्रबंधन के विपरीत है। अत: ब्रह्मशक्ति अर्थात समझने व तप करने की शक्ति के लिए इस दिन शक्ति का स्मरण करें। योग शास्त्र में यह शक्ति स्वाधिष्ठान में स्थित होती है। अत: समस्त ध्यान स्वाधिष्ठान में करने से यह शक्ति मिलती है एवं सर्वत्र सिद्धि व विजय प्राप्त होती है।

शहर में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाई अग्रसेन जयंति,शोभायात्रा में झलका उत्साह

बालोतरा। श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के उपलक्ष में ग्रुरूवार को श्री अग्रसेन महाराज के 5140 वे जन्मोत्सव बडे धुम धाम से मनाया गया ।सूचना प्रसारण मंत्री पुर्णप्रकाश गुप्ता महाराज अग्रसेनजी का 5140 जन्मदिवस बड़े, जोश व हर्षोउल्लास से मनाया गया ।  जिसमें प्रात: ध्वजारोहण अग्रवाल पंचायत के उपाध्यक्ष सुरेष बिन्दल, अग्रसेन महोत्स्व समिति के अध्यक्ष दिलीपजी गर्ग, उपाध्यक्ष मुकेशजी गोयल, खेलकुदमंत्री महेन्द्र सिंहल, कोषाध्यक्ष रधुवीरप्रसाद कार्यालय प्रमुख चन्द्रप्रकाश लोहिया, हितेष जिन्दल व समिति के पदाधिकारी व समाज के गणमान्य अग्रबन्धु उपस्थिति थे।  उसके पश्चात हवन में आहुतियाँ व पूजा अर्चना की गई ।
उसके पश्चाज छोटे बच्चो के लिये जलेबी रेस, गुब्बारा रेस, चम्मच रैस इत्यादि हुई ।  पुरूषो के म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता भी बड़ी रोमाचित रही जिसमें विवाहित पुरूषो ने भाग लिया जिसमें पंकज जिन्दल प्रथम व प्रमोद गोयल द्धितीय रहे ।  विवाहित पुरूष रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे 6  टीमो ने भाग लिया ।  उसमें दिनेश एण्ड पार्टी विजय रही ।
समिति अध्यक्ष दिलीपजी गर्ग ने बताया कि दोपहर 3 बजे अग्रसेन झुलुस प्रारम्भ हुआ जिसमें सबसे आगे हाथी, उँट, घोड व  करीबन 8 मनमोहक व सुन्दर झांकिया की थी बैण्ड बाजे व ढोल नगाडे के साथ अग्रवाल भजन मण्डली ने पुरे रास्ते मे भक्ति का ऐसा माहोल बनाया कि पुरे रस्ते अग्रबन्धु भक्तिमय व झुमते नाचते हुए झुलुस में आन्दन उठाया ।
प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए अग्रवाल कॉलोनी से वृन्दावन बगेची पहूँचा जिसमें रास्ते में कई बार झुलुस का स्वागत फुलो व रंगोली बनाकर किया गया । शास्त्री सर्कल के पास नगर परिषद् द्वारा फुलो व माला पहनाकर अग्रवाल समाज का स्वागत किया व प्रत्येक झांकी व भजन मण्डली को महाराज अग्रसेनजी का स्मृति चिन्ह भेट की ।  जिसमें सभीपति महेश बी चौहान, पतिपक्ष नेता रतन खत्री, पुष्पराज चौपड़ा, श्रीमती आशा अग्रवाल, रोहित सौलंकी, श्रीमती दुर्गादेवी सोनी, केवलराम घांची आदि पार्षद ने भी स्वागत किया ।
रात्री सांस्कृति कार्यक्रम 9 बजे हुआ जिसमें अग्र्रसमाज के छोटे बच्चो ने सुन्दर व अविष्मणय प्रस्तुती दी ।  नृसिंह युवा मण्डल ने त्रिरूपति बालाजी की झाक्षी की प्रस्तुती ऐसी उस झांकी ऐसा प्रतीत होता था कि वास्तव के तिरूपति बालाजी खुद वृंदावन बगेची के प्रागण में आकर स्वयं ही साक्षात हो गया था । एसी मनमोहक व सुन्दर झांकी का प्रदर्शन था ।  सांस्कति संधया के मुख्य अतिथि: श्री गोविन्द प्रसाद गोयल जिला व सत्र न्यायधिश, बालोतरा, विशिष्ट अतिथि: अमराराम चौधरी (विधायक, पचपदरा), विशिष्ट अतिथि कैलाश चौधरी (विधायक, बायतु), समारोह अध्यक्ष नन्दलालजी सर्राफ (समाजसेवी, उद्योगपति) अग्रवाल पंचायत उपाध्यक्ष सुरेश बिंदल, अग्रसेन सेवा समिति अध्यक्ष: सोहनजी बिन्दल महोत्सव समिति अध्यक्ष दिलीप गर्ग, भूतपूर्व समिति अध्यक्ष: पवनजी,अग्रवाल महिला मण्डल सुश्री सुखी गोयल, समाज के प्रबुद्ध व गणमाण्य बन्धुओं का समारोह में आतिथ्य रहा । सांस्कृति संध्या के दौरान उच्च स्तरीय शैक्षिक पुरूस्कार दिये व खेल कुद पुरूस्कार भी दिये गये । इन समारोह में अग्रवाल महिला मण्डल, बलदेव महिला मण्डल, अग्रवाल शोसियल ग्रुप, रॉयल ग्रुप, अग्रोहा ग्रप, एवेन्जर ग्रुप, पाट ग्रुप, संत हरिदास नगर ग्रुप, अग्रवाल युवक संघ, लहरिया इन्टरनेशनल गुप आदि समाज के सभी ग्रुप व विजय लोहिया, मिथिलेश गुप्ता, मुकेश सिहल, दिनेश मोदी, भरत मोदी ग्रुप पंकज जिन्दल, निखिल, शरद, नन्दलाल, विष्णु, चन्द्रप्रकाश लोहिया, हितेष गोयल, अनिल महाराजा, नवरतन, विष्णुदास, राजेन्द्रजी, रामकुमार, पवन लोहिया, रामचन्द्र, सरजुप्रसाद, राधेश्यामजी, आदिसमाज के सभी बन्धुओ ने भाग लेकर अग्रसेन जयन्ति को बड़े हर्षो उल्ल्लास से मनाई ।

माँ ही बच्चों की प्रथम गुरू व पाठशला -शर्मा

जसोल में आयोजित मातृ सम्मेलन में महिलाओं ने लिया बढ़चढक़र भाग
जसोल। माँ बच्चों की प्रथम पाठशाला व गुरू है हमें बच्चों के प्रति जागरूक होना जरूरी है बच्चे के सर्वागीण विकास में माँ प्रमुख भूमिका होती है ये बात विद्या भारती माजीवाला संकुल प्रमुख धीरज कुमार शर्मा ने स्थानीय आदर्ष विद्या मन्दिर उच्च प्राथमिक विद्यालय नाकोड़ा रोड़ जसोल में मातृ सम्मेलन के दौरान कही। कार्यक्रम रामद्वारा जसोल के श्यामसुन्दर जी महाराज के पावन सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति बालोतरा उपप्रधान राजश्री कंवर, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भारती जोधुपर प्रान्त उपाध्यक्ष मुलचन्द सालेचा ने की। कार्यक्रम के विषिष्ठ अतिथि के तौर पर मातृभारती की अध्यक्षा वर्षा शर्मा व समाजसेवी सुमन शर्मा रही।
कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके बाद संगीत षिक्षक रणजीतसिंह राव के नेतृत्व में भैय-बहिनों द्वारा वन्दना व वार्षिक गीत की प्रस्तुति दी गई। संतश्री श्याम सुन्दर ने अपने सम्बोधन मं बताया कि गर्भ से ही बालक की षिक्षा षिक्षा प्रारम्भ हो जाती है अत:माताएँ अच्छा पढे, अच्छा सुने व अच्छा देख्ेा जिससे चरित्रवान बालकों का निर्माण होगा। मुख्य अतिथि राजश्री कंवर ने कहा कि माताएँ अपने कर्तव्य का पालन करे व अच्छी षिक्षा की ओर बालक को अग्रसर करें। प्रधानाचार्य श्रवण कुमार द्वारा विद्यालय का वृत्त रखा गया। कार्यक्रम के अंत में बहिनों द्वारा मातृषक्ति पूजन किया गया।  व्यवस्थापक मुल्तानमल माली द्वारा आभार प्रकट किया। अस दौरान जिला समिति व्यवस्थापक ओमप्रकाष सुराणा, जगदीष माली, नारायण पालीवाल, विरेन्द्र माली, पदमाराम पालीवाल, रणजीत राव, गुलाबसिंह, अषोक कुमार माली, देवीलाल प्रजापत, आनन्द राठौड़, बेबी गौड़ दिव्या शर्मा सहित आचार्य- आचार्या व भारी संख्या में मातृषक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विरमसिंह राठौड़ ने किया।

घट स्थापना के साथ नवरात्रा प्रारंभ,देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

नौ दिन उपखंड क्षेत्र में मचेगी डांडियों की धूम
बालोतरा। श्रद्धा, भक्ति, उमंग व उल्लास पूर्व मनाये जाने वाले शारदीय नवरात्रा को लेकर दुर्गा की आराधना के साथ शुरू हुए। शहर सहित जिले भर के देवी मंदिरों व घरों में घट स्थापना के साथ ही नवरात्र की भक्ति में लोग जुट गऐ। वहीं नौ दिन तक शाम ढलते ही गली-मौहल्लो में डांडियों के खनकने का दौर चलेगा, जिसमें महिला और पुरुष गरबा नृत्य करेंगे। नवरात्र को लेकर विभिन्न मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई। विशेष श्रृंगार व रंग-बिरंगी रोशनी के साथ ही मंदिरों में रंग-रोशनी भी किया गया। इधर, नवरात्र की शुरूआत से ही बाजार में खरीददारी शुरू होने के चलते व्यापारियों ने भी इस बार जोरदार बिक्री की उम्मीद के साथ तैयार कर ली है।
नवरात्रा पर कलश स्थापना, देवी दुर्गा की स्तुति, सुमधुर घंटियों की आवाज, धूप पत्तियों की सुंगध रूपी यह नौ दिनों तक चलने वाले साधना पर्व नवरात्र का चित्रण है।
शारदीय नवरात्र में इस बार कोई घटक-बढ़त नहीं है नवरात्रा की पूर्णाहुति 3 अक्टूबर को होगी। शारदीय नवरात्रा को लेकर कंसारों का वास स्थित जगदम्बा मंदिर, समदडी रोड़ स्थित जगदम्बा मंदिर, लूनी नदी किनारे मां ब्राह्मणी व काला-गोरा भैरूजी मंदिर, खत्रियों का वास स्थित हिंगलाज माता मंदिर, खेड़ स्थित जगदम्बा माता व भैरूजी मंदिर, पचपदरा साल्ट स्थित सांभरा आशापुरा माताजी मंदिर, पाटोदी के समीप स्थित मां आरंभा माता मंदिर, समदडी कस्बे के निकट सिवाना रोड़ स्थित दौवल माता मंदिर, पहाड़ी पर स्थित ललेची माता मंदिर, सिवाना कस्बे के मोकलसर रोड़ पर मां आशापुरा माता मंदिर, हिंगलाज गांव की पहाड़ी पर हिंगलाज माता मंदिर सहित अनेक देवी मंदिरों में नौ दिनों तक कई विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शहर सहित पूरे उपखण्ड में नौ दिन तक गरबों की धूम रहेगी और भक्त भाविक माता की भक्ति में लीन रहेंगे। 

