Followers

Showing posts with label हैदराबाद. Show all posts
Showing posts with label हैदराबाद. Show all posts

Tuesday, September 9, 2014

सेक्स रैकेट में धरी गई एक और हीरोइन

हैदराबाद। "मकड़ी" की बाल कलाकार, साउथ एक्ट्रेस श्वेता बासु को सेक्स रैकेट में गिरफ्तार हुए अभी कुछ ही दिन हुए है कि एक और साउथ एक्ट्रेस को वेश्यावृत्ति के आरोप में अरेस्ट किया गया। एक वेबसाइट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के गुंटूर से दिव्या श्री नाम की साउथ एक्ट्रेस देहव्यापार के आरोप में धरी गई। बताया जाता है कि पुलिस ने सूचना मिलने पर एक घर पर छापेमारी की। जहां अभिनेत्री को रंगे हाथों पकड़ा गया। एक्ट्रेस के अलावा कुछ मॉडल्स को भी देहव्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि दिव्या श्री "बी टेक बाबू" में काम कर चुकी है। छापामारी के दौरान अभिनेता पवन कुमार, चांदू और उनके मुखिया को भी अरेस्ट किया किया गया। जिन पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि श्वेता को ३१ अगस्त को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। श्वेता ने खुलासा किया है कि पैसों की कमी के कारण उसे वैश्यावृत्ति के धंधे में जाना पड़ा। श्वेता बॉलीवुड फिल्म इकबाल में काम कर चुकी है। साथ ही वह टीवी शो घर घर की कहानी में भी काम कर चुकी है। २००२ में आई मकड़ी फिल्म में श्वेता ने बाल कलाकार के रूप में काम किया था। शानदार अभिनय के लिए श्वेता को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

Tuesday, February 4, 2014

महिला कर्मचारी को ऑफिस में अश्लील वीडियो बनाने पर मजबूर किया!

हैदराबाद:
 एक स्थानीय आईटी कंपनी की एक 23 वर्षीय कर्मचारी ने कंपनी के कार्यकारी प्रबंध निदेशक पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. 

पुलिस ने आज बताया कि महिला ने मामले को लेकर यहां के बंजारा हिल्स पुलिस थाने में कार्यकारी प्रबंध निदेशक परमेश्वर राव के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी.
 उसने शिकायत में कहा कि राव ने उसे कार्यालय में अपने साथ अश्लील वीडियो बनाने को मजबूर किया.
 शिकायत के आधार पर पुलिस ने राव के खिलाफ मामला दर्ज किया. राव इस समय फरार हैं.

सर्व समाज ने दिया ज्ञापन

हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बालोतरा वफ्फ बिल के विरोध की आड़ में सुनिश्चित योजना...