Wednesday, September 24, 2014

पहले दिन माता शैल पुत्री की पूजा

दृढ़ आस्था और आत्मविश्वास सिखाता है माता का ये रूप किसी भी काम की शुरुआत में दो चीजों की आवश्यकता होती है पहली आस्था और दूसरा आत्मविश्वास। नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ रूपों में सबसे पहले शैल पुत्री की पूजा होती है। शैल पुत्री का अर्थ है हिमालय की बेटी। आस्था और आत्मविश्वास अगर हिमालय की तरह अचल और स्थिर हो तो सफलता जरूर मिलती है। पुराणों में देवी की महिमा और नवरात्रि के महत्व पर कई प्रसंग हैं। लेकिन नवरात्रि शक्ति सामथ्र्य और सफलता का उत्सव है। भगवान राम ने नवरात्रि के नौ दिनों में शक्ति प्राप्त की।
दसवें दिन रावण का वध कर संसार को संकट से बाहर निकाला। ये नौ दिन शक्ति की साधना के हैं और सारी शक्ति हमारी आस्था और आत्मविश्वास पर टिकी है। हम नवरात्रि के पहले दिन माता के प्रति आस्था और विश्वास जताकर अपने आत्मविश्वास को पुष्ट करते हैं। इसके बाद अगले आठ दिन अलग-अलग शक्तियों की साधना करके माता को प्रसन्न करते हैं। नौ दिनों के व्रत पालन से जीवन में विजयदशमी का उत्सव आता है। मारकंडेय पुराण के अनुसार देवी का यह नाम हिमालय के यहां जन्म होने से पड़ा। हिमालय हमारी शक्ति दृढ़ता आधार व स्थिरता का प्रतीक है। शैल पुत्री हमारे जीवन को स्थिरता प्रदान करती हैं। मां शैल पुत्री को अखंड सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। नवरात्रि के प्रथम दिन योगी जन अपनी शक्ति मूलाधार में स्थित करते हैं व योग साधना करते हैं। देवी वृषभ पर विराजित हैं। शैल पुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल है और बाएं हाथ में कमल पुष्प सुशोभित है। यही नवदुर्गाओं में प्रथम दुर्गा हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन देवी उपासना के अंतर्गत शैल पुत्री का पूजन करना चाहिए।
ध्यान मंत्र 
वंदे वांछित लाभाय चन्द्राद्र्वकृतशेखराम्।
वृषारूढ़ा शूल धरां यशस्विनी।।

शारदीय नवरात्र आज से

देवी मंदिरों में घट स्थापना के साथ शुरू होंगे धार्मिक अनुष्ठान 
बालोतरा। शारदीय नवरात्र पर्व का आगाज गुरूवार से विधिवत रूप से होगा। घट स्थापना के साथ देवी शक्ति पीठ स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठानों भी विधिवत शुरू होंगे। नवरात्र को लेकर मंदिर सहित शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों में गरबा महोत्सव के लिए गरबा मंडप सज-धज कर तैयार है।
नागाणा स्थित राठौड़ वंश की कुलदेवी मां नागणेच्चया माता मंदिर में सवेरे ब्रह्म मुहूर्त में महाआरती व घट स्थापना के साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि नौ दिनों तक मंदिर में ोजाना सवेरे, दोपहर, शाम व रात्रि में महाआरती होगी। हर रात्रि को लाभार्थी परिवार की ओर से भजन संध्या का आयोजन होगा। भांडियावास गांव स्थित करणी माता मंदिर में नवरात्र स्थापना पर सवेरे 9 बजे शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी। मेहाईशरण आशिया ने बताया कि नवरात्र में नौ दिनों तक मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। सप्तमी को भक्ति संध्या व अष्टमी को हवन का आयोजन होगा। समदड़ी रोड स्थित मां जगदंबा मंदिर, चारण समाज जगदंबा मंदिर सहित आसपास के पचपदरा साल्ट स्थित मां सांभरा माता, सिवाना स्थित मां हिंगलाज माता मंदिर, भांडियावास स्थित मां करणी माता मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। पंडित मेगेश दवे ने बताया कि नवरात्र स्थापना के साथ देवताओं का शयनवास भी खत्म हो जाएगा।

सजने लगे गरबा मंडप 
नवरात्र स्थापना के साथ ही गुरूवार से गरबा महोत्सव का आगाज भी आगाज होगा। शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों में गरबा मंडप सज-धजकर तैयार हो चुके हैं। महोत्सव के दौरान देवी भक्त गरबा नृत्य कर आस्था प्रकट करेंगे। महोत्सव के दौरान गरबा नृत्य के अलावा भी कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। मां जगदंबा युवा मित्र मंडल की ओर से वार्ड संख्या 31 नरेंद्र कॉलोनी में नवरात्रि पर्व पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष ओमजी पालीवाल ने बताया कि नवरात्र घट स्थापना के साथ शनिवार रात्रि से नौ दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव में रोजाना रात्रि में गरबा नृतक डांडियों की खनक के साथ नृत्य प्रस्तुति देकर मां जगदंबा के प्रति आस्था प्रकट करेंगे। महोत्सव को लेकर उपाध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह, संरक्षक घेवरचंद्र प्रजापत, सचिव महेंद्र पालीवाल, व्यवस्थापक अर्जुन चारण सहित कार्यकर्ताओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Monday, September 22, 2014

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

जेल में बंदियों से मोबाइल पर बात कर रचा षडयंत्र।बालोतरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी  
बालोतरा। पुलिस ने सोमवार को अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी पहले से न्यायिक अभिरक्षा में है। सोमवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं, इनमें दो आरोपी बालोतरा जेल के बंदी है। जिन्होंने जेल से मोबाइल पर बात कर मुख्य आरोपी शेलेंद्र सिंह के साथ चोरी के वारदात का षडयंत्र रचने के साथ चोरी किए वाहन को बेचने का सौदा तय करवाया।
थानाधिकारी सुखाराम विश्नोई ने बताया कि २० अगस्त को पदमाराम पुत्र मगाराम जाट निवासी समदड़ी रोड बालोतरा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बोलेरो चोरी का मामला दर्ज करवाया था। बाड़मेर एसपी हेंमंत शर्मा के निर्देशानुसार बालोतरा जसोल में लगातार हो रही बोलेरो चोरी की वारदातों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआई सुखाराम विश्नोई के नेतृत्व में एएसआई रावताराम, कांस्टेबल सुखदेव भादू, राकेश कुमार, जसाराम, उदयसिंह, विद्याधर शेरसिंह की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी अशोक कुमार पुत्र रतनाराम जाट निवासी खड़ीन हाल गांधीनगर बाड़मेर को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया। बाद में टीम ने मुख्य आरोपी शैलेंद्रसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत निवासी उंडू को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की। जिसमें आरोपी शैलेंद्रसिंह ने वारदात बालोतरा उप कारागृह में न्यायिक अभिरक्षा में बंदी तरुणपालसिंह पुत्र पन्नेसिंह राजपूत निवासी कांकराला पुलिस थाना समदड़ी तिलाराम पुत्र मानाराम जाट निवासी लिलाणा पुलिस थाना बायतु से मोबाइल पर बात करने वारदात करने का षडयंत्र रचना कबूला। साथ ही जेल से ही मोबाइल पर बात कर तरुण पालसिंह तिलाराम द्वारा चोरी के वाहन खरीदने वाले मुख्य सरगना मदनसिंह पुत्र किशोर सिंह राजपूत निवासी रायसर पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर के साथ वाहन बेचने का सौदा तय करने पर पुलिस ने आरोपी मदनसिंह को भी गिरफ्तार किया। मदनसिंह ने सौदा तय होने के बाद बोलेरो पचपदरा आकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल चोरी हुई बोलेरो बरामद कर ली है। पुलिस की ओर से आरोपी मदनसिंह से पूछताछ करने पर आरोपी ने एक दर्जन चोरी के वाहन अंतर्राज्यीय चोर गिरोह से खरीदकर आगे बेचना कबूल किया।


Thursday, September 18, 2014

आज से बालोतरा में दस दिन बालोतरा में बहेगी ज्ञानगंगा

मुनि विमलसागर महाराज दस दिन के प्रवास पर
बालोतरा। नाकोड़ा तीर्थ में वर्षावास कर रहे राष्ट्रसंत जैनाचार्य पदमसागरसूरीश्वर महाराज के होनहार शिष्य, जाने-माने प्रवचनकार मुनि विमलसागर महाराज अपने शिष्य मुनि विमलसागर महाराज के साथ दस दिवसीय पावस-प्रवास पर गुरूवार प्रात: बालोतरा पधार रहे हैं। जैन समाज के सभी संप्रदायों के श्रद्धालुओं के साथ अजैन जिज्ञासु श्रोताओं में भी मुनि विमलसागर महाराज के बालोतरा प्रवास को लेकर अत्यंत उत्सुकता व उत्साह का वातावरण है। मुनिवर के ओजस्वी मर्मस्पर्षी प्रवचनों व षिविरों को लेकर तैयारियां जोरो से जारी हंै। बालोतरा का युवावर्ग मुनिवर के इस पावन प्रवास की सफलता और सार्थकता के लिए दिन-रात परिश्रम कर रहा है।
भारतीय साहित्य के विद्वान भाष्यकार मुनि विमलसागर महाराज सरस्वती के परम उपासक हैं और अब तक देष के विभिन्न प्रांतो में घूम-घूमकर पिछले तैंतीस वर्षों में 7 हजार से अधिक प्रवचन दे चुके हैं। मानवीय जीवन जीवन मुल्यों के संरक्षण और परस्पर सद्भावना के विकास पर आधारित मुनि विमलसागर महाराज के प्रवचन हर संप्रदाय-समुदाय और वर्ग-मत के जिज्ञासुओं के लिए ज्ञान का अमूल्य उपहार होते हंै।
गुरूवार प्रात: 7 बजे जसोल-बालोतरा सर्कल पर बड़ी संख्या में भक्तगण मुनिवरों का स्वागत करेंगे। मोती मार्केट के समीप मोती निवास में मुनिवरों का निवास होगा। 19 सितम्बर शुक्रवार से लूनी नदी के तट पर स्थित भगवान महावीर गौशाला प्रांगण में मुनि विमलसागर महाराज के ओजस्वी अमृत प्रवचन होंगे। 19, 20, 22, 23, 24 व 27 सितम्बर को आयोजित ये मननीय प्रवचन प्रात: 9 बजे से 10:30 बजे तक चलेंगे। 21 सितम्बर को युवा सेमिनार आयोजित किया गया है। 15 वर्ष से बड़े विधार्थी युवक-युवतियों के लिए आयोजित यह सेमिनार माइंड पॉवर, व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच इत्यादि युवावर्ग के जीवनपयोगी विषयों पर आधारित हैं। यह सेमिनार प्रात: 9 से 11:30 बजे तक चलेगा। इसके लिए प्रवेश-पत्र प्राप्त करना आवश्यक है। 25 सितम्बर को नवरात्रि के प्रथम दिन नूतन माह का विषेष महामंगलपाठ होगा। प्रात: 9 बजे प्रारंभ होने वाले इस भक्ति आयोजन में संगीतमय मंत्रजाप व ध्यान के प्रयोग भी होंगे। 26 सितम्बर को प्रात: 9 बजे से 50 वर्ष तक के दंपतियों के लिए दंपति षिविर आयोजित किया गया है। एक प्रवेष-पत्र के आधार पर पति-पत्नि दोनों इस षिविर में भाग ले सकेंगे। मुनि विमलसागर महाराज ने बताया कि रफ्तार से बदलते युगीन परिवेष में अब ऐसे षिविरों की महती आवश्यकता है। संस्कृति और प्राचीन परंपरा की जड़ों को मजबूत रखते हुए आधुनिकता को अपनाकर जीवन को सफल करना अब बड़ी चुनौति है। इन षिविरों में ऐसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। मुनि विमलसागर महाराज अब तक ऐसे सैकड़ो षिविरों का सफल संयोजन कर चुके हैं। श्री श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ के अध्यक्ष गणपतचन्द पटवारी ने बताया कि श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ मुनिश्री के बालोतरा प्रवास के कार्यक्रमों की व्यवस्था करेगा। सिवाना, जसोल, पचपदरा, टापरा आदि अनेक क्षेत्रों के श्रद्धालु प्रतिदिन कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु बड़ी संख्या में बालोतरा आयेंगे।

अग्रसेन जंयति महोत्सव के तहत महिलाओं ने दिखाया अपना हुनर

बालोतरा। श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के उपलक्ष में मंगलवार को खेलकुद प्रतियोगिताओं के तहत् म्युजिकल चेयर फॉर गल्र्स, अलिया सलिया एवं श्री अग्रसेन अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। खेलकुद मंत्री महेन्द्र सिंहल ने बताया कि राजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5140 वीं जयन्ति के उपलक्ष में आयोजित खेलकुद प्रतियोगिताओं के तहत् मंगलवार को अग्रवाल महिला मण्डल की अध्यक्षा मीरा गर्ग व सुखी गोयल ने म्युजिकल चेयर फॉर गल्र्स, अलिया सलिया का सफल आयोजन कराया तथा श्री अग्रसेन अंताक्षरी प्रतियोगिताऐ आयोजित की गई। म्युजिकल चेयर में उवर्सी पुत्री राजेन्द्र गर्ग प्रथम तथा दिपीका पुत्री आनन्द जी बंसल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अलिया सलिया प्रतियोगिता में महिलाओं ने मिक्स अनाज में से गेंहु, दाल, मुंग एवं अन्य अनाज को अलग-अलग कर गृहणी होने का परिचय दिया। अलिया सलिया में मोनीका पत्नि संजय बिन्दल ने सबसे जल्दी अनाज अलग कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तो बीना गुप्ता एवं पिंकी गोयल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सह खेलकुद मंत्री रामकुमार गोयल ने बताया कि श्री अग्रसेन अंताक्षरी प्रतियोगिता में समाज के लोगो में उत्साह की लहर दिखी। प्रतियोगिता में बाबुलाल जी विशिष्ठ अतिथि की भुमिका अदा की। प्रतियोगिता में निर्णायक के रुप में कैलाश जी गर्ग व हंसराज जी ने अपनी भुमिका अदा की। मंच का संचालन निखील एवं प्रतिक ने किया। सुचना प्रसारण मंत्री पुर्ण प्रकाश ने बताया कि आयोजित कार्याक्रमों में समस्त समिति सदस्यों सहित अग्रवाल महिला मण्डल की अध्यक्ष मीरा गर्ग, सदस्या सुखी गोयल, जशोदा लोहिया, सारी देवी, सुमित्रा देवी, रधुवीर सिंहल, मुकेश गुप्ता, अनिरूद्ध सहित सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भुमिका अदा की।  

विभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित

जसोल। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान जोधपुर प्रान्त द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आदर्श विद्या मन्दिर नाकोड़ा रोड़ जसोल में संपन्न हुई । प्रचार प्रमुख विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में बाल , किशोर, व तरूण वर्ग में बाड़मेर, जालौर व बालोतरा जिले के 70 भैया/बहिनों ने भाग लिया जिसमें बाल वर्ग बहिनों में बालिका आदर्ष विद्या मन्दिर बाड़मेर प्रथम व आदर्श विद्या मन्दिर बालिका भीनमाल जालौर  द्वितीय रही वही किशोर वर्ग में भीनमाल प्रथम व बाड़मेर द्वितीय स्थान पर रही। भैयाओं के बाल वर्ग में आदर्श विद्या मन्दिर गुंगा, बाड़मेर प्रथम, व भीनमाल द्वितीय, किशोर वर्ग में आदर्श विद्या मन्दिर माजीवाला बालोतरा प्रथम व भीनमाल द्वितीय, वही तरूण वर्ग में भीनमाल प्रथम व माजीवाला द्वितीय स्थान पर रहा।
इस दौरान संकुल प्रमुख धीरज कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक श्रवणकुमार निम्बार्क, शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार माली, लाकेश जीनगर, पदमाराम माली, पंकज अवस्थी, विरमसिंह राठौड़, रणजीतसिंह राव, खेतसिंह सोलंकी, देवीलाल प्रजापत आदि उपस्थित थे।
फोटो केप्सन---17बीएलटी02 प्रतियोगिता में भाग लेते हुए छात्र।

ईकडाणी व आदमपुरा को कोडूका ग्राम पंचायत के साथ रखने की मांग

बालोतरा। नई प्रस्तावित ग्राम पंचायतो के सबंध में पाटोदी ग्रामपंचायत से अलग नव सर्जित व प्रस्तावित कोडूका ग्राम पंचायत के साथ जुडे गांव ईकडाणी व आदमपुरा के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग की हैं कि ईकडाणी व आदमपूरा गांव को कोडूका ग्राम पंचायत के साथ ही रखा जावे जो इन गांवों के सबसे नजदीक स्थित हैं साथ ही ग्रामीणों ने मांग की हैं कि प्रस्तावित ग्राम पंचायत कोडूका यथावत रखते हुए ईकडाणी व आदमपुरा गांव को भी प्रस्तावित स्थिति के अनुसार ही रखा जावे।
ग्रामीण भोपाराम जाखड सहित कई ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर को भेजे पत्र में बताया कि सुनने में आ रहा हैैं कि प्रस्तावित ग्राम पंचायत में नये गांव जोडकर पूराने गांव ईकडाणी व आदमपुरा को हटाया जा रहा हैं। उन्होने कलेक्टर से मांग ही हैं कि भले ही नये गांव शामिल र लिए जावे, लेकिन प्रस्तावित प्रारूप में शामिल गांव व ग्राम पंचायत कोडूको नही बदला जावे। ग्रामीणों ने बताया कि कोडूका यहां का सबसे पुराना राजस्व गांव होने के साथ-साथ आस-पास के गांवों का सेन्टर भी पडता हैं जिससे इसमें शामिल सभी गांवों के ग्रामीणों को सुविधा मिल सकेगी।

Friday, September 12, 2014

बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न, दिपीका बंसल रही प्रथम

बालोतरा। श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के उपलक्ष में खेलकुद प्रतियोगिताओं के तहत् बेडमिंटन प्रतियोगिता (लेडिज एवं गल्र्स) आयोजित हुई। सह खेलकुद मंत्री रामकुमार गोयल ने बताया कि राजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5140 वीं जयन्ति के उपलक्ष में आयोजित खेलकुद प्रतियोगिता के तहत् बेडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें दिपीका बंसल ने प्रथम स्थान और डिम्पल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही शतरंज पुरुष वर्ग में नीरज गर्ग और हिमांशु ने सेमीफाईनल में अपने-अपने प्रतिद्वंधी को हरा फाईनल में स्थान प्राप्त किया, जिसमें नीरज को हराकर हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिनांक 12.09.2014 को बेडमिंटन बालक कक्षा 12 तक तथा शतरंज पुरुष ऑपन वर्ग आयोजित हुई, जिनके बिच लीग मेच खेेले गये।
 प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के तहत् आयोजित प्रतियोगिता के तर्ज पर शनिवार दिनांक 13.10.2014 को मेहन्दी प्रतियोगिता स्थानीय वृन्दावन बगेची, श्रीराम चैक में तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता पन्ना ग्राऊण्ड, इण्डस्ट्रीयल एरिया रोड, में आयोजित की जायेगी।  
प्रवक्ता गोयल ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिताओं में समिति सदस्य, अग्रवाल महिला मण्डल से सुखी गोयल, सुनिता, गीतादेवी एवं अन्य सदस्याऐं तथा पुर्णप्रकाश गुप्ता, राघव, सुनिल, निकुंज, महेन्द्र, विष्णु, महेश गर्ग, भरत आर. गर्ग व समाज के प्रबुधजन उपस्थित हुए।

लव जेहाद के खिलाफ शिव सेना किया विरोध प्रदर्शन

बालोतरा। शहर में शुक्रवार को शिवसेना व हिंदू संगठनों ने लव जेहाद के खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रमुख जबरसिंह सोढ़ा ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली शिवसेना के प्रदेश प्रमुख अनिल कोठारी के आदेशनुसार किया गया जिसमें लव जेहाद के विरोध में शिव सैनिकों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। वाहन रैली माली समाज भवन रोड़,गांधीुपरा,पादरू बस स्टैंड,गौर का चौक,भैरू बाजार,मुख्य बाजार,चोंच मंदिर,हनवंत सराय,खेड़ रोड़,डागा हॉस्पीटल रोड़,गायत्री चौक,नाहटा अस्पताल रोड़,प्रथम रेलवे क्रॉसिंग होते हुए वापस शिवसेना कार्यालय पहुंची।
जिला प्रवक्ता राजेेंद्र सारस्वत ने बताया कि अगले दो माह के दौरान बाड़मेर जिले में करीबन 5 हजार नए शिव सेना के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा और उन्हें सदस्या बनाया जाएगा। रैली के दौरान जवेरीलाल सोनी,ओमसिंह राजपुताना,थानाराम भील,शैतानसिंह,राजू सोनी,भवानीसिंह,राजेंद्रसिंह,ओम ठाकरे,भंवरदान,राजू माली,ओमगिरी,मुकेश संत,विकास माली,मुकेश चौपड़ा,गोविंद पुरोहित,महेंद्र गौड़,चंद्रपालसिंह,जगदीश सैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

Thursday, September 11, 2014

शतरंज प्रतियोगिता में दिपीका गुप्ता ने मारी बाजी

बालोतरा। श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के उपलक्ष के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं में शतरंज प्रतियोगिता (लेडिज एवं गल्र्स) आयोजित हुई। सह खेलकूद मंत्री रामकुमार गोयल ने बताया कि राजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5140 वीं जयन्ति के उपलक्ष में आयोजित खेलकुद प्रतियोगिता के तहत् बुधवार व गुरूवार को शतरंज एवं बेडमिंटन प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। शतरंज प्रतियोगिता में दिपीका गुप्ता दिपीका बंसल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और दिपीका बंसल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया साथ ही पुरुष वर्ग में नीरज गर्ग सहित 4 लोगो ने अपनी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह प्राप्त की।
बेडमिंटन पुरुष ऑपन वर्ग में कुल 36 प्रत्याशियों ने तथा स्त्री वर्ग मे 30 प्रत्याशियों ने अपने नाम दर्ज करवाये जिनके बिच लीग मेच खेेले गये। गोयल ने बताया कि श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के तहत् आयोजित प्रतियोगिता के दौरान दिनांक 12.10.2014 को बेडमिंटन (कक्षा 12 तक) आयोजित की जायेगी। प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिताओं में समिति सदस्य, अग्रवाल महिला मण्डल से सुखी गोयल, सुनिता, गीतादेवी, बबीता देवी, इन्दु अन्य सदस्याऐं एवं जितेन्द्र, पुर्णप्रकाश गुप्ता पीयुष, आशीष, नीरज, राघव, भरत, व समाज के प्रबुधजन उपस्थित हुए।

Wednesday, September 10, 2014

हनुमानजी के नाम से भी बन गया आधार कार्ड, डाकिया 3 दिन से ढूंढ रहा पता

सीकर. हनुमानजी के नाम से भी आधार कार्ड जारी हो चुका है। कार्ड पर उनकी तस्वीर छपी है। पिता के नाम के आगे च्पवनजी ज् लिखा है। भगवान के नाम कार्ड बना सो बना, अब ज्यादा परेशानी डाकिए की है। वह तीन दिन से सोच रहा है कि इस कार्ड को कहां डिलीवर करूं। मामला राजस्थान के सीकर जिले का है। दांतारामगढ़ कस्बे के पोस्ट ऑफिस में तीन दिन पहले यह आधार कार्ड पहुंचा। उस पर पता च्वार्ड नंबर-छह दांतारामगढ़, पंचायत समिति के पास, जिला सीकरज् लिखा है।पता ठीक तरह से नहीं होने पर जब स्टाफ ने लिफाफा खोला तो सभी चौंक गए। उस पर हनुमानजी का फोटो लगा था। कार्ड धारक पर च्हनुमानजी, सन ऑफ पवनजी ज् लिखा था। डाकिए ने फिर भी सोचा कि शायद तस्वीर गलत छप हो गई। लिहाजा पता तलाशा चलाया। वह तीन दिन से कस्बे के लोगों से पूछताछ कर रहा है, लेकिन उसे हनुमानजी नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। लेकिन हनुमानजी को देश का विशिष्ट पहचान-पत्र मिल जाने की चर्चा पूरे कस्बे में हो गई है।
मोबाइल नंबर भी अंकित 
इस आधार कार्ड पर पंजीयन क्रमांक १०१८/१८२५२/०१८२१ है। कार्ड का नंबर है २०९४७०५१९५४१। उस पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा था। जब  उस पर फोन किया तो वह नंबर विकास नाम के युवक का निकला। विकास ने बताया कि वह दो साल पहले आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी में सुपरवाइजर था। उसी समय उसने कार्ड के लिए अप्लाई किया था। लेकिन कार्ड नहीं बन पाया। उसने १० दिन पहले भी दोस्तों के साथ फिर से अप्लाई किया था। लेकिन फिंगर प्रिंट की समस्या के कारण कार्ड नहीं बना। विकास ने बताया कि वह नहीं जानता कि हनुमानजी के नाम से जारी आधार कार्ड पर उसका फोन नंबर कैसे आया।

Tuesday, September 9, 2014

रिमझिम-रिमझिम करती म्हारी मां अर्बुदा आवे ओ . . .

गणपति बप्पा के नाम भजन संध्या में देर रात तक बही भजनों की सरिता
बालोतरा। शहर के हनवंत कॉलोनी गांधीपुरा में मां अर्बुदा ग्रुप के तत्वाधान में 9 दिवसीय गणपति महोत्सव के उपलक्ष में रविवार की रात्रि को एक शाम गणपति बप्पा के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। नाथजी का अखाड़ा के महंत दयानाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित इस भजन संध्या में नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान,पार्षद दुर्गादेवी सोनी,पार्षद नैनाराम सुंदेशा,रावताराम माली,पारसमल पंवार बतौर अतिथि शरिक हुए। भजन संध्या का आगाज गायक जबराराम पंवार ने गणपति वंदना के साथ किया,उसके बाद गुरू महिमा की प्रस्तुती दी। माली ने चौहदस की है रात गजानंदजी आज थाने आणो है ..,म्हारो नाथ अमली रे भोला नाथ अमली ..,सहित कई प्रस्तुतिया दी।
भजन संध्या में क्षेत्र के विख्यात भजन गायक हर्ष माली ने रिमझिम-रिमझिम करती म्हारी मात अर्बुदा आवे ओ ..,ठूमक-ठूमक कर चालो भवानी ..,आज म्हारे मनड़ा में मीठा मोर बाले ..,थारे पगे घुगरिया री माल भैरूजी लटियाला ..,प्यारी लागे ओ माताजी री चुनड़ी ..,सहित कई मधुर भजनों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
भजन संध्या में भगवान गणपति की प्रतिमा का 108 दीपकों से महाआरती माजीसा भक्त ढ़ेली बाई द्वारा विविधत रूप से की गई। इस अवसर पर युवा समाजसेवी नरपत कच्छवाह,मीठालाल पंवार,ओमगिरी,रोहित पंवार,मुकेश वैष्णव,सूरज चौहान,दीपक पंवार,लक्ष्मण माली सहित सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालु उपस्थित थे। 

पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रद्धालुओं ने किया श्रवण

बालोतरा। शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में भादवा मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूर्णिमा के मौके नपर जगह-जगह श्रद्धालुओं की ओर से उजमणे किए गए व भादवा माह में भगवान सत्यानारायण की पूजा अर्चना कर कथा का श्रवण किया गया।

क्षेत्र के भंवरलाल छापरवाल के निवास पर ढ़ोल ढ़माकों के साथ भगवान विष्णु की पूजा कर अनुष्ठान किए गए। ब्राöणों के वैदिक मंत्रोच्चार में उजमण कर्ता भंवरलाल छापरवाल व प्रकाश छापरवाल ने भी भगवान सत्यानारायण की पूजा अर्चना व कथा करवाई और आरती उतारी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 

गणपति बप्पा मोरिया . . .,अगले बरस तू जल्दी आ . . .,

उपखंड क्षेत्र में पूृर्णिमा पर धूमधाम से हुआ गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
बालोतरा। शहर के बाईपास रोड़ माजीसा चौक से श्री माजीसा भक्त मंडल के तत्वाधान में आयोजित 12 दिवसीय गणपति महोत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। भक्त मंडल के पारसमल सांखला ने बताया कि मंडल की ओर से गणपति भगवान की आदमकद प्रतिमा की दवोक्त विधि से पूजा अर्चना कर गाजे बाजे व जयकारों के साथ पचपदरा के प्राचीन चढ़ाणी महादेव के सरोवर में प्रतिमा विसर्जन किया गया। भाद्रपद शुक्ला गणेश चतुर्दशी से लेकर पूर्णिमा मंगलवार तक 12 दिन प्रतिदिन कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। गणेश भगवान की प्रतिमा पर अभिषेक के साथ सांयकालीन महाआरती की गई। मंगलवार दोपहर विजय मुहूत्र्त में ढ़ोल बाजे के साथ 101 दीपक की आरती कर प्रतिमा शहर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा के श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर मंडल के दिनेश अरोड़ा,मनीष गहलोत,महेंद्र जोशी,लोकेश अग्रवाल,धर्मेश परिहार,प्रवीण खंडेलवाल,भानुप्रताप महेश्वरी,लोकेशसिंह,रितेश सामरिया,गोपाल वैष्णव,राजू पंवार सहित कई कार्यकर्ता व भक्त भाविक उपस्थित थे। इसी प्रकार मां आशापुरा गरबा मंडल गोपड़ी की ओर से अनंत चर्तुदशी पर्व पर गणपति प्रतिमा का वसर्जन धूमधाम से किया गया।

अर्बुदा ग्रुप द्वारा भव्य गणपति विसर्जन
मां अर्बुदा ग्रुप द्वारा आयोजित 9 दिवसीय गणपति महोत्सव का भव्य समापन हुआ। ढ़ोल ढ़माके व गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ गणेश भगवान की प्रतिमा की विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर ग्रुप के रोहित पंवार,ओमगिरी,लक्ष्मण पंवार,नरेश सांखला,दीपक पंवार ने आरती उतारी। इसके पश्चात गणपति की प्रतिमा को डीजे की धुन पर नाचते गाते भक्तों ने पुष्पवर्षा करते हुए जसोल स्थित प्राचीन तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया।

नैतिकला के बोल जीवन के व्यवहार में उतारें : मुनि विमल कुमार

अणुव्रत नैतिक गीत गायन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह
बालोतरा। बाड़मेर जिला स्तरीय अणुव्रत नैतिक गीत गायन प्रतियोगिता अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनि विमलसागर के सानिध्य में प्रांतीय संयोजक पुखराज राठी के मुख्य आतिथ्य एवं नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ महबूब अली की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दोनों वर्गों के समूह गान में लगातार तीसरे वर्ष विजेता बन अपनी सिरमौर भूमिका बनए रखी। कनिष्ठ वर्ग एकल गान में बहन करिश्मा आदर्श विद्या मंदिर बालोतरा एवं वरिष्ठ वर्ग एकल गान में पियुष पंवार मदर टेरेसा माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुनि श्री विमलसागर ने अणुव्रत प्रर्वतक आचार्य तुलसी की कल्पना को प्रस्तुत करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी इन गीतों के बोलों को यदि अपने जीवन में उतार लेते है तो यह प्रतियोगिता अपने लक्ष्य को प्राप्त हुई कही जा सकती है। मुनीश्री ने विद्यार्थी अणुव्रत की विस्तृत विवेचना करते हुए एक जिम्मेदार मनुष्य भरोसेमंद नागरिक बनने का आह्वान किया।
अणुव्रत समिति के संरक्षक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डूंगरचंद बागरेचा ने कार्यक्रमके दौरान न हिंदू न मुसलमान अपितु एक सच्चा इंसान बनने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद गीत गायन प्रतियोगिता के प्रांतीय संयोजक ने अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास को इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पंद्रह वर्षों से करवाने के लिए धन्यवाद देते हुए और अधिक स्थानों पर इसे आयोजित करवाने की आवश्यकता बताई। अणुव्रत महासमिति के संगठन मंत्रभ् ओमप्रकाश बांठिया ने अणुव्रत के नियमों की व्याखा बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों के साथ सभी दर्शकों,अभिभावकों व अध्यापकों को भी पूर्ण अणुव्रती बन आचार्य श्री तुलसी के जन्म शताब्दी वर्ष में एक बड़ी भेंट देने का आह्वान किया। गीत गायन प्रतियोगिता के जिला संयोजक भूपत चौपड़ा ने निर्णायक अयोध्या प्रसाद गोयल,बाबुलाल सैनी,शांतिलाल चौपड़ा का परिचय देते हुए बताया कि चारों वर्गों के प्रथम विजेता 13 सितंबर को जयपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कनिष्ठ वर्ग एकल गान में द्वितीय आदर्श विद्या मंदिर जसोल की बहन जागृति एवं तृतीय जवाहर नवोदय विद्यालय के राहुल जीनगर,वरिष्ठ वर्ग एकल गान में द्वितीय आदर्श विद्या मंदिर माजीवाला के किशन गोयल एवं तृतीय नवोदय विद्यालय की ममता कुमारी रहीं,समूह गान में द्वितीय व तृतीय स्थान पर बालिका आदर्श विद्या मंदिर बालोतरा ने प्राप्त किया। इस मौके पर भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार मोहता,अणुव्रत समिति के प्रचार मंत्री आनंद चौपड़ा,कोषाध्यक्ष माणकचंद चौपड़ा,तेरापंथ सभा उपाध्यक्ष चिरंजीलाल सालेचा सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत मुनि अक्षय कुमार के मंगलाचरण की प्रस्तुती से हुआ। कार्यक्रम का संचालन अरविंद लूंकड़ ने किया। 

सेक्स रैकेट में धरी गई एक और हीरोइन

हैदराबाद। "मकड़ी" की बाल कलाकार, साउथ एक्ट्रेस श्वेता बासु को सेक्स रैकेट में गिरफ्तार हुए अभी कुछ ही दिन हुए है कि एक और साउथ एक्ट्रेस को वेश्यावृत्ति के आरोप में अरेस्ट किया गया। एक वेबसाइट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के गुंटूर से दिव्या श्री नाम की साउथ एक्ट्रेस देहव्यापार के आरोप में धरी गई। बताया जाता है कि पुलिस ने सूचना मिलने पर एक घर पर छापेमारी की। जहां अभिनेत्री को रंगे हाथों पकड़ा गया। एक्ट्रेस के अलावा कुछ मॉडल्स को भी देहव्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि दिव्या श्री "बी टेक बाबू" में काम कर चुकी है। छापामारी के दौरान अभिनेता पवन कुमार, चांदू और उनके मुखिया को भी अरेस्ट किया किया गया। जिन पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि श्वेता को ३१ अगस्त को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। श्वेता ने खुलासा किया है कि पैसों की कमी के कारण उसे वैश्यावृत्ति के धंधे में जाना पड़ा। श्वेता बॉलीवुड फिल्म इकबाल में काम कर चुकी है। साथ ही वह टीवी शो घर घर की कहानी में भी काम कर चुकी है। २००२ में आई मकड़ी फिल्म में श्वेता ने बाल कलाकार के रूप में काम किया था। शानदार अभिनय के लिए श्वेता को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

Monday, September 8, 2014

श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के उपलक्ष में खेलकुद प्रतियोगिताऐं आरम्भ

बालोतरा। श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के उपलक्ष में रविवार दिनांक 07.09.2014 को दोपहर 4.00 बजे खेलकुद प्रतियोगिताऐं आरम्भ हुई। खेलकुद मंत्री महेन्द्र सिंहल ने बताया कि राजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5140 वीं जयन्ति के उपलक्ष में आयोजित खेलकुद प्रतियोगिता के प्रथम दिवस दिनांक 07.09.2014 को साधारण दौड़     कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 12, एक टांग दौड़ कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 12 तथा लम्बीकुद प्रतियोगिता कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 12 आयोजित की गई, जिसमें साधारण दौड़ 1 से 5 में कपिल सिंहल प्रथम तथा कार्तिक सिंह द्वितीय रहे, साधारण दौड़ 6 से 8 में हार्दिक सर्राफ प्रथम तथा हर्षित गर्ग द्वितीय रहे, साधारण दौड़ कक्षा 9 से 12 में रौनक गुप्ता प्रथम तथा हिमांशु एवं अश्विन द्वितीय रहे। एक टांग दौड़ कक्षा 1 से 5 में गोपाल गोयल प्रथम तथा केशव गोयल द्वितीय रहे, कक्षा 6 से 8 में हर्षित प्रथम तथा हर्ष गोयल द्वितीय रहे, कक्षा 9 से 12 में राजकुमार लोहिया प्रथम व हर्षित मोदी तथा रोनक गोयल द्वितीय रहे। सह खेलकुद मंत्री रामकुमार गोयल ने बताया कि श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के तहत् आयोजित प्रतियोगिता के दुसरे दिन दिनांक 08.09.2014 सोमवार को केरम प्रतियोगिता (फॉर बोयज एवं जेंटस्) आयोजित की गई तथा मंगलवार दिनांक 09.09.2014 केरम प्रतियोगिता (फॉर गल्र्स एवं लेडीज) आयोजित की जायेगी।  प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिताओं में उपाध्यक्ष मुकेश, कोषाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद, पुर्णप्रकाश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, ललित डिडवाणिया, हरिश समिति सदस्य सहित कैलाश बंसल, रामकुमार, कंचनदेवी एवं अन्य समाज के प्रबुधजन उपस्थित हुए।
लम्बीकुद कक्षा 1 से 5 में कार्तिक सिंहल प्रथम तथा गोपाल द्वितीय रहे, कक्षा 6 से 8 में भावेश प्रथम व खुश सिंहल द्वितीय रहे, कक्षा 9 से 12 में कार्तिक गोयल प्रथम व हिमांशु द्वितीय रहे।

शहर के औद्योगिक क्षेत्र में खुले आम हो रहीं है विद्युत चोरियां

सहायक अभियंता जानबूझकर कर हैं अनदेखा,शिकायतों पर नही करते कोई कार्रवाई
बालोतरा। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बालोतरा की अंधेरगर्दी का आलम इस कदर हावी है कि शहर के लोग अपनी समस्याओं को लेकर दिन रात सहायक अभियंता आर के सोनी के आगे पीछे घूमते है परंतु साहब दक्षिणा दिए बीना किसा का भी काम नहीं करते है। और दूसरी तरफ शहर में अधिकारियों की आंख के नीचे बिजली चोरी हो रही है लेकिन सहायक अभियंता आर के सोनी जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। डिस्कॉम की दरियादिली शहर के औद्योगिक क्षेत्र,गांधीपुरा,ठकराणी का जाव,लूणी नदी किनारे स्थित औद्योगिक ईकाईयों में प्रतिदिन देखने को मिल रही है। जहां पर लोग अवैध कनेक्शन कर डिस्कॉम को चूना लगा रहे है। परंतु सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंखे मूंदे रखते है। रात तो क्या लोग दिन में भी अपने घरों व औद्योगिक ईकाईयों में भी खुले आम अंकुडे लगाकर अवैध कनेक्शन ले अपना काम चला रहे है।

सहायक अभियंता कर रहे है अपनी मनमर्जी
स्थानिय गांधीपुरा स्थित सोहनसिंह के जाव में सडक़ के मुख्य मार्ग में लगी एक ताण को हटाने के लिए लोगों ने लिखित में पत्र दिया और नगर परिषद सभापति ने जनहित में इसे देखते हुए डिस्कॉम को पत्र लिखा और उस पत्र में ये भी लिखा की आप इस ताण को हटा दे और इसका जो भी खर्च आएगा उसका भी भुगतान भी नगर परिषद करने को तैयार है इसके लिए विधायक ने भी अनुरोध किया लेकिन सहायक अभियंता एक नही सुन रहे है और अपनी मनमर्जी से काम कर रहे है। इस ताण को हटाने के लिए अधिशाषी अभियंता मेघाराम प्रजापत,सुपरिडेंट इंजीनियर प्रेमजीत धोबी से भी हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने भी कहा कि ये ताण हट जाएगी लेकिन ये काम सहायक अभियंता का हीं वे इसे ही इसे करेंगे। अब इससे से तो साफ जाहिर है कि सहायक अभियंता आर के सोनी सिर्फ अपनी मनमानी से काम कर रहे है जिससे आमजन परेशान हो रहा है। 

Sunday, September 7, 2014

युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय

बालोतरा। मानव जीव दया सेवा समिति के तत्वाधान में दो यूनिट रक्तदान किया गया। समिति के अध्यक्ष हिरालाल प्रजापत ने बताया कि स्थानिय राजकीय नाहटा चिकित्सालय में मेल वार्ड में भर्ती उकाराम माली को डॉक्टर के परामर्श के बाद रक्त की आवश्यकता होने पर समिति के सदस्य भरत कुमार ने एक यूनिट व गुमनाराम सियाग कुंपलिया ने एक यूनिट रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
इस अवसर पर मानव जीव दया सेवा समिति के अध्यक्ष हिरालाल प्रजापत,श्याम डांगी,दौलत प्रजापत,सुरेश पालीवाल,बाबु डांगी,संतोष,भरत,लैब टैक्नीशियन राजेश धारू,जितेंद्र आदि मौजूद थे।

जबरदस्त हनुमान विकास समिति की बैठक में खत्री अध्यक्ष मनोनित

बालोतरा। शहर के जबरदस्त हनुमान मंदिर में मोहल्लेवासियों की बैठक का आयोजन महामंडलेश्वर निर्मलदास महाराज,महंत नारायणदास महाराज के सानिय में किया गया। ट्रस्टी वासुदेव रामावत ने बताया कि बैठक में जबरदस्त हनुमान विकास समिति का गठन किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष पद पर नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष रतन खत्री को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया।
इस दौरान उपाध्यक्ष पद पर शंकरलाल पालीवाल,चांदमल चंडक,सचिव मदन सोनी,सह सचिव कानसिंह करनौत,कोषाध्यक्ष छगनलाल पालीवाल को चुना गया। वहीं संरक्षक मंडल में बजरंग पालीवाल,भागीरथ पंचारिया,भीखाराम घोड़ेला को मनोनित किया गया। इस बैठक में प्रभुजी सुथार,किशनलाल पालीवाल,उमेश दवे,मदन पालीवाल,कमलेश सोनी,सुरेंद्र मेवाड़ा,श्याम सोनी,मोहित प्रजापत,गणपत सोनी,रमेश,दीपक,उकाराम प्रजापत,भंवरलाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

माजीसा के दर्शनार्थ भादवा के बड़े मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

त्रयोदशी के मेले में श्रद्धालुओं ने माता राणी भटियाणी के दर्शन कर मांगी मन्नते
बालोतरा/जसोल। भादवा मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के अवसर पर जसोल स्थित माता राणी भटियाणी मंदिर में बड़े मेले का आयोजन हुआ। मेले में स्थानीय सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पूजा-अर्चना की तथा मत्था टेककर परिवार सहित प्रदेश में खुशहाली की कामना की। रविवार को सवेरे से ही मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था, जो दिन चढऩे के साथ बढ़ता गया। मेले में बालोतरा, समदड़ी, सिणधरी, मोकलसर, सराणा, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, शिव, जालोर, सिरोही, सांचोर के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र से भी श्रद्धालुओं माजीसा के दर्शनार्थ पहुंचे। मंदिर व्यवस्था समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेरीकेट्स, पेयजल के साथ सुचारू रूप से दर्शन करने के लिए व्यवस्था की गई। जसोल चौकी प्रभारी शैतानसिंह व मंदिर के व्यवस्थापक जेठूसिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।

सुरक्षा व्यवस्था के किए कड़े इंतजाम
मेले में भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर व्यवस्था समिति तथा पुलिस प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में सुरक्षा के माकूल बंदोबस्त किए गए। जसोल चौकी प्रभारी शैतानसिंह, वीरसिंह, विक्रम टेंपो यूनियन के कालू खां, हरचंद सोलंकी व मंदिर व्यवस्थापकों ने श्रद्धालुओं की कतारबद्ध व सुचारू रूप से दर्शन करने में अपना सहयोग दिया।

मेले में सजी दुकानें 
मेले के आयोजन को लेकर मंदिर परिसर, बस स्टैंड व आसपास के क्षेत्रों में दुकानें सजाई गई। दुकानदारों की ओर से ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए दुकानों पर आकर्षक ढंग से सजावट की गई।
छेड़ाबंदी कर श्रद्धालुओं ने लगाई जात 
त्रयोदशी के अवसर पर कई नवविवाहित जोड़ों ने छेड़ाबंदी कर सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए मां के दरबार में जात लगाई। नव विवाहित जोड़ों ने अपने परिजनों के साथ मां के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। छेड़ाबंदी जात देने वालों के लिए सुरक्षाकर्मियों की ओर से अलग से व्यवस्था की गई।

श्री बालाजी सेवा समिति की बैठक में दशहरा पर्व पर की चर्चा

बालोतरा। श्री बालाजी सेवा समिति की बैठक शनिवार रात 8 बजे रेलवे कॉलोनी स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर प्रांगण में महंत बाबुदास वैरागी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सूचना मंत्री अशोक गौड़ ने बताया कि बैठक में सेवा समिति अध्यक्ष भीखाराम सोलंकी ने गत वर्ष का आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सोलंकी ने सभी कार्यकर्ताओं आगामी विजयदशमी पर्व पर राम दरबार की झांकियां निकालने संबंधी आदि जिम्मेदारियां सौंपी।इस मौके पर समिति के किशोर गौड़,रावलचंद महेश्वरी,जमनादास वैष्णव,नरसिंग गोपड़ी,धनराज, मोतीलाल प्रजापत,दलपत प्रजापत,प्रकाशंचद त्रिपाठी,देवराज बागरेचा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

ओ म्हाने प्यारी लागे ओ माजीसा री चुनरी . . .

एक शाम गणपति बप्पा व माजीसा के नाम भजन संध्या में झूमें श्रद्धालु
बालोतरा। श्री माजीसा भक्त मंडल के तत्वाधान में 12 दिवसीय गणपति महोत्सव के उपलक्ष में शनिवार रात्री को बाईपास रोड़ माजीसा चौक में एक शाम गणपति बप्पा व माजीसा के नाम भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में कई विख्यात भजन गायक कलाकारों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक अपनी सुरीली आवाज से समा बांधे रखा। भजन संध्या का आगाज क्षेत्र के लोकप्रिय गायक हर्ष मालीने गणपति वंदना के साथ की। इसके बाद माली ने अपनी मधुर आवाज में गुरू वंदना सतगुरू आया पावणा ..,प्यारी लागे ओ माजीसा री चुनरी ..,सुता रे वो तो जागो नींद सू ..,तेरस की है रात आज माजीसा थाने आणों है ..,घोडलियों मंगवादे म्हारी मां ..,सहित कई रसपूर्ण भजजों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद सुप्रसिद्ध गायिका नीता नायक ने ठूमक-ठूमक कर चालों भवानी ..,आज म्हारे मनणा में मीठा मोर बाले सा ..,थारे पगे घुघरियां री माल भैरूजी लटियाला सहित कई मन भावन भजन सुनाकर वाह वाही लूटी। वहीं क्षेत्र के अशोक प्रजापत ने भी जसोल की धरती मां रो देवरों ..,अमलीडो-अमलीडो की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इससे पूर्व माजीसा उपासक लूणी बाई ने माता राणी भटियाणी की आरती व उद्योगपति किशोर सिंघवी द्वारा गणपति भगवान की 108 दीपकों से महाआरती व पूजा अर्चना की गई। भजन संध्या दौरान नृत्य कलाकार मदन जोगसन व गुडिया राजस्थानी ने बेहतरीन नृत्य कला का प्रदर्शन कर खुब मनोरंजन किया। इस अवसर पर विधायक अमराराम चौधरी,कांग्रेस नेता राधेश्याम माली,गौ रक्षक मित्र मंडल अध्यक्ष घेवरचंद सुंदेशा,समाजसेवी मोहम्मद युसुफ भांतगर,पारसमल साखंला,दिनेश अरोड़ा,मनोज कांकरिया,रतन खंडेलवाल,अमृतलाल,मीठालाल गहलोत,नेमीचंद पालीवाल,नरेश खंडेलवाल,ओमसिंह राजपुरोहित,लोकेश गोयल,मनीष गहलोत,राजू पंवार,भरत वैष्णव,प्रवीण खंडेलवाल,राजू गहलोत,विकास सांखला,भरत अग्रवाल,महेश विश्रोई,राजेश गहलोत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। भजन संध्या का बेहतरीन संचालन युवा उद्घोषक राजू शर्मा ने किया। 

Saturday, September 6, 2014

नाकोड़ा तीर्थ में भव्यता से मनाया गया जैनाचार्य का जन्मोत्सव

गुजरात के पूर्व गृह मंत्री प्रफुलभाई पटेल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमाभाई मोदी हुए कार्यक्रम में शरिक
बालोतरा। सुप्रसिद्ध नाकोड़ा जैन तीर्थ में आचार्य राष्ट्रसंत पदमसागरसूरीश्वर महाराज का 80 वां जन्मोत्सव शुक्रवार को अत्यंत भव्यता से मनाया गया। देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु इस अमूल्य अवसर का साक्षी बनने नाकोड़ा पहुंचे। भोर वेला में मंगल शहनाई वादन से जन्मदिवस का आगाज हुआ। पूरे नाकोड़ा तीर्थ परिसर को रंगोलियों से सजाया गया। मानवता के मसीहा धर्मनायक संत को शुभकामनाएं देने और उनके आर्शीवाद पाने के लिए सवेरे से ही भक्तों की कतारे लग गईं। श्रद्धालुओं ने सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर सर्वमंगल की कामना की। राष्ट्रसंत जैनाचार्य ने सवेरे से शाम तक वानिक्षेप कर तथा मंगलपाठ सुनाकर दर्षनार्थियों को भावभीने आषीर्वाद दिये।
शिष्यों व भक्तों के संघ प्रात: 6:30 बजे राष्ट्रसंत पदमसागरसूरीश्वर महाराज प्रभुदर्शन के लिये जिनालय परिक्रमा पर निकले। बैण्ड की धून पर मधुर गीतगान राजस्थानी गेरनृत्य और झूमते-नाचते हजारों नर-नारियों की भीड़ ने जिनालय परिक्रमा को मनोहारी बना दिया। लोग अक्षतों से जैनाचार्य को बधाते रहे। जैनाचार्य हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन करते रहे। महिलाओं ने चावल के स्वास्तिक बनाकर गुरूपूजन किया।
प्रात: 9 बजे जन्मोत्सव समारोह का गरिमापूर्ण शुभारंभ हुआ। गुरूवंदना व मंगलाचरण के पश्चात् लाभार्थि सिवाना निवासी छगनराज जीवाजी बागरेचा परिवार ने जैनाचार्य का गुरूपूजन किया। तीर्थ के अध्यक्ष अमृतलाल जैन ने सभी का स्वागत कर जन्मोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की। राष्ट्रसंत जैनाचार्य की जन्मभूमि पष्चिम बंगाल के जीयागंज-अजीमगंज के भक्तों ने अपने वतन के महासंत पर एक डोक्यूमेन्टरी फिल्म का विमोचन कर उसे समारोह में प्रदर्षित किया। चार हजार से अधिक श्रद्धालु से महकते जन्मोत्सव समारोह में अपने वक्तव्य और सुंदर संचालन से ओजस्वी प्रवचनकार मुनि विमलसागर महाराज ने गजब का समां बांधा।
इस अवसर पर आचार्य पदमसागरसूरीश्वर महाराज के दो कृतियों ‘संशय सब दूर भये‘ और ‘चिन्तन की डगर‘ का विमोचन किया गया। गुजरात के  विश्व प्रसिद्ध संस्थान श्री महावीर जैन आराधना केन्द्र, कोबा ने इन पुस्तकों का प्रकाषन किया है। मुनि विमलसागर महाराज ने बताया कि भारत व भारत  की सरहदों के उस पार नेपाल तक करीब एक लाख सांठ हजार किलोमीटर की पदयात्राएं कर जन-जन को अहिंसा, शाकाहार, सात्विकता, पवित्रता, व्यसन मुक्ति और सद्भावना का संदेष देने वाले आचार्य पदमसागरसूरीश्वर महाराज ने 19 वर्ष की आयु में गृहत्याग कर जैनदीक्षा अंगीकार की थी।
जैन धर्म  की साधुता में बंधे इस महासंत ने अपनी प्रखर प्रतिभा, अथक पुरूषार्थ और कार्य कुशलता के आधार पर गरीबों की सेवा, जीवन मूल्यों के जतन, जीवदया और शिक्षा और चिकित्सा के क्षैत्र में हजारों छोटे-बड़े कार्यों का निष्पादन करवाया। 60 वर्ष का आपका संयमकाल ऐसे अनेकानेक प्रेरणादायी सत्कार्यों से ओतप्रोत हैं।
इस अवसर पर पंन्यास देवेन्द्रसागर महाराज, पंन्यास हेमचंद्रसागर महाराज, पंन्यास विवेकसागर महाराज, गणि प्रशांतसागर महाराज, मुनि महापदमसागर महाराज तथा मुनि पुनितपदमसागर महाराज ने भी धर्मसभा को संबोधित कर आचार्यश्री के स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम में पूर्व न्यायाधिश डी. आर. मेहता, पूर्व न्यायाधिश एच.आर. पंवार, गुजरात के पूर्व गृह मंत्री प्रफुलभाई पटेल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमाभाई मोदी, पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी, जोधपुर विधायक कैलास भंसाली, बाड़मेर विधायक मेवाराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी अतिथियों का नाकोड़ा तीर्थ की ओर से स्वागत एवं बहुमान किया गया।
माध्यमिक विद्यालय का हुआ लोकार्पण
आचार्य राष्ट्रसंत पदमसागरसूरीश्वर महाराज का जन्मोत्सव व षिक्षक दिवस एक ही दिन होने से श्री जैन श्वेताम्बर नाकोड़ा पाश्र्वनाथ तीर्थ मेवानगर की ओर से मेवानगर में बने ओर क्रमोन्नत हुए श्री नाकोड़ा पाश्र्वनाथ राजकीय माध्यमिक विधालय का लोकार्पण समारोह दोपहर 12:30 बजे मुनि विमलसागर महाराज के यषस्वि सान्निध्य में संपन्न हुआ। सोमाभाई मोदी, प्रफुलभाई पटेल व राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधिश पंवार लोकार्पण समारोह के विषिष्ट अतिथि थे। तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष अमृतलाल जैन समारोह की अध्यक्ष्ता की विधार्थियों ने सामुहिक गीतनृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। प्रांरभ में मुनि विमलसागर महाराज के सरस्वती मंत्रों के बिच शिलालेख पट्किा का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर मुनि विमलसागर महाराज ने कहा कि गरीब परिवार या छोटे ग्राम में कम सुविधाओ के बीच जन्म लेना अभिशाप नहीं है। संस्कार हीन बनना या व्यसनों को अपनाना जीवन का सबसे बड़ा अभिषाप है। उन्होनें विघार्थियों शिक्षकों और अभिभावकों से कहा कि स्कुली शिक्षा के साथ जीवनमुल्यों का जतन कीजिए। संस्कारवान बनने की दिशा में निष्ठा पूर्वक आगे बढिये। व्यसनों की तिलांजली दीजिये। भाग्योदय की यही सही दिषा है। मुनिवर के मार्मिक उद्बोधन से समग्र विधालय परिसर भावविभोर होकर तालियों से गूंज उठा।
रविवार को होगा केसर का महाभिषेक
गणि प्रषंातसागर महाराज ने बताया कि रविवार प्रात: नाकोड़ा पाश्र्वनाथ की प्राचीन प्रतिमा पर असली केसर का महाभिषेक होगा। तखतगढ़ निवासी मांगीलाल जैन परिवार इस आयोजन का लाभार्थी है। इस महाभिषेक हेतु मुंबई से 250 श्रद्धालु नाकोड़ा आयेंगे।

जयकारों के साथ किया गणपति प्रतिमा का विसजर्न

जसोल। कस्बे में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम गाजे बाजे के साथ धूमधाम से संपन्न हुुआ। श्रद्धालु ललित प्रजापत ने बताया कि श्री गणेश महोत्स्व सेवा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन गणपति भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर सर्किल,माजीसा मंदिर,तिलवाड़ा रोड़,रामद्वारा,मुख्य बाजार होते हुए नर्मदेश्वर तालाब पहुंची जहां हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान गणपति की महाआरती की गई उसके पश्चात जयकारों के साथ पंडित रमेश महाराज के सानिध्य में गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस मौके पर पूर्व सरपंच ईश्वरसिंह चौहान,चुन्नीलाल,सुरेश कुमार,भरत कुमार,गणपत माली,देवीलाल,विक्रमसिंह राठौड़,मुकेश कुमार,ओमप्रकाश,विरमाराम,दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। 

एक शाम गणपति बप्पा के नाम भजन संध्या कल

बालोतरा। मां अर्बुदा ग्रुप द्वारा गांधीपुरा स्थित हनवंत कॉलोनी में एक शाम गणपति बप्पा के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन 8 अगस्त सोमवार को रात्रि में आयोजित की जाएगी। ग्रुप के रोहित पंवार ने बताया कि सोमवार रात्रि आठ बजे आयोजित होने वाली भजन संध्या में ख्यातिनाम भजन गायक हर्ष माली व जबराराम पंवार की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। पंवार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 1 बजे गणपति विसर्जन पचपदरा के चढ़ाणी महादेव मंदिर तालाब पर गाजे बाजे के साथ किया जाएगा। भजन संध्या को लेकर समाजसेवी पारस पंवार,ओमगिरी गोस्वामी,सूरज चौहान,लक्ष्मण माली,ईश्वरपुरी,मुकेश गोस्वामी,अर्जुन गहलोत,दिपक पंवार,हिमांशु चौहान,मुकेश वैष्णव सहित कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है।

एक शाम माजीसा के नाम विशाल भजन संध्या आज

जसोल। एक शाम माजीसा के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन रविवार रात्रि 8 बजे एस.एन.वोहरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसोल प्रांगण में किया जाएगा। प्रवक्ता विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि भजन संध्या में भजन गायक महेन्द्रसिंह राठौड़ स्वर कोकीला नीता, नायक, आशा वैष्णव माजीसा के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देगें वहीं मनोज रिया एण्ड दिल्ली द्वारा नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजन संध्या स्व. किशोर कुमार की पुण्य स्मृति में घेवरचंद, विनोद कुमार, कृष्णगोपाल, योगेश कुमार, यश,ऋषि साँखी (द्विवेदी परिवार ) धोलानाड़ा (आडेल) हाल बाड़मेर -दिल्ली-थाने महाराष्ट्र परिवार द्वारा पण्डित राजू महाराज के सानिध्य में आरती की जाएगी। भजन संध्या में पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी, बायतु विधायक कैलाश चौधरी, नगर परिषद् सभापति महेश बी. चौहान, पूर्व विधायक मदन प्रजापत,उपखण्ड अधिकारी उदयभानू चारण, पुलिस उप अधीक्षक अमृतलाल जीनगर, जसोल सरपंच मंजुदेवी बारासा, उपप्रधान राजश्री कंवर, आदी उपस्थित रहेंगे। भजन संध्या की तैयारियों को लेकर पूरे विद्यालय मैदान को रंग रोगन कर विशेष रूप से सजाया गया है एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु एलईडी वॉल का इंतजाम किया गया है।

अश्लील फिल्मों में काम कराना चाहता था पति

दिल्ली
तीन महीने पहले अपने पति की हत्या करने वाली तमिल फिल्मों की अभिनेत्री श्रुथि चंद्रलेखा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। २२ वर्षीय अभिनेत्री श्रुथि चंद्रलेखा को पुलिस टीम ने बेंगलूर में एक फाइनेंसर के घर से गिरफ्तार किया।एक अग्रेजी अखबार के अनुसार, श्रुथि चंद्रलेखा ने तिरुनेलवेली निवासी अपने व्यवसायी पति रोनाल्ड पीटर प्रीन्जो (३५) की हत्या एक गिरोह के माध्यम से कराई थी। इस हत्या में कुल सात आरोपी थे जिसमें पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जाता है कि प्रीन्जो की हत्या का कारण ये था कि वह श्रुथि को पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर करता था। साथ ही वह श्रुथि को समूह सेक्स के लिए भी दबाव डालता था। इसी से तंग आकर अभिनेत्री श्रुथि चंद्रलेखा ने अपने पति की हत्या करने की साजिश रची।
पुलिस जांच के अनुसार, अभिनेत्री व्यवसायी रोनाल्ड पीटर प्रीन्जो से अफेयर के बाद शादी कर ली थी। प्रीन्जो ने अपने दोस्त उमाचंद्रन और जॉन प्रीसन के साथ एक ऑनलाइन किराने की दुकान शुरू किया था।इस दौरान उसका यह व्यवसाय चल रही सका और वह कर्ज में डूब गया।
दोस्तों ने उससे पैसो की मांग शुरू कर दी। इसके बाद प्रीन्जो परेशान रहने लगा। इसी बीच पैसे चुकाने के लिए उसने श्रुथि को पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन श्रुथि ने मना कर दिया।वहीं, उमाचंद्रन और जॉन प्रीसन ने अपने पैसों के लिए प्रीन्जो की हत्या करने की साजिश रची। वह लोग इस बात तो जानते थे कि श्रुति के साथ प्रीन्जो के रिश्ते तनावपूर्ण है इसलिए उन्होंने श्रुति को भी इस साजिश में शामिल कर लिया।योजना के अनुसार, १८ जनवरी को श्रुथि के घर पर प्रीन्जो के दोस्तों विजय, रफीक उस्मान, उमाचंद्रन और जॉन प्रीसन को खाने पर बुलाया। इस दौरान प्रीन्जो को खाने में जहर देकर उसका गला घोट दिया गया।प्रीन्जो की हत्या के बाद एक खाली प्लाट में ले जाकर प्रीन्जो की लाश को दफन कर दिया। श्रुति ने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए अपने पति के लापता होने का शिकायत दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की तो असनी मामले का भंडाफोड़ हुआ।पुलिस ने श्रुति को गिरफ्तार करने के बाद आज अदालत में पेश किया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस केस के दो और अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

Friday, September 5, 2014

एक शाम गणपति बप्पा व माजीसा के नाम भजन संध्या आज

विख्यात भजन गायक हर्ष माली व नीता नायक बहाएंगे सुरों की सरिता
बालोतरा। श्री माजीसा भक्त मंडल के तत्वाधान में शहर के बाईपास रोड़ पर स्थित माजीसा चौक में शनिवार रात्रि में एक शाम गणपति बप्पा व माजीसा के नाम भजन संध्या का भव्य आयोजन होगा जिसमें गायिका नीता नायक व विख्यात भजन गायक हर्ष माली बालोतरा की ओर से भजनों की मधुर प्रस्तुतियां दी जाएगी। मंडल के पारसमल सांखला ने बताया कि 6 सितंबर शनिवार को रात में 108 दीपकों से भगवान गणपति की उद्योगपति किशोर सिंघवी सहित श्रद्धालुओं की मौजूदगी में महाआरती की जाएगी।
सांखला ने बताया कि भादवा शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार को गाजे बाजे के साथ गणपति भगवान की प्रतिमा का विसर्जन होगा। विसर्जन से पूर्व माजीसा भक्त मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा विध्नहर्ता का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इस 12 दिवसीय गणपति महोत्सव के अन्तर्गत प्रतिदिन मंडल की ओर से धार्मिक कार्यक्रम चल रहे है। मंडल के मनोज कांकरिया,दिनेश अरोड़ा,रतन खंडेलवाल,मनीष गहलोत,नेमीचंद पालीवाल,अमृत मालू,महेश,प्रवीण खंडेलवाल,ओमसिंह राजपुरोहित,मीठालाल गहलोत,राज खत्री,महेश विश्रोई,विकास सांखला,प्रवीण चौपड़ा सहित कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए है। 

देवझूलणी एकादशी पर रामदेवजी की बेरी पर उमड़े श्रद्धालु

बालोतरा। निकटवर्ती कुंपावास ग्राम के समीप स्थित बाबा रामदेवजी की बेरी नया रणुजाधाम पर बाबा के समाधी दिवस पर गुरूवार रात्रि में भजन संध्या का आयोजन श्री श्री 1008 श्री जगदीशानंदजी सरस्वती सन्यासी आश्रम आबूरोड़ के सानिध्य में किया जिसमें स्थानिय कलाकारों ने देर रात तक समां बांधे रखा। भक्त पुखराज माली ने बताया कि भादवा सुदी दशमी को प्राचीन बाबा रामदेवजी की बेरी पर भजन संध्या से पूर्व मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया एवं शाम को महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और महाप्रसादी ग्रहण की। माली ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष की शुक्रवार को एकादशी देव झूलणी पर्व पर मंदिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ एवं दिनभर श्रद्धालुओं ने बाबा रामसापीर की पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी। भजन कलाकारों ने एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सरोबार कर दिया।
इस अवसर महंत रामेश्वरगिरी,समाजसेवी मोहम्मद युसुफ भांतगर,कुसीप सरपंच हुकमसिंह,लालाना सरपंच हेमाराम चौधरी,किटनोद ठाकुर विरेंद्रकरणसिंह,कुंपावास ठाकुर भंवरसिंह,कनाना ठाकुर राजेंद्रकरणसिंह,माजीवाला सरपंच कुंपाराम पंवार,कनाना सरपंच गुणेशाराम चौधरी, किटनोद,अखाराम चौधरी,एक्सीएन सोनाराम पटेल,ठाकराराम चौधरी,भिक्षु ग्रुप के नरेश भंड़ारी,परमेश्वरी ग्रुप के डूंगरचंद सालेचा,मेहराराम चौधरी,सुजाराम चौधरी,हिरालाल माली,पूर्व सरपंच जीवाराम चौधरी,दयाराम चौधरी,सुरेश प्रजापत,युवा नेता अरूण सालेचा,अमराराम सुंदेशा,पार्षद नैनाराम सुंदेशा सहित बड़ी तादाद में श्रद्धालु उपस्थित थे। मंच का संचालन खेताराम प्रजापत ने किया।  

Wednesday, September 3, 2014

वर्षो से अपने हक को तरसता जलदाय विभाग का वाहन चालक

सरकारी नियमों के आगे अधिकारियों की हठमर्धिता हावी   
                       भगाराम पंवार
बालोतरा। जलदाय विभाग बालोतरा के खण्ड कार्यालय में कार्यरत वाहन चालक नारायणसिंह पिछले कई वर्षो से अपने ही विभाग में अपने हक को तरस रहा है। जानकारीनुसार नारायणसिंह जलदाय विभाग में 1986 से नियमित वाहन चालक के पद पर कार्यरत है पर पिछले कई वर्षो से अपने ही विभाग में अधिकारियों व कर्मचारी नेताओं की प्रताडऩा का शिकार होना पड़ रहा है क्योकि उनसे किसी की चापलूसी नही होती किसी को कमीशन नही देते है ना खुद खाते है । कर्मचारी नेताओं और अधिकारियों को शायद ये रास नही आ रहा इसलिये अब तक वाहन चालक के नियमों को ताक पर रख के अनगिनत आदेश निकाल दिये गये और ये सिलसिला आज भी जारी है। अधिकारी व कर्मचारी नेता नित नये हथकण्डे अपनाकर वाहन चालक को प्रताडित कर रहें है पर कहीं से भी न्याय की उम्मीद नजर नही आ रही । आशंका यह भी है कि कुछ भ््राष्टाचार के मामलो की जानकारी वाहन चालक को है वे उजागर ना हो जाये इसलिए दबाव बनाने के लिये ऐसा किया जा रहा है। अधिकारियों द्धारा नियमित वाहन चालक होते हुए भी हैल्पर से वाहन चलवाया जा रहा है ताकि अपने निजी स्वार्थो की पूर्ती कर सके। अधिकारियों ने विभाग की चालू हालत सरकारी जीप जो नारायणसिंह वाहन चालक पहले चला रहा था उसको अकारण नकारा घोषित करवा दिया ताकि अपने चहेते कर्मचारी की निजी जीप अनुबंध पर लगा के उसका उपयोग स्वयं व अपने चहेते कर्मचारीयों के निजी कार्यो में ले सके। इतना ही नही सरकारी जीप के नकारा होने की सूचना ना उच्च अधिकारियों को ना ही नारायणसिंह वाहन चालक को दी गयी सरकारी जीप के नकारा घोषित होने के 1 वर्ष बाद तक जीप का संचालन होता रहा जिससे विभाग को लाखों का चूना लगाया। जीप के नकारा घोषित होने के आदेशो की कॉपी वाहन चालक को 1 वर्ष बाद दी गयी। सरकारी जीप के नकारा होने   के बाद नारायणसिंह वाहन चालक जो की नियमित वाहन चालक है उसने उच्च अधिकारियों से लिखित निवेदन किया की उसके आदेश विभागीय ट्रक पर किये जाये पर अधिकारियों ने बेलदार और हैल्पर के आदेश कर दिये पर 1 वर्ष बाद भी नारायणसिंह वाहन चालक को उसका हक नही मिला है। जानकारी यह भी है कि विभागीय ट्रक पर पहले के किसी फर्जीवाड़े की पोल ना खुल जाये इसलिये नारायणसिंह वाहन चालक के आदेश विभागीय ट्रक पर नही किये जा रहें और एक अधिकारी के राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण वह अपना प्रभाव दिखा रहे है। इससे अधिकारियों पर कई सवाल खडे होते है ऐसी क्या मजबूरी या डर था के सारे सरकारी नियमो से परे ऐसा करना पडा या फिर अधिकारी किसी भ्रष्टाचार के मामले को दबाने की कोशिश में है। वाहन चालक के पुत्र द्वारा मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग,एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो को भी पत्र भेजा गया है पर कोई कारवाई नही हुई है।  

गाजे बाजे के साथ विध्नहर्ता गणपति भगवान की प्रतिमा स्थापित

बालोतरा। शहर के गांधीपुरा स्थित हनवंत कॉलोनी में मंगलवार को रात्रि में मां अर्बुदा ग्रुप के तत्वाधान में गणपति भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई। ग्रुप के रोहित पंवार ने बताया कि भादवा माह की शुक्ला अष्टमी मंगलवार की रात को ढ़ोल ढ़माकों के साथ 8 दिवसीय गणपति महोत्सव का आगाज किया गया। गणपति भगवान की विधि विधान से नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान,पार्षद रावताराम माली,नैनाराम सुंदेशा व पारस पंवार ने पूजा अर्चना कर महाआरती की।
इससे पूर्व हनवंत कॉलोनी से ढ़ोल ढ़माकों के साथ गणपति बप्पा के जयाकरों के साथ विध्नहर्ता गणेश भगवान की प्रतिमा को स्थापति किया गया। इस मौके पर लक्ष्मण पंवार,मुकेश परिहार,ओमगिरी गोस्वामी,सूरज चौहान,हेमंत पंवार,हिमांशु चौहान,मुकेश वैष्णव,गणपत चौहान,अर्जुन गहलोत,अहमद भाई सहित ग्रुप के कई कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। गणपति महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर प्रसादी की व्यवस्था मां माजीसा टूर एण्ड ट्रावेल्स व बालाजी बेटरी वॉटर सप्लायर्स की ओर से की गई।

संत का जन्म है सौभाग्य : मुनि विमलसागर

बालोतरा। राष्ट्रसंत आचार्य पऽसागरसूरीश्वर महाराज के क्रांतिकारी शिष्य मुनि विमलसागर महाराज ने कहा कि संत मानवता की सबसे महंगी धरोहर हैं उनका जन्म वसुंधरा का सौभाग्य होता हैं संतों की साधना से राष्ट, धर्म और समाज गौरवान्वित बनते हैं। संत जहां जाते हैं, वहां बिना मौसम के वसन्त की बहार ले आते हैं। संत के बिना जिन्दगी अधूरी है। जैन परंपरा के वरिष्ठ आचार्य पऽसागरसूरीष्वर महाराज के 80 वें जन्मोत्सव के संदर्भ में बुधवार को मुनि विमलसागर महाराज ने विभिन्न संगठनों को संबोधित करते हुए यह उद्गार प्रकट किये। उन्होंने कहा कि भाद्रपद शुक्ल एकादषी, 5 सितम्बर को आचार्य पऽसागरसूरीष्वर महाराज का 80 वां जन्मदिवस अनेक धार्मिक सामाजिक, शैक्षणिक और मानवता के संवाकार्यों के द्वारा मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मेवानगर में श्री जैन श्वेताम्बर नाकोड़ा पाश्र्वनाथ तीर्थ द्वारा निर्मित श्री नाकोड़ा भैरव राजकीय माध्यमिक विद्यालय का विधिवत लोकार्पण होगा। मेवानगर, जसोल, बालोतरा, आसोतरा, टापरा, मुठली, कुसीप, सिवाना, तथा आसपास के राजकीय विद्यालयों में सेव-बूंदी का वितरण कर विद्यार्थियों को नोटबुक-पेंसिल आदि पाठ्यसामग्री प्रदान की जाएगी। चातुर्मास समिति के संयोजक गणपतचंद पटवारी ने जानकारी दी कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भारत के हजारों मंदिरों में रोशनी व मूर्तियों की दर्शनीय अंगरचनाएं की जाएगी। सभी जगह महाआरती के आयोजन किये गये हैं। एक हजार से अधिक गणमान्य महानुभाव देष के विभिन्न प्रांतो से जन्मोत्सव समारोह में भाग लेने नाकोड़ा तीर्थ पहुंच रहे हैं। जगह-जगह गरीबों को फल वितरण करने के लिए संगठन बनाये गये हैं। बड़ी मात्रा में गौशालाओं को दान व घास चारा तथा पक्षियों को अनाज दिया जाएगा। राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र में इस जन्मोत्सव के निमिश्र मानवता के कार्यों के लिए 80 लाख रूपये से अधिक का व्यय करने की इन संगठनों ने योजना बनायी है। एक हजार से अधिक युवक जगह-जगह इन सेवाकार्यों को आकार देंगे।
नाकोड़ा तीर्थ अध्यक्ष अमृतलाल जैन ने जानकारी दी कि मुनि विमलसागर महाराज के सांसारिक परिजन सिवाना निवासी छगनराज जीवाजी बागरेचा परिवार इस जन्मोत्सव आयोजन के लाभार्थी बने हैं। बंगाल प्रांत के अजीमगंज शहर में जन्में और भारत व भारत के बाहर नेपाल तक करीब 1 लाख 60 हजार किलोमीटर की सुदीर्घ पदयात्राएं कर आचार्य पदमसागरसूरीश्वर महाराज ने धर्म और मानवता की अद्भूत सेवा की है। संस्कृत-प्राकृत-हिन्दी-बंगाली- गुजराती-राजस्थानी एवं अंग्रेजी भाषा के जानकार आचार्यश्री ने अब तक करीब 12500 से अधिक प्रवचन देकर अहिंसा-षाकाहार-व्यसन मुक्ति-राष्ट्रीय गौरव और सांप्रदायिक सद्भावना के लिए अथक पुरूषार्थ किया है। मुनि विमलसागर महाराज ने बताया कि शुक्रवार 5 सितम्बर को आयोजित होने वाले विराट् जन्मोत्सव समारोह में देश की अनेक जानी-मानी हस्तियां भाग लेंगी। जमा काला धन विशिष्ट जांच दल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एम. बी. शाह, आतंकवाद निरोधक दल के निदेशक बिट्टासिंह, राजस्थान के पंचायत राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया, गुजरात के पूर्व गृहमंत्री प्रफुलभाई पटेल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्येष्ठ भ्राता सोमाभाई, राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रमोद भाया जैन, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, पाली के विधायक ज्ञानचंद पारेख, जोधपुर शहर विधायक कैलाश भंसाली, पूर्व राज्यमंत्री गोपाराम मेघवाल, पचपदरा के विधायक अमराराम चैधरी, टोरंट कंपनी के चेयरमेन सुधीर मेहता, अहमदाबाद शहर विधायक राकेशभाई शाह आदि अनेक गणमान्य लोग समारोह में उपस्थित रहकर आचार्य पदमसागरसूरीश्वर महाराज से आर्शीवाद लेंगे। जाने माने गायक अशोक गेमावत भक्ति संगीत की मधूर प्रस्तुति देंगे।

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...